Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी, 40 मंजिला ऊंचा रॉकेट बना रहा भारत, 75000 किलो वजन अंतरिक्ष में ले जाएगा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी, 40 मंजिला ऊंचा रॉकेट बना रहा भारत, 75000 किलो वजन अंतरिक्ष में ले जाएगा

देश - विदेश

ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी, 40 मंजिला ऊंचा रॉकेट बना रहा भारत, 75000 किलो वजन अंतरिक्ष में ले जाएगा

Hum Vatan News
Last updated: August 20, 2025 12:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी एक ऐसे रॉकेट पर काम कर रही है, जिसकी ऊंचाई 40 मंजिला इमारत जितनी होगी और जो 75,000 किलोग्राम (75 टन) भार वाले ‘पेलोड’ को पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में स्थापित करने में सक्षम होगा। बता दें कि लो अर्थ ऑर्बिट वह कक्षा है जो पृथ्वी से 600-900 कीमी की ऊंचाई पर होती है, जहां संचार-ऑब्जरवेशन उपग्रह रखे जाते हैं।

Contents
भारत के पहले रॉकेट से क्यों की तुलना?क्या है इस रॉकेट की खासियत?ISRO के इस साल बड़े मिशन क्या-क्या है?

भारत के पहले रॉकेट से क्यों की तुलना?

नारायणन ने इसकी तुलना भारत के पहले रॉकेट से की, जिसे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने बनाया था। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि रॉकेट की क्षमता क्या है? डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा निर्मित पहला रॉकेट 17 टन का था, जो 35 किलोग्राम भार को निचली पृथ्वी कक्षा में स्थापित कर सकता था। आज हम 75,000 किलोग्राम भार ले जाने वाले रॉकेट की कल्पना कर रहे हैं, जिसकी ऊंचाई 40 मंजिला इमारत जितनी होगी।’’

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या है इस रॉकेट की खासियत?

  1. 75 टन भार वाले ‘पेलोड’ को लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाना बड़ी उपलब्धि है। इस रॉकेट में इसरो की स्वदेशी तकनीक का उपयोग होगा, जो भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
  2. अमेरिका के 6,500 किलोग्राम के सैटेलाइट को लॉन्च करना भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती विश्वसनीयता को दिखाता है।
  3. यह रॉकेट सैन्य संचार, पृथ्वी अवलोकन और नेविगेशन जैसे क्षेत्रों में भारत की ताकत बढ़ाएगा।
  4. इसरो पहले से ही नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) पर काम कर रहा है, जिसमें पहला चरण पुन: उपयोग योग्य होगा। यह नया रॉकेट भी इस दिशा में एक कदम हो सकता है।

ISRO के इस साल बड़े मिशन क्या-क्या है?

NAVIC सैटेलाइट- नारायणन ने कहा कि इस साल इसरो ने कई महत्वपूर्ण मिशन तय किए हैं, जिनमें ‘नेविगेशन विद इंडिया कॉन्स्टेलेशन सिस्टम’ (NAVIC) सैटेलाइट, एन1 रॉकेट और भारतीय रॉकेट के जरिये अमेरिका के 6,500 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि 2035 तक 52 टन वजनी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण हो जाएगा, जबकि इसरो शुक्र ऑर्बिटर मिशन पर काम कर रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जीसैट-7आर- इसरो ने इस साल जीसैट-7आर (भारतीय सेना के लिए संचार उपग्रह) सहित कई उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना बनाई है। जीसैट-7आर विशेष रूप से भारतीय नौसेना के लिए डिजाइन किया गया है और यह जीसैट-7 (रुक्मिणी) उपग्रह की जगह लेगा।

टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेशन सैटेलाइट (TDS)- यह उपग्रह नई तकनीकों का परीक्षण करेगा, जो भविष्य के मिशनों के लिए आधार तैयार करेगा।

अमेरिका का संचार उपग्रह- इसरो अपने LVM3 रॉकेट से अमेरिका के 6,500 किलोग्राम वजन वाले ब्लॉक-2 ब्लूबर्ड सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करेगा। यह सैटेलाइट AST SpaceMobile कंपनी का है और यह स्मार्टफोन्स को सीधे अंतरिक्ष से इंटरनेट कनेक्शन देगा। यह भारत की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग की ताकत को दर्शाता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : सावधान’ ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले करें जांच
Featured छत्तीसगढ़
Anganwadi Workers : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला, अब साड़ी की जगह सीधे खाते में आएगी राशि
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज आईजी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : धर्मांतरण के आरोप में कार्रवाई, दो पास्टरों की गिरफ्तारी पर ईसाई समुदाय का प्रदर्शन
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी’ Mahtari Vandan Yojana’ का पोर्टल दोबारा खुलेगा
Featured छत्तीसगढ़
Pulwama Earthquake: 3.5 magnitude earthquake in Jammu and Kashmir
Pulwama Earthquake : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता
Featured national
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: Sanjay Singh to appear before the SIT.
Ayodhya Ram Mandir Donation Case : चढ़ावा चोरी जांच तेज,संजय सिंह आज SIT को सौंपेंगे दान और जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज
Featured national
Decision on India's 2036 Olympic hosting bid to be taken in 2029.
Olympics 2036 : ओलिंपिक पर 2029 में फैसला, भारत की मेजबानी उम्मीदों को IOC का नया मोड़
Featured खेल देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की शानदार पहल साड़ी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में होगी जमा।

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?