Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने किया राज्य स्तरीय ‘आवास मेला 2025’ के लोगो का अनावरण.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने किया राज्य स्तरीय ‘आवास मेला 2025’ के लोगो का अनावरण.

अन्यउद्योगछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने किया राज्य स्तरीय ‘आवास मेला 2025’ के लोगो का अनावरण.

Hum Vatan News
Last updated: November 18, 2025 7:34 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्य के नागरिकों को आवासीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 का आयोजन रायपुर के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड में 23, 24 एवं 25 नवंबर को किया जा रहा है। इस मेले के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री अवनीश शरण (IAS) सहित मंडल के सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रत्यक्ष एवं कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से उपस्थित रहे।
लोगो अनावरण के अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ आवास उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘आवास मेला 2025’ इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां मंडल की विभिन्न योजनाओं व संपत्तियों को एक ही स्थान पर लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी तथा माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों में राशि रु 2000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है तथा लोगों के लिए योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप में क्रियान्वित हाउसिंग बोर्ड कर पा रहा है।
आवास मेले में नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु आवंटी पोर्टल का भी शुभारंभ होगा। मेले में हितग्राही मात्र 1 प्रतिशत राशि जमा कर भवन बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही रायपुर, नवा रायपुर एवं आसपास की परियोजनाओं के साइट विज़िट की विशेष व्यवस्था रहेगी तथा घर खरीदने वालों के लिए, बैंकों के माध्यम से लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। निर्माण सामग्री और मानकों की जानकारी देने हेतु विभिन्न निर्माण संबंधी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें BIS – भारतीय मानक ब्यूरो का स्टॉल विशेष रूप से घर निर्माण में गुणवत्ता संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। हितग्राहियों के लिए आवास मेला में घर का पंजीयन करने पर विभिन्न उपहार की घोषणा भी की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे आवास मेला 2025 में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सपनों के घर को साकार करने का अवसर प्राप्त करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम बैठक में हुए शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : पुलिस की देर रात कार्रवाई से मचा हड़कंप, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा, पूछताछ में सामने आई वजह
Featured छत्तीसगढ़
लुतरा शरीफ उर्स के चलते बदली यातायात व्यवस्था, 2 अक्टूबर तक भारी वाहन इन रास्तों से नहीं गुजरेंगे
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

राजधानी में कचरा छंटाई का नया नियम लागू, गीला-सूखा ही नहीं, अब 4 श्रेणियों में बांटना होगा कचरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के हथियारों का डंप मिला, जवानों ने बड़ी मात्रा में कारतूस किए जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Supreme Court on Firecrackers : पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा अपडेट, देशभर में बैन से इनकार; 24 घंटे की अनुमति भी नहीं

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?