Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘डोगेश भाई तुम आगे बढ़ो…’ आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर झूमे सेलेब्स, रवीना ने भी जताई खुशी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘डोगेश भाई तुम आगे बढ़ो…’ आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर झूमे सेलेब्स, रवीना ने भी जताई खुशी

मनोरंजन

‘डोगेश भाई तुम आगे बढ़ो…’ आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर झूमे सेलेब्स, रवीना ने भी जताई खुशी

Hum Vatan News
Last updated: August 23, 2025 4:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर में रखने के अपने 11 अगस्त के फैसले पर में संशोधन किया है। सुप्रीम कोर्ट के संशोधित आदेश के अनुसार, अब स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा और फिर कुत्तों को वापस वहीं छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। हालांकि, कोर्ट ने साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि आक्रामक और रैबीज संक्रमित कुत्तों को पकड़ने के बाद शेल्टर में ही रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर डॉग लवर्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। मनोरंजन उद्योग के भी कई सितारों ने सुप्रीम कोर्ट के संशोधित आदेश पर प्रतिक्रिया दी और कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

Contents
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सेलेब्स ने जताई खुशीरवीना टंडन का पोस्टरुपाली गांगुली का पोस्टवीर दास ने भी जाहिर की खुशी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सेलेब्स ने जताई खुशी

सुप्रीम कोर्ट के संशोधित फैसले पर फिल्मी दुनिया के कई सितारे जो आवारा कुत्तों के सपोर्ट में खड़े थे, अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, एक्टर-कॉमेडियन वीर दास से लेकर टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली तक के नाम शामिल हैं। रवीना टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रवीना टंडन का पोस्ट

रवीना टंडन ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘डोगेश भाई तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘सुप्रीम कोर्ट ने आज 11 अगस्त के अपने आदेश पर रोक लगा दी है और निर्देश दिया है कि पकड़े गए सभी कुत्तों को टीकाकरण और नसबंदी के बाद छोड़ दिया जाए और उन्हें बंदी बनाकर नहीं रखा जा सकता। यह सभी पशु कल्याण कार्यकर्ताओं की जीत है और उन सभी को बधाई जो हमारे सामुदायिक कुत्तों के समर्थन में आगे आए हैं।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

रुपाली गांगुली का पोस्ट

रुपाली गांगुली अपने पोस्ट में लिखती हैं- ‘ये कम्पैशन के लिए एक बड़ी जीत है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन करने और आवारा कुत्तों की नसबंदी और उन्हें छोड़ने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। ये कदम लोगों को ना सिर्फ रैबीज बल्कि खतरनाक कुत्तों से बचाता है और साथ ही हमारे मूख-बधिर साथियों को सम्मान के साथ जीने का अवसर भी देता है।’

वीर दास ने भी जाहिर की खुशी

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ में पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और फिर सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए भारत की सर्वोच्च न्यायलय का बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है कि नगर पालिका उनके लिए फीडिंग एरियाज बनाने के काम में तेजी लाएगी।’ कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि जो लोग इन आवारा कुत्तों को गोद लेना चाहते हैं, वह इसके लिए शेल्टर होम के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Accident News : तेज रफ्तार बस बनी हादसे का शिकार, 3 यात्रियों की मौत, 10 लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा यू-टर्न! तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
26 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

entertainmentFeaturedमनोरंजन

Shilpa Rao News: अधूरी रह गई परफॉर्मेंस, भावुक पोस्ट शेयर कर छलका गायिका का दर्द

By
Hum Vatan News
5 Min Read
entertainmentFeaturedमनोरंजन

Tiger Shroff Firing Case : अंधेरी के होटल में बेड पर चली थी गोली, पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दो महिलाओं की एंट्री, राधा और बबीता समेत चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?