Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 31 जनवरी तक होगा धान खरीदी.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 31 जनवरी तक होगा धान खरीदी.

अन्यछत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 31 जनवरी तक होगा धान खरीदी.

Hum Vatan News
Last updated: November 25, 2025 6:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर/ 25 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में धान उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए राज्य शासन द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। लगभग 50 कार्य दिवसों में खरीदी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की सुविधा के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी टोकन जारी कर धान खरीदी की जा रही है।

*टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन उपलब्ध*
राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार किसानों की भूमि धारिता के आधार पर टोकन जारी किए जा रहे हैं। 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक टोकन, 2 से 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 2 टोकन और 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन जारी किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि किसान टोकन उपार्जन केंद्र से सीधे प्राप्त कर सकते हैं अथवा टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*शिकायतें एवं सुझाव खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 पर*

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसके अलावा धान खरीदी से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 पर दर्ज कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही जिले में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा कॉल सेंटर का गठन किया गया है, जो धान की रीसाइक्लिंग पर रोक, कोचियों/बिचौलियों की गतिविधियों की निगरानी और धान के उठाव एवं परिवहन की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर रहा है।

प्रशासन ने अपील की है कि उपार्जन केंद्र में धान लाते समय किसान-धान को अच्छी तरह सुखाकर लाएं, जिसमें नमी 17 प्रतिशत से अधिक न हो, धान साफ-सुथरा एवं अशुद्धियों से मुक्त हो। साथ में टोकन, ऋण पुस्तिका एवं आधार कार्ड अवश्य रखें। जिला प्रशासन ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए समय पर धान विक्रय करें, जिससे खरीदी कार्य सुचारू एवं बाधारहित पूर्ण किया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Narendra Modi : मध्य पूर्व संकट पर हाई अलर्ट’ नरेंद्र मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही CCS की आपात बैठक बुलाई
Featured देश - विदेश
Iran Attack Oil Tanker
Iran Attack Oil Tanker : ईरान ने तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय नागरिकों की जान खतरे में
Featured देश - विदेश
मंत्री के काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर, युवक की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
Holi 2026 Safety Guidelines
Holi 2026 Safety Guidelines : संभलकर खेलें होली! कपड़े फाड़ने और कीचड़ उछालने वालों पर दर्ज होगी FIR
Featured छत्तीसगढ़
The End of The Ali Khamenei Era : अलीरेज़ा अराफ़ी बने अंतरिम सुप्रीम लीडर, इज़राइल-संयुक्त राज्य अमेरिका हमले के बाद बड़ा फैसला
Featured international
Hit and Run Case
Hit and Run Case : खूनी रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया; एक की मौत, 4 जिंदगी और मौत के बीच
Featured छत्तीसगढ़
Jail Security Upgrade
Jail Security Upgrade : जेलों में अब ‘नो सिग्नल’ जोन; 2G जैमर हटाकर लगाए जाएंगे अत्याधुनिक 5G ब्लॉकर्स
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Naxal Operation 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Naxal Operation 2026 : नक्सलियों की ‘स्विस बैंक’ तबाह, जमीन से निकला 46 लाख का खजाना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Child Labor in Chhattisgarh Schools
Featuredछत्तीसगढ़

Child Labor in Chhattisgarh Schools : मुख्यमंत्री DAV स्कूल में छात्रों से ‘बंधुआ मजदूरी’, प्रिंसिपल बोलीं- फ्री में पढ़ते हो तो काम करो

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Crime News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime News : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का ‘सस्पेंस’, किराए की थार से पति को कुचला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?