Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सफल लोग कभी शॉर्टकट नहीं अपनाते, बल्कि कठिन मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं” – स्टीव वॉ.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सफल लोग कभी शॉर्टकट नहीं अपनाते, बल्कि कठिन मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं” – स्टीव वॉ.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सफल लोग कभी शॉर्टकट नहीं अपनाते, बल्कि कठिन मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं” – स्टीव वॉ.

Hum Vatan News
Last updated: September 12, 2025 10:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 दिनांक 12 सितंबर 2025 साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में शुक्रवार को कोल इंडिया गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज़ एवं एसईसीएल रूबी जुबली के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान, वर्ल्ड कप विजेता एवं समाजसेवी श्री स्टीव वॉ का प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया।

खचाखच भरे ऑडिटोरियम में एसईसीएल मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों से भारी संख्या में कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अपने उद्बोधन में श्री वॉ ने कहा – “सफल लोग कभी बहाने नहीं बनाते, शॉर्टकट नहीं अपनाते… वे हमेशा अतिरिक्त प्रयास करते हैं और कठिन मेहनत करने के लिए तैयार रहते हैं।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने बताया कि बतौर कप्तान उनकी फिलॉसफी रही कि “सभी को समान रूप से लेकिन अलग-अलग तरीके से ट्रीट करना चाहिए।” इसका अर्थ यह था कि अनुशासन और आपसी सम्मान जैसी बुनियादी बातें सभी के लिए समान हों, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी अनूठी शैली में खेलने और प्रदर्शन करने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने सफलता के लिए 3P – प्रेशर, पार्टनरशिप और पेशेंस (दबाव, साझेदारी और धैर्य) को महत्वपूर्ण बताया।

स्टीव वॉ ने टीम एसईसीएल की एकजुटता, आत्मविश्वास और ऊर्जा सुरक्षा में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रत्येक व्यक्ति में गर्व और समर्पण की झलक देख पा रहे हैं।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री आर. सी. महापात्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, जिला प्रशासन, रेलवे के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, यूनियन, सिस्टा, काउंसिल के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास ने कहा कि –“आज टीम एसईसीएल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि हमें एक ऐसी महान शख्सियत से प्रेरणा लेने का अवसर मिला जो न केवल खेल के क्षेत्र में अपितु समाजसेवा में भी अग्रणी रहे हैं। टीम एसईसीएल निश्चित ही श्री वॉ द्वारा बताए गए सूत्रों से प्रेरित होगी।”

गौरतलब है कि कोल इंडिया के 50 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज़ का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह आयोजन एसईसीएल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व उप-प्रबंधक (ई एंड एम) सी अनुराधा ने निभाया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री मनीष श्रीवास्तव, उप-महाप्रबंधक (मा.स./प्र./रा.भा./जं.स.) द्वारा किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : जवान की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Featured छत्तीसगढ़
CG Hostel Accident : छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्रावास में हादसा, गर्म दाल से झुलसे दो छात्र, व्यवस्था पर उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, तीन महीने की बच्ची की हत्या के आरोप में नाबालिग माता-पिता गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Coal Levy Case : विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, EOW ने जारी किया नोटिस, कोर्ट में पेशी के निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ की बेटी प्रशंसा पांडे को मिली बड़ी उपलब्धि, संसद भवन में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : रायपुर में 25 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप, शोएब ढेबर की तलाश तेज, दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
SIR के विरोध में जंतर-मंतर पर हंगामा, 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Featured देश - विदेश
Pratyusha Banerjee Suicide Case: प्रत्युषा बनर्जी केस में 10 साल बाद फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- ट्रायल के लिए पर्याप्त सबूत नहीं
entertainment Featured

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PM Modi Peace Efforts : रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, समाधान को लेकर कही बड़ी बात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternationalदेश - विदेश

Flydubai Pilot Smit Machchhar: PM मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित मच्छर, बताया कैसे घायल होने के बाद भी खोला कॉकपिट का दरवाजा

By
Hum Vatan News
5 Min Read
educationFeaturedदेश - विदेश

NCERT Class 9 Syllabus Change: रूसी-फ्रांसीसी क्रांति हटाई, 7वीं सदी के बाद का भारतीय इतिहास और रानी अब्बक्का जुड़ीं

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?