Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुरिया दरबार में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मांझी-चालकी से किया सीधा संवाद।
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुरिया दरबार में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मांझी-चालकी से किया सीधा संवाद।

छत्तीसगढ़देश - विदेश

मुरिया दरबार में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मांझी-चालकी से किया सीधा संवाद।

Hum Vatan News
Last updated: October 4, 2025 10:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 4 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल हुए। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मांझी-चालकी से सीधा संवाद करते हुए बस्तर से माओवाद को समाप्त करने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि माओवाद से जुड़कर हथियार उठा चुके बच्चों को समझाएं कि वे मुख्यधारा में लौटें और शासन की योजनाओं का लाभ लें।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बस्तर के विकास और नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मांझी-चालकी से संवाद करते हुए कहा कि मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बस्तर के युवा डॉक्टर, इंजीनियर, डिप्टी कलेक्टर और कलेक्टर बनकर पूरे छत्तीसगढ़ की सेवा करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि युवा नक्सलवाद से न जुड़ें और जो जुड़ चुके हैं, वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें। जहां-जहां नक्सलवाद समाप्त हुआ है, वहां छत्तीसगढ़ सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है और लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुरिया दरबार में मांझी-चालकी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बस्तर दशहरा पर्व को और भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर दशहरा के लिए दी जाने वाली राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जा रही है। साथ ही बस्तर दशहरा पर्व के परंपरागत स्थलों जिया डेरा, माडिया सराय इत्यादि के विकास और निर्माण कार्य भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और अन्य अतिथियों का बस्तर दशहरा समिति के परंपरागत सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरिन और नाईक-पाईक ने पारंपरिक पगड़ी एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

मुरिया दरबार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेण्डी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, बस्तर राजपरिवार के सदस्य श्री कमलचंद्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री बलराम मांझी सहित बस्तर दशहरा समिति के पारंपरिक सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरिन और नाईक-पाईक उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Gas Crisis Deepens : ₹900 का सिलेंडर ₹1800 में, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें
Featured देश - विदेश
Board of Control for Cricket in India अवॉर्ड्स 2026 में छाएंगे शुभमन गिल, ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मान तय
Featured खेल
छत्तीसगढ़ की लोककला की मशहूर कलाकार Teejan Bai अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़
Monalisa : कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान संग रचाई लव मैरिज, परिवार के खिलाफ जाकर केरल मंदिर में लिए सात फेरे
Featured मनोरंजन
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिजली बिल
Featured छत्तीसगढ़
Nitish Kumar का नया राजनीतिक कदम’ राज्यसभा नामांकन के बाद सीएम पद छोड़ने की अटकलें
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Breaking News
Chhattisgarh Breaking News : वार्ड 2 की बीजेपी पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश
Featured छत्तीसगढ़
Road Accident
Road Accident : झारा घाटी के खूनी मोड़ पर पलटी पिकअप, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Major Success For Security Forces : मैनपुर के जंगल से नक्सली डंप मिला, साजिश नाकाम

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Health Department Attachment Cancelled
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Health Department Attachment Cancelled : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रद्द कीं सभी अटैचमेंट नियुक्तियां

By
Hum Vatan News
3 Min Read

पार्किंग विवाद में पवन देव के बेटे से सरेराह मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?