Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 11 महीने पहले मर चुकी बहन के ‘हाथों’ ने बांधी भाई को राखी, जिसने भी देखा अनोखा रक्षाबंधन आंखों में आ गए आंसू
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 11 महीने पहले मर चुकी बहन के ‘हाथों’ ने बांधी भाई को राखी, जिसने भी देखा अनोखा रक्षाबंधन आंखों में आ गए आंसू

Featuredदेश - विदेश

11 महीने पहले मर चुकी बहन के ‘हाथों’ ने बांधी भाई को राखी, जिसने भी देखा अनोखा रक्षाबंधन आंखों में आ गए आंसू

Hum Vatan News
Last updated: August 9, 2025 12:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

सूरत- शनिवार को गुजरात में भी रक्षाबंधन मनाया जा रहा है लेकिन वलसाड के एक परिवार में रक्षाबंधन कुछ अलग ही तरीके से मनाया गया। इस अद्भुत रक्षा बंधन को जिसने भी देखा आंखों में पानी आ गए। अगर आप भी पूरी खबर पढ़ेंगे और जब सच्चाई आपको पता चलेगी तो आप भी भावुक हो सकते हैं। दरअसल वलसाड में एक भाई को उसकी बहन के हाथों ने तो राखी बांधी लेकिन वह बहन आज भाई के बीच में नहीं है। बहन की मौत सितंबर 2024 में ही हो गई थी।

अनमता अहमद ने शिवम के हाथों में बांधी राखी

- Advertisement -
HTML5 Icon

 यह कहानी, वलसाड की नन्ही बालिका रिया और उसके ब्रेन डेड शरीर के अंगों के दान से प्रज्वलित हुई जीवन-दान की ज्योति के बारे में है। जी हां, नन्ही सी परी, रिया के हाथ, मुंबई की 15 वर्षीय अनमता अहमद में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किए गए थे। दो साल पहले, बिजली का झटका लगने से अनमता का एक हाथ काटना पड़ा था। गोरेगांव में रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा अनमता को इस वजह से कई मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन, रिया का हाथ मिलने के बाद अनमता के जीवन का यह अंधेरा दूर हो गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रिया के भाई को राखी बांधने वलसाड पहुंची अनमता अहमद 

इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर वो किशोरी, अनमता अहमद, रिया के भाई शिवम की कलाई पर रिया से मिले हाथ से राखी बांधने वलसाड चली आई। इस दौरान, बहुत भावपूर्ण माहौल बन गया था। शिवम ने जब अनमता के हाथों से राखी बंधवाई तब उसे यह एहसास हो रहा था कि जैसे वह अपनी प्यारी बहन रिया से ही राखी बंधवा रहा है।

यह वाक्या, हकीकत में, किसी चमत्कार से कम नहीं..। यह अद्भुत है। हो भी क्यों न अल्लाह और ईश्वर को मानने वाले भाई-बहन का प्यार हर किसी के लिए एक मिशाल है। यहां मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है, और न हीमानवता की कोई सीमा होती।

रक्षाबंधन पर भावुक कर देने वाला था माहौल

यह गजब संजोग तो देखिए। वलसाड की एक स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शिवम को, ऐसा एहसास हो रहा था जैसे कि वो अपनी प्यारी छोटी बहन का हाथ एक बार फिर स्पर्श कर रहा है। रिया के माता-पिता भी अपनी ही बेटी का हाथ अपने हाथों में लिया हो, ऐसा ही अनुभव प्रतीत कर रहे थे। मानों वह अपनी नन्ही रिया से आमने-सामने मिल रहे हों। उन्होंने अनमता को गले लगाया और उसे बहुत प्यार किया।

कल्पना कीजिए, उन पलों का अनुभव कैसा रहा होगा.. एक ओर थी हृदय विदारक कठोरता और दूसरी ओर रिया के अंगदान से उपजी प्राणशक्ति। इसीलिए इस रक्षाबंधन पर छोटी बच्ची रिया के हाथ के अंगदान ने वास्तव में अल्लाह और ईश्वर की दिव्यता का एहसास कराया।

रिया को किया गया था ब्रेन डेड घोषित 

 रिया की बात करें तो, वह तीथल रोड पर स्थित सरदार हाइट्स में नर्मदा 307 में रहने वाले तृष्णा और बॉबी मिस्त्री की यह बेटी, पारडी के वल्लभ आश्रम स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती थी। परी जैसी बेटी के लिए वह दिन अशुभ था। तारीख थी 13 सितंबर 2024 और समय था शाम के 5 बजे। रिया को उल्टियां होने लगी थीं… फिर, उसे असहनीय सिरदर्द होने लगा। कई अस्पतालों में इलाज के बाद 15 तारीख को उसे सूरत के किरण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीटी स्कैन से पता चला कि, रक्तस्राव के कारण वह ब्रेन डेड हो चुकी थी। 16 तारीख को डॉक्टरों के एक पैनल ने रिया को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इससे सिर्फ़ रिया के माता-पिता और भाई ही नहीं, बल्कि उसके इलाज में शामिल सारा स्टाफ़ भी स्तब्ध रह गया। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि, एक फूल जैसी बेटी अचानक इस तरह मुरझा जाएगी..?।

