Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित

अन्यउद्योगछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित

Hum Vatan News
Last updated: August 28, 2025 7:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 28 अगस्त 2025/

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोरियाई ब्रांड हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। एलजी, सैमसंग, हुंडई जैसी कंपनियां गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में जल, ऊर्जा, लौह अयस्क व स्टील और बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध है। ये संसाधन दक्षिण कोरियाई निवेशकों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सिंगल-विंडो क्लीयरेंस, व्यवसाय सुगमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के माध्यम से प्रत्येक निवेशक को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज खनिज, ऊर्जा, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और आईटी-स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेश का स्वागत कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वावलंबन और किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत के राजदूत श्री अमित कुमार से भारतीय दूतावास, सियोल में मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व फूड प्रोसेसिंग तक, मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दक्षिण कोरिया और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक एवं कारोबारी रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि इन साझेदारियों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान एवं नवाचार और उच्च मूल्य रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कोरियाई निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ को अपने नए औद्योगिक निवेश स्थल के रूप में चुनें और साझा समृद्धि की इस यात्रा का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं निवेश संवर्धन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला’ मौत के 42 दिन बाद भी कॉन्स्टेबल का इलाज जारी, पत्नी को मिला ‘स्वस्थ’ होने का संदेश
Featured छत्तीसगढ़
Ranchi Student Protest : छात्र आंदोलन को लेकर रांची में हाई अलर्ट, विधानसभा गेट पर डटे प्रदर्शनकारी’ सुरक्षा बढ़ाई गई
Featured देश - विदेश
CG Road Accident : बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत से मची चीख-पुकार, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल’ मौके पर अफरा-तफरी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : छात्रावास में जहरीले सांप ने बरपाया कहर, 6 छात्राओं को काटा’ 3 की मौत
Featured छत्तीसगढ़
Jharkhand Student Protest : झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन’ विधानसभा परिसर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Featured देश - विदेश
Public Holiday in CG : 12 अगस्त को छुट्टी का ऐलान, सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद
Featured छत्तीसगढ़
IND vs SL : सरफराज खान ने घटाया 17 किलो वजन, कश्मीर में बहाया पसीना’ सेलेक्टर्स का जीता भरोसा
Featured खेल
CG News : नरहरा जलप्रपात में अचानक बढ़ा पानी का बहाव, दो युवक फंसे’ रेलिंग बनी जीवनरक्षक
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Jhiram Valley Naxal Attack : झीरम घाटी कांड में अब अंतिम चरण की सुनवाई, आज अदालत में होगी अंतिम बहस’ फैसले का इंतजार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : नवा रायपुर में रफ्तार का कहर’ रेलिंग से जा भिड़ी कार, हादसे में एक की मौत और 5 घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित तंत्र-मंत्र का मामला, तीन आरोपियों की तलाश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?