Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: America: 70 साल के बुजुर्ग सिख पर बेरहमी से किया गया हमला, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस पर उठे सवाल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » America: 70 साल के बुजुर्ग सिख पर बेरहमी से किया गया हमला, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस पर उठे सवाल

Featuredदेश - विदेश

America: 70 साल के बुजुर्ग सिख पर बेरहमी से किया गया हमला, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस पर उठे सवाल

Hum Vatan News
Last updated: August 13, 2025 1:22 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

न्यूयॉर्क- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में पीड़ित शख्स की खोपड़ी की हड्डी टूट गई है और  मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है। लॉस एंजिलिस के एक गुरुद्वारे के पास 4 अगस्त को 70 वर्षीय हरपाल सिंह पर एक बेघर व्यक्ति बो रिचर्ड विटाग्लियानो ने तब हमला किया था जब वो सैर कर रहे थे।

Contents
पुलिस पर उठे सवालप्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?क्या बोले हरपाल सिंह के भाई गुरदयाल?

पुलिस पर उठे सवाल

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि 44 वर्षीय विटाग्लियानो को सिंह पर क्रूर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विटाग्लियानो पर घातक हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है और उसकी जमानत के लिए 11 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि तय की गई है। पैरोकार समूह ‘द सिख कोलिशन’ ने कहा कि पुलिस इस मामले की घृणा अपराध के तौर पर जांच नहीं कर रही है। ‘द सिख कोलिशन’ ने कहा कि हमले के कारण सिंह को बहुत गंभीर चोट आई है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

पुलिस ने कहा कि 4 अगस्त को कानून प्रवर्तन अधिकारियों को घातक हथियार से हमले की जांच के बारे में रेडियो कॉल पर सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह और विटाग्लियानो के बीच मारपीट हुई थी। विटाग्लियानो एक बेघर व्यक्ति है। पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वो यह नहीं देख पाए कि झगड़ा कैसे शुरू हुआ, लेकिन उन्होंने बहुत तेज शोर सुना और फिर दो लोगों को एक-दूसरे पर धातु की वस्तुएं फेंकते देखा। उसने बताया कि जब प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर हस्तक्षेप किया और विटाग्लियानो को रोका तो वह अपनी साइकिल पर भाग गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या बोले हरपाल सिंह के भाई गुरदयाल?

लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के चिकित्सा कर्मी ने तुरंत कार्रवाई की और सिंह को पास के एक अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें खोपड़ी की हड्डी टूटने और संभावित मस्तिष्क आघात के कारण भर्ती कराया गया। झगड़े में लगी चोट के कारण सिंह अब भी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। सिंह के भाई डॉ गुरदयाल सिंह रंधावा ने कहा कि वह आभारी हैं कि पुलिस ने इस भयावह हमले के लिए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ‘‘हमें इस हमले को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। हमें यह भी समझने की आवश्यकता है कि इसे घृणा अपराध क्यों नहीं माना जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्याय अवश्य होना चाहिए।’’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Election Commission SIR Campaign 2026: SIR के बाद चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 20 राज्यों में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान
Featured देश - विदेश
Elon Musk Instagram Statement: Instagram को लेकर एलन मस्क का कमेंट वायरल, बोले- ‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है’
Featured international
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण, 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपनारू मंत्री श्री टंक राम वर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : धमतरी में सेक्स रैकेट का संदेह, पुलिस की दबिश में 18 लोग हिरासत में, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा घर
Featured छत्तीसगढ़
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जवान की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Hostel Accident : छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्रावास में हादसा, गर्म दाल से झुलसे दो छात्र, व्यवस्था पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?