परिजनों ने किया था अंगदान

रिया का मृत शरीर कई लोगों के जीवन में नए रंग भरने में सक्षम था। और इस बात को रिया की पालक माता और वलसाड की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषाबेन मैशरी भी समझती थी। डॉ. उषाबेन मैशरी ने तथा डोनेटलाइफ के संस्थापक निलेशभाई मांडलेवाला ने रिया के माता-पिता को यह बात समझाई और उन्हें रिया के अंगदान के लिए प्रेरित किया। ब्रेन डेड बेटी रिया की किडनी, लिवर, फेफड़े, आंखें, छोटी आंत और दोनों हाथ दान कर दिए गए।

मरने के बाद भी रिया ने कई लोगों को दी नई जिंदगी

इन अंगों को ज़रूरतमंदों तक समय पर पहुंचाने की सभी तकनीकी प्रक्रियाएं, डोनेटलाइफ के अथक प्रयासों से संपन्न की गईं। वो गणेश विसर्जन का दिन था, मानो बप्पा ने रिया की पवित्र आत्मा को अपने में समाहित कर लिया हो और उसके दान किए गए अंगों से अन्यों के जीवन को नई रोशनी से भर दिया।

एक नन्ही परी, कितने लोगों को नया जीवन दे गई…नवसारी के एक 13 साल के लड़के को रिया की एक किडनी से नई ज़िंदगी मिली। अहमदाबाद में एक और किडनी और लिवर किसी को नई ज़िंदगी देने के लिए पहुंचे। इसी तरह रिया के फेफड़ों ने तमिलनाडु की एक 13 साल की बच्ची में नई जान भरी। हैदराबाद के एक अस्पताल में रिया के फेफड़ों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया।

रिया के हाथों से अनमता ने बांधी उसके भाई को राखी

अब बात बेटी रिया के हाथ की। किसी के कटे हुए हाथ में अन्य किसी का हाथ ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया सबसे जटिल होती है, लेकिन मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉ. नीलेश सातभाई और उनकी टीम, वलसाड की रिया के हाथ को मुंबई की अनमता अहमद के कटे हुए हाथ में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट करने में कामयाब रही।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

BREAKING NEWS : रिहायशी इलाके में आग का तांडव’ पटाखा गोदाम हादसे में 4 की जान गई, मचा हड़कंप
Featured देश - विदेश
CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट का मास्टर प्लान: IPO, ई-बस और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Featured छत्तीसगढ़
फायरिंग मामले में नया मोड़’ Khan Sir’ की गिरफ्तारी टली, पुलिस से मांगी गई केस डायरी
Featured देश - विदेश
Heavy rain, thunderstorm and thunderstorm warning for next 48 hours in Delhi-NCR and 25 states
Weather Update: मानसून + पश्चिमी विक्षोभ का महा-अलर्ट! दिल्ली-NCR और 25 राज्यों में अगले 48 घंटे भारी, आंधी-बारिश की चेतावनी
Featured national
CG NEWS : जनता को बड़ी सौगात’ CM हेल्पलाइन 1076 लॉन्च, समस्याओं के समाधान की नई व्यवस्था
Featured छत्तीसगढ़
Suspense over Rohit's hamstring and Hardik's back strain
रोहित की हैमस्ट्रिंग और हार्दिक की पीठ में खिंचाव पर सस्पेंस बरक़रार, फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही खेलेंगे वनडे सीरीज
Featured खेल
CG NEWS : हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत’ जंगल किनारे बसे गांव में पसरा मातम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Know why offering broken rice makes God angry
Featuredreligion

पूजा-पाठ में ‘अक्षत’ का क्यों है इतना बड़ा महत्व? जानें खंडित चावल चढ़ाने से क्यों रुष्ट हो जाते हैं भगवान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Studds Trooper Legacy Shield
automobileFeatured

Studds Trooper Legacy Shield: देश में बढ़ते सड़क हादसों के बीच स्टड्स ने लॉन्च किया नया हेलमेट, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Trump bluntly tells Netanyahu to proceed cautiously against Iran
Featuredinternational

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप की दोटूक, नेतन्याहू से कहा- ईरान के खिलाफ फूंक-फूंक कर रखें कदम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?