Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: भारत के इस पड़ोसी देश में जेल से भाग गए 2700 कैदी, 700 अब तक लापता
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » भारत के इस पड़ोसी देश में जेल से भाग गए 2700 कैदी, 700 अब तक लापता

देश - विदेश

भारत के इस पड़ोसी देश में जेल से भाग गए 2700 कैदी, 700 अब तक लापता

Hum Vatan News
Last updated: August 27, 2025 5:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ढाका: भारत के पड़ोसी देश से 2700 से ज्यादा कैदी जेल से फरार हो गए। इनमें से करीब 700 कैदी कई महीने गुजर जाने के बाद अब तक वापस नहीं आए हैं। इससे जेल प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। भागने वाले कैदियों में खूंखार आतंकवादी और शातिर अपराधी भी शामिल हैं। यह घटना बांग्लादेश की है।

Contents
कैसे भागे कैदी भागने वालों में कई खूंखार आतंकी शामिलभागे कैदियों की तलाश जारीसरकार ने उठाया ये कदम

कैसे भागे कैदी 

बांग्लादेश की जेल प्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। देश के शीर्ष जेल अधिकारी ने बताया है कि जुलाई 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ शुरू हुए व्यापक विरोध और हिंसा के दौरान करीब 2,700 कैदी विभिन्न जेलों से फरार हो गए थे, जिनमें से लगभग 700 कैदी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। यह जानकारी बांग्लादेश के जेल महानिरीक्षक (आईजी प्रिज़न) ब्रिगेडियर जनरल सैयद मुताहर हुसैन ने मंगलवार को दी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

भागने वालों में कई खूंखार आतंकी शामिल

हुसैन ने बताया कि फरार कैदियों में से कई बेहद खतरनाक माने जा रहे हैं। इनमें ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जिन्हें अदालत द्वारा मौत की सजा दी गई थी। इसके अलावा कई इस्लामी आतंकवादी भी इन फरार कैदियों में शामिल हैं। उन्होंने सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस से बातचीत करते हुए कहा, “इन 700 से अधिक फरार कैदियों में कम से कम नौ इस्लामी आतंकवादी हैं। साथ ही 69 ऐसे अपराधी हैं, जिन्हें या तो फांसी की सजा सुनाई गई थी या आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

भागे कैदियों की तलाश जारी

यह मामला तब सामने आया था जब पिछले वर्ष जुलाई में देशभर में भड़के विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच कई जेलों में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई थी। इस अव्यवस्था का लाभ उठाकर हजारों कैदी जेल से भाग निकले थे। यह स्थिति बांग्लादेश की आंतरिक सुरक्षा और जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। करीब सात महीने पहले गृह मंत्रालय के सलाहकार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने भी इसी आंकड़े की पुष्टि करते हुए कहा था कि सैकड़ों कैदी अब भी जेल के बाहर हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। हालांकि जेल विभाग का दावा है कि भागे हुए कैदियों में से कई ऐसे थे जिनकी सजाएं लगभग पूरी हो चुकी थीं और वे स्वेच्छा से वापस लौट आए, क्योंकि वे भागने के अपराध के चलते अपनी सजा और नहीं बढ़ाना चाहते थे।

सरकार ने उठाया ये कदम

इस पूरी घटना के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने जेल सुधार की दिशा में कदम उठाने शुरू किए हैं। ब्रिगेडियर हुसैन ने बताया कि सरकार ने अब फैसला किया है कि अब देश की जेलों को ‘सुधार केंद्र’ कहा जाएगा, और ‘जेल विभाग’ का नाम बदलकर ‘करेक्शन सर्विसेज बांग्लादेश’ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन जेल प्रणाली में व्यापक सुधार और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा है। नए प्रस्तावित कानून के तहत जेलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सुरक्षा कर्मचारियों के लिए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल और जेल परिसरों के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक चुस्त बनाने के प्रावधान रखे गए हैं। इन तकनीकी उपायों के जरिए सरकार जेलों में निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाना चाहती है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला’ मौत के 42 दिन बाद भी कॉन्स्टेबल का इलाज जारी, पत्नी को मिला ‘स्वस्थ’ होने का संदेश
Featured छत्तीसगढ़
Ranchi Student Protest : छात्र आंदोलन को लेकर रांची में हाई अलर्ट, विधानसभा गेट पर डटे प्रदर्शनकारी’ सुरक्षा बढ़ाई गई
Featured देश - विदेश
CG Road Accident : बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत से मची चीख-पुकार, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल’ मौके पर अफरा-तफरी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : छात्रावास में जहरीले सांप ने बरपाया कहर, 6 छात्राओं को काटा’ 3 की मौत
Featured छत्तीसगढ़
Jharkhand Student Protest : झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन’ विधानसभा परिसर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Featured देश - विदेश
Public Holiday in CG : 12 अगस्त को छुट्टी का ऐलान, सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद
Featured छत्तीसगढ़
IND vs SL : सरफराज खान ने घटाया 17 किलो वजन, कश्मीर में बहाया पसीना’ सेलेक्टर्स का जीता भरोसा
Featured खेल
CG News : नरहरा जलप्रपात में अचानक बढ़ा पानी का बहाव, दो युवक फंसे’ रेलिंग बनी जीवनरक्षक
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Crime News : पति की हत्या कर दफनाने की थी तैयारी’ पत्नी ने घर में खुदवाई कब्र, ऐन वक्त पर टली बड़ी वारदात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : छात्रों का शक्ति प्रदर्शन’ विधानसभा मार्च के लिए उमड़ा जनसैलाब, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?