Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG: अवैध संबंध के चलते हुई मजदूर की हत्या, चंद घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG: अवैध संबंध के चलते हुई मजदूर की हत्या, चंद घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

CG: अवैध संबंध के चलते हुई मजदूर की हत्या, चंद घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: August 25, 2025 6:24 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महादेव चौक के पास रावाभांठा इलाके में युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अवैध संबंध के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला कैसे खुला

- Advertisement -
HTML5 Icon

25 अगस्त 2025 को खमतराई थाना क्षेत्रांतर्गत मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लॉट, रावाभांठा में एक बोरी के अंदर लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव का चेहरा कपड़े से बंधा हुआ और हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मौके पर बुलाए गए एफएसएल दल ने जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या धारदार हथियार से कई वार कर की गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगने पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 964/25 धारा 103, 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस की जांच और मृतक की पहचान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच और थाना खमतराई पुलिस को आरोपी की पतासाजी और मृतक की शिनाख्त का जिम्मा सौंपा। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और क्षेत्रीय पूछताछ के बाद मृतक की पहचान रामा माडे (23 वर्ष), निवासी मलकानगिरी, उड़ीसा के रूप में हुई। रामा रायपुर में आरआर इंडस्ट्रीज, मेटल पार्क रावाभांठा में मजदूरी का कार्य करता था। जांच के दौरान पता चला कि रामा माडे का उसी फैक्ट्री में काम करने वाली सोनम नामक विवाहित महिला से अवैध संबंध था।

कब और कैसे हुई हत्या

पुलिस ने जब सोनम से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। सोनम ने बताया कि घटना के दिन वह और रामा माडे उसके घर में आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी उसका पति कृष्णा बंजारे अचानक घर पहुंच गया। दोनों को उस हालत में देखकर वह गुस्से से बेकाबू हो गया और लकड़ी के बत्ते से रामा माडे के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रामा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को छिपाने के लिए देर रात सोनम और उसके पति कृष्णा ने अपने रिश्तेदार रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम को बुलाया। तीनों ने मिलकर शव के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा और फिर शव को बोरी में भर दिया। इसके बाद आरोपी कृष्णा बंजारे अपनी मोटरसाइकिल (CG 04 DV 9405) से शव को ले जाकर रावाभांठा स्थित खाली प्लॉट में फेंक आए।

आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों – कृष्णा बंजारे (44 वर्ष), निवासी आजाद नगर, महादेव चौक, रावाभांठा रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम (40 वर्ष), निवासी रावाभांठा तिरंगा चौक सोनम बंजारे (30 वर्ष), पत्नी कृष्णा बंजारे, निवासी आजाद नगर, महादेव चौक, रावाभांठा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक रामा माडे का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और शव ले जाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : अंतरजातीय विवाह के बाद बढ़ी दंपती की मुश्किलें, समाज से अलग-थलग करने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CJP PROTEST : NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद घायल छात्रों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : महादेव ऐप मामले में नया मोड़’ वायरल पासपोर्ट की सच्चाई खंगाल रही जांच एजेंसियां, कई दस्तावेजों की हो रही पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला : अस्पताल से तहसील तक फैला नेटवर्क, पुलिस के दो जवान गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking News : बेकरी विवाद , वायरल वीडियो के बाद हंगामा, दुकान संचालक बाप-बेटे पुलिस हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
PM Fasal Bima Yojana 2026 : फसल नुकसान से सुरक्षा के लिए अभी करें आवेदन, 31 जुलाई के बाद बंद हो जाएगा बीमा पंजीयन
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : नारायणपुर और बीजापुर उप जेलों का होगा विस्तार और आधुनिकीकरण, शासन ने जारी किए निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड, एसएसपी रजनेश सिंह की कार्रवाई का असर, चौकीदार हत्या मामले में दो और गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredखेल

Shreyas Iyer’ की कप्तानी में उतर सकती है युवा टीम इंडिया, जिम्बाब्वे दौरे को लेकर बड़ा अपडेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

‘अवेंजर्स’ डूम्सडे’ को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया, वहीं ‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स की हो रही जमकर तारीफ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

RTE Admission 2026 : 22 जुलाई तक करें आवेदन, RTE प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में बच्चों को मिल सकता है मुफ्त शिक्षा का मौका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?