Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: School Uniform Change in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदलने जा रही यूनिफॉर्म, नए सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को मिलेगी नई ड्रेस – जानिए क्या होगा नया रंग और डिजाइन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » School Uniform Change in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदलने जा रही यूनिफॉर्म, नए सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को मिलेगी नई ड्रेस – जानिए क्या होगा नया रंग और डिजाइन

Featuredछत्तीसगढ़

School Uniform Change in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदलने जा रही यूनिफॉर्म, नए सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को मिलेगी नई ड्रेस – जानिए क्या होगा नया रंग और डिजाइन

Hum Vatan News
Last updated: November 7, 2025 12:25 PM
By
Hum Vatan News
Share
School Uniform Change in Chhattisgarh
School Uniform Change in Chhattisgarh
SHARE
× Popup Image

School Uniform Change in Chhattisgarh रायपुर, 7 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं की पहचान अब बदलने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफॉर्म (School Uniform Change in Chhattisgarh) बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक छात्र आसमानी रंग की शर्ट और नेवी ब्लू पैंट, जबकि छात्राएं नेवी ब्लू ट्यूनिक पहनती थीं, लेकिन अब इन रंगों की जगह एक नया आकर्षक और आरामदायक ड्रेस डिजाइन लागू किया जाएगा।

Contents
 नई यूनिफॉर्म कैसी होगी? इस साल नहीं, अगले साल पूरे प्रदेश में लागू होगा बदलाव 29 लाख छात्रों को मिलेगी नई यूनिफॉर्म दिसंबर से शुरू होगी सिलाई, 15 जून तक स्कूलों में पहुंचेगी यूनिफॉर्म

रामअवतार जग्गी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला — CBI को अपील की अनुमति

- Advertisement -
HTML5 Icon

 नई यूनिफॉर्म कैसी होगी?

विभाग के अनुसार, नई ड्रेस में नीले रंग की चेक प्रिंट वाली शर्ट और स्लेटी (ग्रे) रंग की पैंट/ट्यूनिक शामिल होंगी। इस यूनिफॉर्म के कपड़े की गुणवत्ता और डिजाइन दोनों में सुधार किया गया है ताकि यह ज्यादा टिकाऊ और आरामदायक हो। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि यह बदलाव छात्रों को एक नई पहचान और आत्मविश्वास देगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

 इस साल नहीं, अगले साल पूरे प्रदेश में लागू होगा बदलाव

दरअसल, यूनिफॉर्म के रंग में बदलाव वर्तमान सत्र 2025-26 से लागू करने की योजना थी, लेकिन पिछले वर्ष के बचे हुए स्टॉक के कारण यह बदलाव टालना पड़ा। इस सत्र में केवल बिलासपुर और सरगुजा संभाग में नई ड्रेस बांटी गई है।
जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में इसे सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। जनवरी 2025 में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिफॉर्म की गुणवत्ता और रंग संयोजन में सुधार के निर्देश दिए थे, जिसके बाद विभाग ने चरणबद्ध योजना बनाई है।

 29 लाख छात्रों को मिलेगी नई यूनिफॉर्म

राज्य सरकार हर साल पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दो जोड़ी यूनिफॉर्म उपलब्ध कराती है। इस बार लगभग 29 लाख छात्रों के लिए 58 लाख यूनिफॉर्म तैयार की जा रही हैं।
इस कार्य की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ हथकरघा विकास एवं विपणन संघ को दी गई है। कपड़ा बुनकर समितियों द्वारा बुना जाएगा और सिलाई का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाएगा। इस प्रक्रिया से लगभग 2,000 महिला समूहों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

रामअवतार जग्गी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला — CBI को अपील की अनुमति

 दिसंबर से शुरू होगी सिलाई, 15 जून तक स्कूलों में पहुंचेगी यूनिफॉर्म

हथकरघा संघ के सचिव एम.एम. जोशी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों तक यूनिफॉर्म पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सिलाई का कार्य दिसंबर 2025 से शुरू होगा और 15 जून 2026 तक स्कूलों में सप्लाई पूरी कर ली जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?