Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: देश के नए पावर सेंटर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन आज, एक ही छत के नीचे होंगे गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » देश के नए पावर सेंटर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन आज, एक ही छत के नीचे होंगे गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग

Featuredदेश - विदेश

देश के नए पावर सेंटर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन आज, एक ही छत के नीचे होंगे गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग

Hum Vatan News
Last updated: August 6, 2025 11:02 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली- देश के नए पावर सेंटर कर्तव्य भवन का उद्घाटन बुधवार ( Kartavya Bhawan Inaugurated ) को होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन– 3 का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 6 बजकर 30 मिनट पर वह एक सार्वजनिक संबोधन भी करेंगे. बता दें कि कर्तव्य भवन– 3 सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है. यह आगामी कई सामान्य केंद्रीय सचिवालय भवनों में पहला होगा, जिसका मकसद विभिन्न मंत्रालयों को एक ही छत के नीचे लाना है. कई पावरफुल मंत्रालय अब देश के इस नए पावर सेंटर से चलेंगे.

Contents
कर्तव्य भवन-3 में होंगे कौन-कौन से मंत्रालय होंगे?पीएम मोदी करेंगे कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटननॉर्थ और साउथ ब्लॉक का क्या होगा?क्या है कर्तव्य भवन की खासियत?बनेंगे 10 नए कर्तव्य भवनदुनिया देखेगी भारत की 5000 साल पुरानी संस्कृति और इतिहासPM मोदी का भी बनेगा स्थाई निवास

कर्तव्य भवन-3 में होंगे कौन-कौन से मंत्रालय होंगे?

इस पहल का मकसद प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, मंत्रालयों के बीच समन्वय को बढ़ाना और बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी लाना है. बता दें कि नए भवन में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई, डीओपीटी (कार्मिक मंत्रालय), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय होगा. कुछ मंत्रालय बुधवार से ही इसमें सिफ्ट हो जाएंगे.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीएम मोदी करेंगे कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन

शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 1950 से लेकर 1970 तक कई भवन बनाए गए , लेकिन किसी योजना के तहत नहीं बनाए गए. बल्कि जैसी जरूरत पड़ी उस हिसाब से बनाए गए. पीएम मोदी को लगा कि जैसे दुनिया भर में कार्यालयों को एक ख़ास पैटर्न से बनाया जाता है, वैसा ही हमारे देश में भी हो. उसी के तहत 10 भवन बनाने का फैसला लिया गया है. जिसमें से तीन कर्त्तव्य भवन बनाए जा रहे हैं. तीन कर्तव्य भवनों में से एक भवन का उद्घायन पीएम मोदी करने वाले हैं. पीएम मोदी बुधवार को कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन करेंगे. बाक़ी दो भी लगभग बनकर तैयार हो गए हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

नॉर्थ और साउथ ब्लॉक का क्या होगा?

सवाल यह है कि नया कर्तव्य भवन बनने के बाद नॉर्थ और साउथ ब्लॉक का क्या होगा. तो बता दें कि दिल्ली का ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक अब म्यूजियम में तब्दील होगा. जिसका नाम ‘ युगे युगीन भारत ‘ म्यूजियम रखा जाएगा. इन दोनों इमारतों में मौजूद सभी सरकारी दफ़्तर अब कर्तव्य भवन में शिफ्ट होने जा रहे हैं. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ऐसे 10 कर्तव्य भवन बनाए जाने हैं, इनमें से बने सबसे पहल भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं.

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक फैले दिल्ली के इलाके को नए और आधुनिक तरह से विकसित करने का बड़ा प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट के तहत 10 नई सरकारी इमारत बनाने की योजना है. इन सभी इमारतों का नाम कर्तव्य भवन होगा. इनमें से सबसे पहले बनकर तैयार कर्तव्य भवन का उद्घाटन बुधवार को होगा.

क्या है कर्तव्य भवन की खासियत?

