Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Cat Attack: एक्ट्रेस को बिल्ली ने मारा पंजा, सूजी आंखें और चेहरे से निकलने लगा खून, बोली- ‘अचानक किया हमला’
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Cat Attack: एक्ट्रेस को बिल्ली ने मारा पंजा, सूजी आंखें और चेहरे से निकलने लगा खून, बोली- ‘अचानक किया हमला’

मनोरंजन

Cat Attack: एक्ट्रेस को बिल्ली ने मारा पंजा, सूजी आंखें और चेहरे से निकलने लगा खून, बोली- ‘अचानक किया हमला’

Hum Vatan News
Last updated: August 19, 2025 5:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

अपने अजीब-गरीब फैशन से लाइमलाइट में आने वालीं उर्फी जावेद अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर सुर्खियां बटोरीं, जिसकी वह विनर भी बनीं। इस शो में जीत हासिल करने के बाद उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने फिलर्स को हटवाती नजर आई थीं। इसके बाद उनका सूजा हुआ चेहरा देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है उन पर हुआ एक हमला। उर्फी पर हाल ही में उनकी बिल्ली ने अटैक कर दिया, जिससे उनके चेहरे से खून निकलने लगा और आंखें भी सूज गईं। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपना हाल बताया।

Contents
उर्फी जावेद के चेहरे पर बिल्ली ने मारा पंजाउर्फी ने फैंस को बताया हालउर्फी जावेद ने निकलवाए थे लिप फिलर्स

उर्फी जावेद के चेहरे पर बिल्ली ने मारा पंजा

वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने बताया कि उनकी बिल्ली ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट लग गई और खून निकलने लगा। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं, जिनमें से एक में उनके चेहरे से खून टपकता दिखा। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘कैट पेरेंट्स, क्या आप इससे रिलेट कर सकते हैं? मैं सिर्फ सोफे पर बैठी थी, मेरी कैट अचानक से आई और हमला कर दिया।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

उर्फी ने फैंस को बताया हाल

एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आंखें सूज गई हैं और खून अब तक नहीं रुक रहा।’ यही नहीं, उर्फी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह फैंस को अपनी आंख के नीचे लगी चोट करीब से दिखाती नजर आईं। उनके चेहरे पर बिल्ली के पंजे के निशान भी देखे जा सकते हैं और उनका चेहरा लाल पड़ा था। उन्होंने हंसते हुए ये पूरा वीडियो बनाया और फैंस को अपना हाल बताया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उर्फी जावेद ने निकलवाए थे लिप फिलर्स

कुछ समय पहले उर्फी अपने फिलर्स निकलवाने को लेकर भी चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने अपने लिप फिलर्स निकवाने का पूरा प्रोसेस अपने फैंस के साथ शेयर किया था, जिसके बाद उनका चेहरा पूरी तरह से सूज गया था। अपना सूजा हुआ चेहरा भी उर्फी ने फैंस को दिखाया, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहीं। इससे पहले भी उर्फी अपने साथ हुई घटनाओं के वीडियो-तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Kiara Advani Pregnancy : कियारा की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन, आंखों में थे खुशी के आंसू

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Toxic Advance Booking : एडवांस बुकिंग में यश का जलवा, 4.7 लाख टिकट बिके; ‘धुरंधर’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड टूटा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?