Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति का बड़ा बयान—तीन तलाक, GST और अनुच्छेद 370 पर रखी अपनी बात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति का बड़ा बयान—तीन तलाक, GST और अनुच्छेद 370 पर रखी अपनी बात

Featuredदेश - विदेश

संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति का बड़ा बयान—तीन तलाक, GST और अनुच्छेद 370 पर रखी अपनी बात

Hum Vatan News
Last updated: November 26, 2025 5:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। संसद के सेंट्रल हॉल में बुधवार को 150वां संविधान दिवस पूरे गौरव के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान को 9 नई भाषाओं—मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया में जारी किया। यह संविधान की पहुंच को और व्यापक तथा जनसुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Contents
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा—तीन तलाक खत्म होना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदमGST को बताया आजादी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक सुधारअनुच्छेद 370 हटने को बताया राजनीतिक एकता का कदमनारी शक्ति वंदन कानून को बताया महिलाओं के नेतृत्व का नया अध्यायसंविधान की प्रस्तावना भी पढ़ीकार्यक्रम में PM मोदी, ओम बिड़ला, खड़गे और राहुल गांधी हुए शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा—तीन तलाक खत्म होना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संसद ने तीन तलाक जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त कर महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने की दिशा में ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारी गरिमा की रक्षा करता है और उनके अधिकारों को मजबूत बनाता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Bemetara Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 मजदूरों ने मौके पर दम तोड़ा

- Advertisement -
HTML5 Icon

GST को बताया आजादी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक सुधार

राष्ट्रपति मुर्मू ने GST (वस्तु एवं सेवा कर) को स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार बताया। उन्होंने कहा कि GST ने देश की आर्थिक एकता को मजबूती दी है और कर प्रणाली को सरल बनाया है।

अनुच्छेद 370 हटने को बताया राजनीतिक एकता का कदम

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 370 हटाने को देश की राजनीतिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय ने दशकों से चली आ रही बाधा को दूर किया और देश को एकसूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नारी शक्ति वंदन कानून को बताया महिलाओं के नेतृत्व का नया अध्याय

राष्ट्रपति ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की एक नई शुरुआत है। यह भविष्य में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करेगा।

संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्र के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी और भारतीय लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में PM मोदी, ओम बिड़ला, खड़गे और राहुल गांधी हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मंत्रिपरिषद के सदस्य और दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : बड़ा सड़क हादसा’ ऑपरेशन पर निकले जवानों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा ‘6 घायल 2 की हालत गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : 11 मई से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, 4 जून तक चलेगा मतदान और मतगणना का दौर
Featured छत्तीसगढ़
बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट…छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Pensioners : पेंशनर्स को हाई कोर्ट से बड़ी राहत’ 90 दिनों में एरियर भुगतान का आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
Hanta Virus Outbreak : क्रूज शिप बना दहशत का केंद्र’ हंतावायरस से 3 की मौत, भारत समेत कई देश सतर्क
Featured international

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chief Minister Girl Marriage Scheme : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का बड़ा आयोजन, पूरे प्रदेश में होगी सामूहिक शादियां

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : नौकरी के नाम पर बड़ा धोखा’ कांकेर की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Murder News : दहशत में राजधानी , एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों से थर्राया रायपुर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?