Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ASIA CUP 2025: गिल, जायसवाल, संजू और अभिषेक चारों ओपनर्स में किसने बनाए ज्यादा T20I रन, एशिया कप में जगह बनाने की लगी होड़
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ASIA CUP 2025: गिल, जायसवाल, संजू और अभिषेक चारों ओपनर्स में किसने बनाए ज्यादा T20I रन, एशिया कप में जगह बनाने की लगी होड़

खेल

ASIA CUP 2025: गिल, जायसवाल, संजू और अभिषेक चारों ओपनर्स में किसने बनाए ज्यादा T20I रन, एशिया कप में जगह बनाने की लगी होड़

Hum Vatan News
Last updated: August 16, 2025 3:43 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी और इस बार इस टूर्नामेंट को यूएई की धरती पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है और अब ऐसा माना जा रहा है कि अगले हफ्ते एशिया कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। इसमें मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी जगह बनाने के दावेदार हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ भारतीय टी20 टीम में पहले से ही ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के पास है। ऐसे में आइए जानते हैं, इन चारों बल्लेबाजों में किसने T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Contents
  • 1. अभिषेक शर्मा
  • 2. संजू सैमसन
  • 3. यशस्वी जायसवाल
  • 4. शुभमन गिल
  • चारों बल्लेबाजों में संजू ने बनाए सबसे ज्यादा रन

1. अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा बहुत ही तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। एक बार वह क्रीज पर जम गए, तो उनके बल्ले से बड़ी पारी आना तय है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2024 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह भारतीय टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 17 T20I क्रिकेट में कुल 535 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच में 135 रनों की पारी खेली थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

2. संजू सैमसन

संजू सैमसन पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम के परमानेंट मेंबर बने हुए हैं और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। संजू ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2015 में डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वह खराब फॉर्म की वजह से टीम से अंदर-बाहर होते रहे। फिर जब से सूर्यकुमार यादव कप्तान बने हैं। उनकी तो लॉटरी ही लग गई और उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा गया। इसके बाद उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 42 T20I मुकाबलों में कुल 861 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

3. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2023 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही उन्होंने 23 मैचों में कुल 723 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं। वह एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।

4. शुभमन गिल

शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2023 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही उन्होंने 21 T20I मैचों में कुल 578 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2024 में खेला था।

चारों बल्लेबाजों में संजू ने बनाए सबसे ज्यादा रन

शुभमन गिल (578 रन), यशस्वी जायसवाल (723 रन), संजू सैमसन (861 रन) और अभिषेक शर्मा (535 रन) चारों बल्लेबाजों में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन संजू ने बनाए हैं। उनके नाम पर 861 रन दर्ज हैं। जबकि चारों में T20I में सबसे ज्यादा 3 शतक भी संजू ने ही लगाए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/11

Advertisement Carousel

Latest Post

माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में कलिंगा विश्वविद्यालय में पंचम दीक्षांत समारोह 2025 का भव्य आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Horoscope
13 November Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, करियर में बन रहे हैं अच्छे योग …
Featured religion
जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल.
छत्तीसगढ़ देश - विदेश
धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सामुदायिक प्रयासों का रहा बेहतरीन परिणाम : संस्कारधानी को मिल रहा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान.
छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन.
अन्य छत्तीसगढ़
Agriculture Minister Netam
Agriculture Minister Netam : किसानों के हित में सरकार सख्त, सहकारी हड़ताल के बावजूद खरीदी केंद्र रहेंगे सक्रिय
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

IND vs SA
Featuredखेल

IND vs SA : पहले टेस्ट से नीतीश रेड्डी बाहर, शतकवीर ध्रुव जुरेल की प्लेइंग-11 में एंट्री कंफर्म

By
Hum Vatan News
3 Min Read
उद्योगखेलदेश - विदेश

अहमदाबाद के टेक्सटाइल एसोसिएशन समूह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, कपड़ा उद्योग में निवेश की रुचि दिखाई.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredखेल

Mohammed Shami Comeback : मोहम्मद शमी की सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया में वापसी होनी चाहिए

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?