Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Trump आखिर चाहते क्या हैं? एक तरफ रूस को दे दी धमकी, दूसरी तरफ कई प्रतिबंधों को कर दिया निलंबित
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Trump आखिर चाहते क्या हैं? एक तरफ रूस को दे दी धमकी, दूसरी तरफ कई प्रतिबंधों को कर दिया निलंबित

देश - विदेश

Trump आखिर चाहते क्या हैं? एक तरफ रूस को दे दी धमकी, दूसरी तरफ कई प्रतिबंधों को कर दिया निलंबित

Hum Vatan News
Last updated: August 14, 2025 5:22 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को एक बार फिर धमकी दी है. ट्रंप ने रूस से कहा है कि अगर उसने यूक्रेन में शांति बहाल करने में बाधा डाली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ये धमकी उस वक्त दी गई है जब शुक्रवार को दोनों नेता अलास्का में एक खास बैठक करने जा रहे हैं. हालांकि, ट्रंप की इस धमकी के कुछ देर बाद ही अमेरिका ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से निलंबित भी कर दिया है. कहा जा रहा है कि अमेरिका ने ये प्रतिबंध इसलिए हटाए हैं ताकि ट्रंप अलास्का में होने वाली बैठक से एक ऐसा माहौल बनाने की तैयारी में ताकि दोनों नेता एक टेबल पर बैठक कर भविष्य से जुड़े कुछ अहम फैसले कर सकें.

बैठक के लिए हटाए प्रतिबंध

अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि कुछ प्रतिबंध हटाने के बाद अब 20 अगस्त तक मीटिंग से संबंधित कुछ गतिविधियों में छूट मिलेगी. यह आदेश वित्त मंत्रालय के ऑफिस ऑफ फॉरेन ऐसेट्स कंट्रोल के निदेशक ने हस्ताक्षर कर जारी किया है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय ने अलास्का में होने वाली बैठक को लेकर ज्यादातर प्रतिबंधित रूसी अधिकारियों को पहले से ही अमेरिका में प्रवेश की इजाजत दे दी गई है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति के बीच होने वाली ये बैठक बेहद अहम है क्योंकि यहां पिछले 3 साल से अधिक वक्त से जारी रूस-यूक्रेन जंग को रोकने यानी सीजफायर पर समझौते की कोशिश की जाएगी. लेकिन इन उम्मीदों के बीच सबसे बड़ी बात है कि इस बातचीत के मेज पर खुद यूक्रेन को जगह नहीं मिलेगी. दूसरी तरफ पुतिन जंग रोकने के लिए ऐसी मांग करते दिख रहे हैं जिसे आधिकारिक रूप से सामने आने से पहले ही यूक्रेन ने सिरे से नकार दिया है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन युद्धविराम समझौते के तहत डोनेट्स्क क्षेत्र के शेष 30% हिस्से से हट जाए, जिसपर अभी यूक्रेन का कंट्रोल है. इस प्रस्ताव को जेलेंस्की ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है.

व्हाइट हाउस ने बीते मंगलवार को कहा था कि ट्रंप और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने जा रही बैठक “राष्ट्रपति ट्रंप के लिए सुनने का अभ्यास है”. यानी ट्रंप वहां बस सुनने जा रहे हैं, इससे रूस-यूक्रेन के बीच शीघ्र युद्धविराम समझौते की उम्मीदें कम हो गई हैं. व्हाइट हाउस से यहां एक तरह से इस बात पर भी मुहर लगा दी कि बैठक में यूक्रेन शामिल नहीं होगा. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा, “युद्ध में शामिल केवल एक ही पक्ष ही (बैठक में) मौजूद रहेगा, और इसलिए यह राष्ट्रपति पर निर्भर करता है कि वे जाएं और फिर से इस बारे में और अधिक दृढ़ और बेहतर समझ प्राप्त करें कि हम इस युद्ध को कैसे समाप्त कर सकते हैं.”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया
Featured international
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी
Featured international
CBI Apprentice 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा अवसर, CBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
Featured job देश - विदेश
Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, BCCI इमर्जिंग टूर्नामेंट में मिली जगह
Featured खेल छत्तीसगढ़
CG NEWS : छात्रों को किताबें नहीं मिलने पर स्कूल संचालक नाराज, 25 जून को शिक्षण कार्य रहेगा ठप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पद्मश्री से सम्मानित हुईं डॉ. बुधरी ताती, आदिवासी समाज का बढ़ाया गौरव
Featured छत्तीसगढ़
Tata Tigor Facelift
Tata Tigor Facelift: लीक हुआ 2026 मॉडल का डिजाइन पेटेंट, नए अवतार में दस्तक देने को तैयार टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान
automobile Featured

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Suvendu Adhikari का बड़ा फैसला: कोलकाता में अब नहीं होंगे मुगल-पठान नाम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
businessFeaturedदेश - विदेश

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता

By
Hum Vatan News
2 Min Read

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?