Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं’, फैसल ने भाई आमिर खान पर लगाए थे आरोप, अब परिवार ने जारी किया बयान, की ये अपील
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं’, फैसल ने भाई आमिर खान पर लगाए थे आरोप, अब परिवार ने जारी किया बयान, की ये अपील

मनोरंजन

‘कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं’, फैसल ने भाई आमिर खान पर लगाए थे आरोप, अब परिवार ने जारी किया बयान, की ये अपील

Hum Vatan News
Last updated: August 11, 2025 7:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

आमिर खान इन दिनों अपने भाई फैसल खान अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फैसल खान ने हाल ही में अपने परिवार और सुपरस्टार भाई आमिर खान को लेकर बात की और इस दौरान उन्होंने आमिर पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था कि आमिर ने उन्हें करीब 1 साल तक घर में कैद रखा, वह उन्हें पागलों की तरह ट्रीट करते थे। उनका कहना था कि वह पागल हैं। फैसल ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत दवाएं दी जाती थीं और उनका पूरा कंट्रोल आमिर खान ने अपने हाथों में ले लिया था। अब फैसल खान के इस बयान पर आमिर खान के परिवार का स्टेटमेंट सामने आया है।

Contents
  • फैसल खान ने परिवार पर लगाए थे आरोप
  • आमिर खान के परिवार ने जारी किया सामुहिक बयान
  • मीडिया से अनुरोध
  • क्या बोले थे फैसल खान?

फैसल खान ने परिवार पर लगाए थे आरोप

आमिर खान के परिवार ने फैसल खान के आरोपों को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है और उनके आरोपों को दुखद बताया है। फैसल ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आमिर खान और परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब फैसल के आरोपों पर आमिर खान के परिवार का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब फैसल ने इस तरह से चीजों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, इससे पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं। आमिर खान के परिवार ने सामूहिक रूप से ये बयान जारी किया है और फैसल के आरोप को गलत बताया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आमिर खान के परिवार ने जारी किया सामुहिक बयान

परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया- “मीडिया से सहानुभूति का अनुरोध! फैसल द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, अपनी बहन निखत हेगड़े और अपने भाई आमिर के बारे में जिस तरह से अपमानजनक और भ्रामक बातें की गई हैं, उससे हम व्यथित हैं। ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, इसलिए हमें अपना इरादा स्पष्ट करना और ये बताना जरूरी लगा कि हम परिवार के तौर पर एकजुट हैं। ये बताना जरूरी है कि फैसल से जुड़ा कोई भी फैसला कई डॉक्टरों से सलाह करने के बाद परिवार ने एकजुट होकर लिया है।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

मीडिया से अनुरोध

जारी बयान में आगे कहा गया है- ‘फैसल के संबंध में हर फैसला प्यार, करुणा और उसकी भावनात्मक व मानसिक भलाई के लिए समर्थन की इच्छा पर आधारित रहा है। इसी कारण से, हमने अपने परिवार के लिए इस दर्दनाक और कठिन दौर के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने से परहेज किया है। हम मीडिया से सहानुभूति रखने और निजी मामले को अफवाह, भड़काऊ और आहत करने वाली गॉसिप में बदलने से बचने का अनुरोध करते हैं। परिवार के सदस्य- रीना दत्ता, जुनैद खान, इरा खान, फरहत दत्ता, राजीव दत्ता, किरण राव, संतोष हेगड़े, सहर हेगड़े, मंसूर खान, नुजहत खान, इमरान खान, टीना फोंसेका, जैन मैरी खान, पाब्लो खान।’

क्या बोले थे फैसल खान?

फैसल खान ने हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में आमिर खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें एक साल तक घर में कैद करके रखा था। फैसल के अनुसार, पूरा परिवार उन्हें पागल समझने लगा था और आमिर ने उनका मोबाइल भी ले लिया था, उनके कमरे के बाहर बॉडीगार्ड खड़े कर दिए थे, ताकि वह कहीं भी आ-जा ना सकें। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी मानसिक स्थिति का मूल्यांकन हुआ और उन्हें मानसिक रूप से फिट बताया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Chaitra Navratri 2026
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज, नोट करें घटस्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त
Featured religion
CG NEWS : सोशल मीडिया पर फैले 15 कथित प्रश्न, जांच में जुटी साइबर सेल
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking News
CG Breaking News : चाकूबाजी मौदहापारा में पुरानी रंजिश पर खूनी खेल, रवि रक्सेल समेत 4 गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : कुदरत का कहर खेत में काम कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मेडिकल उपकरण और भारतमाला में बड़ा घोटाला उजागर
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS
CG NEWS : ‘हाई-टेक’ चोरी नकाबपोश प्रोफेशनल गिरोह ने सूने मकान को बनाया निशाना
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking News
CG Breaking News : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक 5 साल के मासूम की टीकाकरण के बाद थमी सांसें
Featured छत्तीसगढ़
Horrific Airstrike : अस्पताल पर बमबारी का दावा, 400 से ज्यादा मौतें
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

Vijay TVK BJP Alliance : मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री? विजय के ‘सीएम’ बनने की जिद ने बढ़ाया बीजेपी का सिरदर्द

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Madhu Malhotra : बॉलीवुड को बड़ा झटका ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘हीरो’ की अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredमनोरंजन

Farah Khan बोलीं– शाहरुख, सलमान और आमिर को भी मिलती थीं धमकियां

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?