Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raipur Lift Accident : सोसायटी लिफ्ट अचानक हुई अनियंत्रित, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raipur Lift Accident : सोसायटी लिफ्ट अचानक हुई अनियंत्रित, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Featuredछत्तीसगढ़

Raipur Lift Accident : सोसायटी लिफ्ट अचानक हुई अनियंत्रित, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Hum Vatan News
Last updated: November 26, 2025 12:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
Raipur Lift Accident
Raipur Lift Accident
SHARE
× Popup Image

Raipur Lift Accident , रायपुर। राजधानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब फेस–2 के G ब्लॉक में स्थापित लिफ्ट अचानक बेकाबू होकर तेज रफ्तार से नीचे की ओर आने लगी। घटना शाम करीब 10 बजे की बताई जा रही है। लिफ्ट में उस समय एक मां और उनकी छोटी बेटी मौजूद थीं। कुछ ही सेकेंड में लिफ्ट अनियंत्रित होने लगी, जिससे अंदर मौजूद दोनों घबरा गईं। गनीमत रही कि एक सुरक्षा फीचर एक्टिव हो गया और लिफ्ट बीच में ही रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Skanda Shashthi 2025 : भगवान कार्तिकेय की आराधना से दूर होंगी जीवन की बाधाएं, जानें पूजा विधि और खास मंत्र

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिफ्ट के अचानक झटके खाने और आसपास के लोगों के भयभीत होने के पल साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी के अन्य निवासी भी चिंता में हैं। कई लोगों ने प्रबंधन पर लिफ्ट की मरम्मत और समय-समय पर मेंटेनेंस न कराने के आरोप लगाए हैं।

सूचना मिलने पर बिल्डिंग मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिफ्ट के कंट्रोल सिस्टम में अचानक तकनीकी फॉल्ट आया, जिसके कारण यह अनियंत्रित हो गई। एक्सपर्ट टीम को बुलाकर मशीनरी और सेफ्टी सिस्टम की जांच कराई जा रही है।

मां-बेटी को घटना के तुरंत बाद बाहर निकाल लिया गया। दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे के बाद सदमे में बताई जा रही हैं। सोसायटी निवासियों ने पूरी घटना की लिखित शिकायत बिल्डिंग एसोसिएशन और नगर निगम अधिकारियों को भेजी है।

निवासियों का कहना है कि सोसायटी में लिफ्ट मेंटेनेंस को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन स्थिति जस की तस रही। अब इस घटना के बाद लोग प्रबंधन से सख्त कार्रवाई और नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। शहर में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यशाला में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CG News: 27.50 लाख किसानों से धान खरीदेगी सरकार, 360 नए केंद्र खुलेंगे; एम-ऊर्जा योजना की अवधि बढ़ी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : गुरु खुशवंत साहेब पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Featured छत्तीसगढ़
CG-RERA Action : अधूरी और बिना रजिस्ट्रेशन वाली परियोजना पर RERA सख्त, प्रमोटर को आबंटी को ₹6.87 लाख ब्याज देने का आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में तूफान का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद’ नारायणपुर में दो दिन की छुट्टी घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC मेंस परीक्षा विवाद में अभ्यर्थी को राहत, High Court’ ने आयोग को मुआवजा देने का दिया निर्देश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Farmers’ Protest : किसानों का प्रदर्शन, मंत्रालय घेरने निकले सैकड़ों किसानों को पुलिस ने रोका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
High Court
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जेल विभाग में रिक्त पदों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा कदम, भर्ती पर डीजी जेल को देना होगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Traffic News : ट्रैफिक ई-चालान से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर, शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त’ जानें पूरी प्रक्रिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?