Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा… मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा… मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान.

अन्यछत्तीसगढ़

सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा… मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान.

Hum Vatan News
Last updated: November 13, 2025 9:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि शासन जब संवेदनशील होता है, तो जनता के सपने और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और आकांक्षाएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुन अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सरकार की जवाबदेही, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

*जनता के विश्वास की मजबूत डोर है मुख्यमंत्री जनदर्शन*

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनदर्शन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है।
उन्होंने स्पष्ट किया, “हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का उसी समय समाधान किया जाए। कार्यक्रम में महिलाएँ, छात्र, किसान, बुजुर्ग और दिव्यांगजन बड़ी संख्या में पहुँचे। आवास, छात्रवृत्ति, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश का समाधान उसी दिन कर दिया गया। लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान इस पहल की सफलता को बयां कर रही थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*पूनम की मुस्कान ने सबको किया भावुक*

रायपुर की 11 वर्षीय पूनम, जो सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है, जनदर्शन की सबसे भावुक झलक बनी। मुख्यमंत्री ने उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति की घोषणा की।
यह क्षण वहाँ मौजूद सभी के लिए भावनाओं से भरा रहा, जब एक बच्ची के भविष्य का जिम्मा मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में ले लिया।

*भिलाई के अंकुश देवांगन की लघु संगमरमर कला ने जीता दिल*

भिलाई निवासी कलाकार अंकुश देवांगन ने जनदर्शन में अपनी अद्भुत रचना प्रस्तुत की। अंकुश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सूक्ष्म संगमरमर की प्रतिमा मुख्यमंत्री के माध्यम से उन्हें भेंट की। महज आधे सेंटीमीटर की यह प्रतिमा माइक्रोस्कोपिक लेंस से देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे “समर्पण और धैर्य की अद्वितीय मिसाल” बताते हुए अंकुश के कला की खूब सराहना की।

*शिवकुमार निराला ने अपने हाथों से तैयार किए राजनीतिक यात्रा के मानचित्र*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री को “प्रदेश की राजनीतिक यात्रा का मानचित्र” भेंट किया। इसमें 1998 से अब तक के लोकसभा और विधानसभा चुनावों का सीटवार विश्लेषण और जनप्रतिनिधियों का कलात्मक चित्रण शामिल था।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि सृजनात्मक सोच का सुंदर उदाहरण है।”

*मनीष की मुस्कान ने लौटाया आत्मविश्वास*

रायपुर के दिव्यांग युवक मनीष खुंटे आज अपनी बैटरी स्कूटी चलाकर जनदर्शन पहुँचे। वही स्कूटी जो उन्हें पिछले जनदर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई थी।
मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीयता से बातचीत की और सेल्फी भी ली। मनीष ने कहा, “अब कहीं आने-जाने में कठिनाई नहीं होती, यह मेरे जीवन की नई शुरुआत है।”

*अनुसूचित जाति छात्रावास को मिलेगा नया भवन*

मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की जर्जर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए 200 सीटों वाले नए सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल अध्ययन वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है।

*श्रवण यंत्र से लौटाई सुनने की क्षमता*

रायपुर के ब्राह्मण पारा निवासी रमन निर्मलकर को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
भावुक निर्मलकर बोले, “मुख्यमंत्री जी ने मेरी आवाज सुनी और मेरे सुनने की शक्ति वापस लौटा दी।

*खिलाड़ियों से संवाद — संवेदना और प्रोत्साहन का संगम*

जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन की महिला खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
इसी दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू साहू को 90,000 रूपये की सहायता स्वीकृत की गई। पिंटू ने कहा, “यह सहयोग मेरे खेल जीवन की नई शुरुआत है।”

*जनदर्शन — जनता और सरकार के बीच भरोसे की सेतु*

जनदर्शन के समापन पर लोगों के चेहरों पर विश्वास और तसल्ली झलक रही थी। यह केवल समस्याओं के समाधान का नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच सशक्त संवाद का मंच बन गया।
जनता का कहना था कि यहाँ “हर आवाज को सम्मान और हर समस्या को समाधान” मिलता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में रंगारंग कार्यक्रम…वालंटियर्स की सहभागिता से जागरूकता अभियान को मिलेगा बल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे : मंत्री श्री लखन लाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Amazfit Cheetah 2 Pro
Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: टाइटेनियम बॉडी और एडवांस्ड GPS के साथ धावकों के लिए नई स्मार्टवॉच, जानें कीमत
Featured tech
Akshay Kumar : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की नई पारी’ 35 साल के करियर के बाद ‘भूत बंगला’ से हॉरर-कॉमेडी में धमाकेदार वापसी
Featured मनोरंजन
Indian Premier League 2026 में धमाका’ टिम डेविड ने रचा इतिहास, सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचकर मचाया तहलका
Featured खेल
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : बारात स्वागत के दौरान बारातियों पर जानलेवा हमला, 5 युवक लहूलुहान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Dharma Swatantrya Act 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Dharma Swatantrya Act 2026 : धर्मांतरण पर महाकानून , छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ बना कानून, राजपत्र में अधिसूचना जारी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Liquor Raid Violence
Featuredछत्तीसगढ़

Liquor Raid Violence : माफिया राज , अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर खूनी हमला, गाँव में भारी तनाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read

CG Accident News : बड़ा हादसा , बाइक सवार को बचाने के फेर में घर में घुसी SDM की कार, मची अफरा-तफरी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?