Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 30,000 करोड़ की लड़ाई के बीच संजय कपूर की बहन मंधिरा ने की एक्स भाभी करिश्मा की तारीफ, इन पर दागे सवाल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 30,000 करोड़ की लड़ाई के बीच संजय कपूर की बहन मंधिरा ने की एक्स भाभी करिश्मा की तारीफ, इन पर दागे सवाल

Featuredमनोरंजन

30,000 करोड़ की लड़ाई के बीच संजय कपूर की बहन मंधिरा ने की एक्स भाभी करिश्मा की तारीफ, इन पर दागे सवाल

Hum Vatan News
Last updated: August 18, 2025 3:25 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का जून में अचानक निधन हो गया। ये खबर जैसे ही सामने आई, हर कोई हैरान रह गया। संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ की मोबिलिटी टेक कंपनी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर ने आरोप लगाया था कि उनकी संपत्ति हड़ने की कोशिश की जा रही है। अब इस पूरे मामले पर संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर ने भी रिएक्ट किया और अपनी मां के सवालों को फिर उठाया। इसी के साथ उन्होंने करिश्मा कपूर के बारे में भी बात की।

Contents
मंधिरा कपूर- मां पर बनाया गया था दवाब13 दिन में सब छिन गया- मंधिरा कपूरकरिश्मा कपूर की तारीफ में कही ये बातक्या अब भी करिश्मा के संपर्क में हैं मंधिरा कपूर?

मंधिरा कपूर- मां पर बनाया गया था दवाब

एनडीटीवी के साथ बातचीत में मंधिरा कपूर ने अपनी मां रानी कपूर के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन पर बहू प्रिया सचदेवा को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नामित करने वाले दस्तावेजों पर दस्तखत करने के लिए उन्हें मजबूर किया गया था और बोला गया कि सोना कॉमस्टार ने ये किया है। इस पर बात करते हुए मंधिरा ने कहा- ‘मुझे लगता है कि मेरी मां को ये लेटर भेजना गलत है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। वह 80 साल की हैं और इस बात को सम्मान से लिया जाना चाहिए कि उनके पति और उन्होंने इस कंपनी को बनाया है। हमारे साथ अजनबियों जैसा बर्ताव किया गया। मेरे पिताजी ने ये सब इसलिए नहीं बनाया कि हम अलग हो जाएं।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

13 दिन में सब छिन गया- मंधिरा कपूर

मंधिरा आगे कहती हैं- ‘मेरे नाना ने सोना की शुरुआत की थी और मेरे पिताजी उनके साथ काम करते थे। मेरे नाना ने इसकी खातिर सब कुछ छोड़ दिया और अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए। हमें दिल्ली जाना पसंद नहीं था, हमें फैमिली थेरेपी के लिए भी जाना पड़ा। आज आप उस महिला से ये कह रहे हैं कि उसका कंपनी से कुछ लेना-देना नहीं है, जिसने अपना सब कुछ खो दिया। जरा सोचिए, क्या ये ठीक है? ये विरासत मेरे पिता ने बनाई थी और आज हमें कहा जा रहा है कि हमें ये विरासत नहीं मिल सकती। 13 दिन में हमसे सब छिन गया। सोना कॉमस्टार की तरफ से कानूनी मामला शुरू हुआ, जबकि हमने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। सोना हमारे दिल के बहुत पास है, यही हमारा परिवार है। हमने सिर्फ अपना भाई नहीं खोया, सब खो दिया है।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

करिश्मा कपूर की तारीफ में कही ये बात

संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर को लेकर भी गया गया कि वह प्रॉपर्टी में अपने दोनों बच्चों के लिए हक मांग रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंधिरा ने करिश्मा को सही ठहराया और कहा कि कोई भी मां अपने बच्चों के लिए ऐसा ही करेगी। मंधिरा ने करिश्मा की तारीफ करते हुए कहा- ‘वह एक बहुत अच्छी मां हैं और ये बात माननी हो होगी। उन्होंने परिवार को एक साथ रखने के लिए बहुत काम किया है। मैं इसके लिए उनकी तारीफ करती हूं। मुझे लगता है कि बच्चे उनके बहुत करीब हैं और उनके बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। उम्मीद है कि हमकिसी तरह इसे आगे बढ़ा पाएंगे और परिवार को एक साथ रख पाएंगे, क्योंकि वह भी अपने बच्चों का ख्याल किसी अन्य मां की तरह रख रही हैं।’

क्या अब भी करिश्मा के संपर्क में हैं मंधिरा कपूर?

मंधिरा ने करिश्मा कपूर से बातचीत को लेकर कहा- ‘हां, हम अब भी संपर्क में हैं। मुझे यकीन है कि वह प्रिया सचदेवा के भी संपर्क में हैं। हम सभी के बीच अच्छे रिश्ते हैं। बच्चे मां से भी मिलने आते रहते हैं। हम सभी कॉन्टेक्ट में हैं।’ मंधिरा ने आगे संजय कपूर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर भी शक जाहिर किया। उन्होंने कहा कि संजय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मधुमक्खी के डंक का कोई जिक्र नहीं है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : सावधान’ ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले करें जांच
Featured छत्तीसगढ़
Anganwadi Workers : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला, अब साड़ी की जगह सीधे खाते में आएगी राशि
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज आईजी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : धर्मांतरण के आरोप में कार्रवाई, दो पास्टरों की गिरफ्तारी पर ईसाई समुदाय का प्रदर्शन
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी’ Mahtari Vandan Yojana’ का पोर्टल दोबारा खुलेगा
Featured छत्तीसगढ़
Pulwama Earthquake: 3.5 magnitude earthquake in Jammu and Kashmir
Pulwama Earthquake : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता
Featured national
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: Sanjay Singh to appear before the SIT.
Ayodhya Ram Mandir Donation Case : चढ़ावा चोरी जांच तेज,संजय सिंह आज SIT को सौंपेंगे दान और जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज
Featured national
Decision on India's 2036 Olympic hosting bid to be taken in 2029.
Olympics 2036 : ओलिंपिक पर 2029 में फैसला, भारत की मेजबानी उम्मीदों को IOC का नया मोड़
Featured खेल देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : सफर से पहले चेक करें अपडेट, 10 ट्रेनें रद्द’ कई रूटों पर रेल यातायात प्रभावित

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

बेटे के जन्मदिन पर मातम’ AC कंप्रेसर ब्लास्ट से लगी आग, पिता की दम घुटने से मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए भारत को चाहिए बड़ी जीत, महिला टीम पर दबाव

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?