Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: IAS से हीरो और फिर बने राजनेता, गांव के इस शख्स ने हर बार चुनी नई राह, नौकरी, सिनेमा और नेतागिरी में हुए हिट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » IAS से हीरो और फिर बने राजनेता, गांव के इस शख्स ने हर बार चुनी नई राह, नौकरी, सिनेमा और नेतागिरी में हुए हिट

मनोरंजन

IAS से हीरो और फिर बने राजनेता, गांव के इस शख्स ने हर बार चुनी नई राह, नौकरी, सिनेमा और नेतागिरी में हुए हिट

Hum Vatan News
Last updated: August 27, 2025 5:06 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: सिनेमा की चमक दमक हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है. बहुत से लोग इसका हिस्सा बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर किसी को मौका नहीं मिलता. और, कुछ ऐसे होते हैं जो दूसरी फील्ड में भी भरपूर नाम कमाते हैं और सिनेमा का भी चमकता हुआ सितारा बन जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ आईएएस की कठिन परीक्षा पास की, बल्कि सिनेमा और राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई. ये शख्स हैं के शिवराम, जिनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती.

कैसे बने के शिवराम IAS?

- Advertisement -
HTML5 Icon

के शिवराम का जन्म 6 अप्रैल 1953 को कर्नाटक के रामनगर जिले के उरगाहल्ली गांव में हुआ था. एक साधारण परिवार से आने वाले शिवराम ने गांव के स्कूल से पढ़ाई की. बचपन से ही उनके सपने बड़े थे. शुरुआती दिनों में उन्होंने टाइपिंग और शॉर्टहैंड सीखा ताकि एक सरकारी नौकरी मिल सके. साल 1973 में उन्होंने पुलिस विभाग की खुफिया इकाई में काम करना शुरू किया. लेकिन असली सपना था आईएएस बनने का.

- Advertisement -
HTML5 Icon

कड़ी मेहनत और हिम्मत के दम पर उन्होंने 1986 में आईएएस परीक्षा पास की. खास बात ये थी कि वो कन्नड़ भाषा में ये परीक्षा पास करने वाले पहले व्यक्ति बने. ये न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे कन्नड़ समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने बीजापुर, बेंगलुरु, मैसूर, कोप्पल और दावणगेरे जैसे जिलों में काम किया और अलग अलग पदों पर रहकर लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाए.

सिनेमा और राजनीति का सफर

आईएएस बनने के बाद भी शिवराम का जुनून सिर्फ प्रशासन तक सीमित नहीं रहा. साल 1993 में उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म थी बा नल्ले मधुचंद्रके. इसके बाद उन्होंने वसंत काव्य, कलानायक, नागा, जय और टाइगर जैसी फिल्मों में काम किया. उनका अभिनय बिल्कुल सहज था. जिसे देखकर ऐसा लगता था कि वो हर किरदार को जी रहे हों.
रिटायर होने के बाद शिवराम ने राजनीति का रास्ता चुना. पहले वो कांग्रेस में शामिल हुए, फिर जनता दल (सेक्युलर) का हिस्सा बने और 2014 में बीजापुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा. हालांकि जीत नहीं पाए, लेकिन उनका संघर्ष जारी रहा. बाद में उन्होंने बीजेपी जॉइन की और पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने. आईएएस, अभिनेता और नेता, इन तीनों ही भूमिकाओं में शिवराम ने अपनी छाप छोड़ी. फरवरी 2024 में 70 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Sunita Ahuja: गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, खुलकर किया मामी का सपोर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Kiara Advani Pregnancy : कियारा की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन, आंखों में थे खुशी के आंसू

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?