  • सबसे पहले बनकर तैयार इस भवन को कर्तव्य भवन नंबर 3 कहा जाएगा.
  • नया भवन दिल्ली के जनपथ पर बनाया गया है.
  • 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस इमारत में बेसमेंट के 2 लेवल और ग्राउंड फ्लोर को मिलाकर 10 फ्लोर हैं.
  • इमारत में 600 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
  • इनमें 24 मुख्य कॉन्फ्रेंस रूम हैं, जबकि 26 छोटे कॉन्फ्रेंस रूम हैं.

बनेंगे 10 नए कर्तव्य भवन

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के मुताबिक इन्हीं 10 नए कर्तव्य भवनों में केंद्र सरकार से जुड़े सभी मंत्रालयों , विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों के दफ़्तर धीरे धीरे शिफ्ट होते जाएंगे.बात अगर कर्तव्य भवन-3 की करें तो इसमें गृह , विदेश , पेट्रोलियम , ग्रामीण विकास और कार्मिक जिसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के दफ्तर काम करने लगेंगे. इन मंत्रालयों के मंत्रियों के दफ़्तर भी इसी भवन में शिफ्ट हो रहे हैं.

दुनिया देखेगी भारत की 5000 साल पुरानी संस्कृति और इतिहास

तीन महीनों में दो अन्य कर्तव्य भवन भी बनकर तैयार हो जाएंगे. जिसके बाद वित्त मंत्रालय और अन्य कार्यालय भी उसमें शिफ्ट हो जाएंगे. इन कार्यालयों के शिफ्ट होने के बाद ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक खाली हो जाएंगे. सरकार ने ऐलान किया है कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को म्यूजियम के तौर पर विकसित किया जाएगा. इस म्यूजियम का नाम ‘ युगे युगीन भारत ‘ म्यूजियम रखा जाएगा. इसमें भारत की 5000 साल पुरानी संस्कृति और इतिहास को दर्शाया जाएगा. इन सभी इमारतों को जोड़ने के लिए नई भूमिगत मेट्रो लाइन भी बिछाई जा रही है.

PM मोदी का भी बनेगा स्थाई निवास

शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री का नया और स्थाई निवास बनाने का काम भी बहुत जल्द शुरू किया जाएगा. जिसके 2028 तक बनकर तैयार होने की संभावना है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG Special Train 2026
CG Special Train 2026 : 2026 समर वेकेशन अपडेट , छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने घोषित की 13 अतिरिक्त ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Census 2026
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना 2026 सुरक्षा अपडेट , अपनी निजी जानकारी देने से पहले गणनाकर्मी का आधिकारिक आई-कार्ड जरूर चेक करें
Featured छत्तीसगढ़
Big Decision of CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़
Iran US Conflict : होर्मुज में टकराव के बाद बिगड़े रिश्ते, ईरान ने वार्ता से किया किनारा
Featured देश - विदेश
CG NEWS : अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें, जनता को बड़ी राहत
Featured sarkari yojna छत्तीसगढ़
Operation Sindoor Indian Army
Operation Sindoor Indian Army : 22 अप्रैल की बरसी से पहले दहला पाकिस्तान , भारतीय सेना ने याद दिलाई 2025 वाली 22 मिनट की तबाही
Featured देश - विदेश
Cyber Fraud
Cyber Fraud : बैंकिंग जगत में हड़कंप , राजकोट पुलिस ने 2500 करोड़ के साइबर क्राइम रैकेट में 20 आरोपियों को दबोचा
Featured देश - विदेश
दिन में लू, रात में गर्मी—रायपुर में ‘डबल अटैक’ से लोग बेहाल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Rohini Nakshatra 2026
Featuredreligion

Rohini Nakshatra 2026 : 25 मई से 2 जून तक ‘नौतपा’ का पहरा: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आते ही लू और गर्मी तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

JEE Main 2026 Result : इंजीनियरिंग के रण में आरुष की बादशाहत , जेईई मेन 2026 में 100 परसेंटाइल लाकर आरुष सिंघल ने गाड़ा झंडा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
PM Modi MCC Violation Allegation
Featuredदेश - विदेश

PM Modi MCC Violation Allegation : महिला आरक्षण बिल और चुनावी घमासान , चुनाव आयोग पहुंचे 714 बुद्धिजीवी, पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?