Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Dhaan khareedee : किसानों की सुविधा सर्वोच्च, खरीदी केंद्रों में पूरी पारदर्शिता के निर्देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Dhaan khareedee : किसानों की सुविधा सर्वोच्च, खरीदी केंद्रों में पूरी पारदर्शिता के निर्देश

Featuredछत्तीसगढ़

Dhaan khareedee : किसानों की सुविधा सर्वोच्च, खरीदी केंद्रों में पूरी पारदर्शिता के निर्देश

Hum Vatan News
Last updated: November 22, 2025 5:24 PM
By
Hum Vatan News
Share
Dhaan khareedee
Dhaan khareedee
SHARE
× Popup Image

कवर्धा। जिले में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं खाद्य तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

New Labor Code : नए लेबर कोड से वेतन संरचना में बड़ा परिवर्तन

कलेक्टर वर्मा ने इस अवसर पर धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टोकन वितरण से लेकर धान की क्वालिटी परीक्षण और परिवहन तक हर चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। खरीदी केंद्रों में भीड़ प्रबंधन, सुविधाओं की उपलब्धता और स्टाफ की मौजूदगी पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कलेक्टर ने इस वर्ष लागू किए गए नए दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को एकड़ के आधार पर टोकन जारी करने की नई व्यवस्था लागू की गई है। शासन के अनुसार—

  • 2 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 1 टोकन,

  • 2 से 10 एकड़ तक 2 टोकन,

  • और 10 एकड़ से अधिक वाले किसानों को 3 टोकन जारी किए जाएंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रबंधक इस नियम का कठोरता से पालन करें और किसी भी किसान को निर्धारित सीमा से अधिक टोकन न दिए जाएं। इससे खरीद केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था को रोका जा सकेगा।

इसके साथ ही कलेक्टर ने धान की किस्मवार स्टेकिंग व्यवस्था और गेट पास ऐप के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि किस्मवार स्टेकिंग से धान का भंडारण और उठाव अधिक सुगम होगा, जबकि गेट पास ऐप से परिवहन प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी।

बैठक में अधिकारियों ने खरीदी केंद्रों की वर्तमान तैयारियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि केंद्रों में तौल मशीन, तिरपाल, माप-तौल उपकरण, पेयजल, किसानों के बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की पहले से जांच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक खरीदी केंद्र पर नियंत्रण कक्ष और सहायता डेस्क स्थापित किया जाए, जहां किसान अपनी समस्याएं तुरंत दर्ज करा सकें और उनका समाधान तत्काल हो।

कलेक्टर वर्मा ने अंत में कहा कि ”धान खरीदी किसानों की आजीविका से सीधे जुड़ा अभियान है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इसकी गंभीरता को समझते हुए ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सके।”

बैठक में जिलेभर की समितियों के प्रबंधक, खाद्य विभाग के अधिकारी, सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान—महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान”…‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Rape Case : नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Featured छत्तीसगढ़
वंधामा हत्याकांड पर J&K SIA की बड़ी कार्रवाई, 28 साल बाद दोबारा शुरू हुई जांच
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : शावक के साथ घूम रही शेरनी ने युवक को बनाया निशाना, मौत के बाद इलाके में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज, छत्तीसगढ़ में किशोरियों को मिलेगी HPV वैक्सीन
Featured छत्तीसगढ़
CG Paper Leak : पेपर लीक का अनोखा तरीका आया सामने, सुई से खोला लिफाफा और 11 हजार में किया सौदा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर High Court’ का बड़ा आदेश, मामूली सजा से नहीं छीना जा सकता हक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternational

New Zealand Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी रोक, 16 साल की उम्र होगी न्यूनतम सीमा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?