Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 1500वाँ साला जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ बड़े ही शान-ओ-शौकत से मनाया जाएगा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 1500वाँ साला जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ बड़े ही शान-ओ-शौकत से मनाया जाएगा

religionअन्यछत्तीसगढ़

1500वाँ साला जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ बड़े ही शान-ओ-शौकत से मनाया जाएगा

Hum Vatan News
Last updated: September 2, 2025 2:49 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 2 सितम्बर 2025 शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ पूरे शान ओ शौकत से मनाया जाएगा।यह साल बहुत ही खास है क्योंकि यह मिलाद उन नबी का पंद्रह सौवाँ साल है, इस बार जुलूस पूरे अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला जाएगा। यह जुलूस हमेशा की तरह इस बार भी अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम लेकर शहर की गलियों से गुज़रेगा।

शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर के सदर जनाब सोहेल सेठी ने कहा कि सभी शहरवासियों से गुज़ारिश है कि जुलूस में अदब और एहतराम के साथ शरीक हों, साथ ही खास तौर पर यह अपील है कि डीजे, आतिशबाज़ी और पटाखों से परहेज़ करें, ताकि यह पाक महफ़िल संजीदगी और सुकून के साथ मुकम्मल हो सके।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जनाब सोहेल सेठी ने जानकारी दी कि जुलूस-ए-मोहम्मदी दिनांक 5 सितम्बर को सुबह 7 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथ पारा से रवाना होगा और मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, आज़ाद चौक, सक्ती बाज़ार, सदर बाज़ार, कोतवाली चौक से होता हुआ वापस बैजनाथ पारा स्थित सीरत मैदान पहुँचेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सीरत मैदान पहुँचने के बाद सुबह 11 बजे परचमकुशाई की रस्म अदा की जाएगी, जिसे अंजाम देंगे हज़रत सय्यद अहमद अशरफ़ किछौछा शरीफ़। इसके बाद सलात-ओ-सलाम और दुआ की जाएगी तथा कार्यक्रम के समापन पर आम लंगर का भी इंतज़ाम रहेगा।

उन्होंने शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी जो इस प्रकार है

7सितम्बर, रविवार

रात 10 बजे तक़रीर का कार्यक्रम होगा जिसमें बरेली शरीफ़ से तशरीफ़ ला रहे इस्लामी स्कॉलर हज़रत तौसीफ़ रज़ा ख़ान साहब तक़रीर फरमाएँगे। उनके साथ स्टेज पर दुर्ग से गुलाम मोहिउद्दीन जमाई साहब भी मौजूद रहेंगे जो इस्लामी शिक्षाओं पर रोशनी डालेंगे।

8 सितम्बर, सोमवार
रात 10 बजे तक़रीर का आयोजन होगा जिसमें किछौछा शरीफ़ से हज़रत सय्यद अहमद अशरफ़ साहब तशरीफ़ लाएँगे। उनके साथ पटना से हज़रत गुलाम रसूल बलियावी साहब भी मंच पर मौजूद रहेंगे और इस्लामी तक़रीर पेश करेंगे।

9 सितम्बर, मंगलवार
रात 10 बजे से ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन होगा जिसमें मुल्क भर के मक़बूल और मशहूर नातख़्वान और शायर शिरकत करेंगे और बारगाह-ए-नबी ﷺ में नातिया कलाम पेश करेंगे।

10 सितम्बर, बुधवार
दोपहर 3 बजे से ख़वातीन के लिए “कनीज़-ए-फ़ातिमा” जलसे का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं की बड़ी तादाद में शिरकत की उम्मीद है।

11 सितम्बर, गुरुवार
शाम 5 बजे से समापन कार्यक्रम होगा अमन का पैगाम देते हुए आसमान में हजारों बैलून छोड जाएंगे और ग्रुप नातिया प्रोग्राम, सीरत क्विज़ प्रतियोगिता और अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसी दिन इस्तक़बालिया कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जिसमें शहर और बाहर से तशरीफ़ लाने वाले तमाम मेहमान-ए-ख़ुसूसी का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

जनाब सोहेल सेठी साहब ने आखिर में बताया कि ये तमाम प्रोग्राम सीरत मैदान, बैजनाथ पारा, रायपुर में आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने तमाम शहरवासियों से दरख़्वास्त की है कि सभी कार्यक्रमों में भरपूर तादाद में शरीक होकर इस मुबारक जश्न को कामयाब बनाएं और उम्मत को अमन और इत्तेहाद का पैग़ाम दें।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कारी मो इमरान साहब , सोहेल सेठी , मुख्तार अशरफी , सबीहुद्दीन, डॉ मुजाहिद अली फारूकी , अय्यूब पारेख , शकील मौजूद रहे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Saudi Arabia Attack : सऊदी अरब में हिंसक हमले से हड़कंप, एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हमला, भारतीय नागरिक समेत 3 की मौत
Featured international
कांग्रेस पर Amit Shah’ का बड़ा बयान’ राहुल गांधी का नाम लिए बिना साधा निशाना, 30 साल तक सत्ता में नहीं आने का दावा
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 3 साल बाद मिल सकती है बड़ी राहत
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पल’ माता हासी देवी की द्विशताब्दी पर जारी हुआ स्मारक सिक्का, President Draupadi Murmu’ ने किया अनावरण
Featured छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer List : छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी खबर’ लोक निर्माण विभाग के 84 कर्मचारी इधर से उधर, जारी हुई ट्रांसफर सूची
Featured छत्तीसगढ़
ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित, ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल …जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?