Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM Modi Udupi Rally : आत्मनिर्भर भारत पर जोर, पीएम मोदी ने युवाओं को दी नई जिम्मेदारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM Modi Udupi Rally : आत्मनिर्भर भारत पर जोर, पीएम मोदी ने युवाओं को दी नई जिम्मेदारी

Featuredदेश - विदेश

PM Modi Udupi Rally : आत्मनिर्भर भारत पर जोर, पीएम मोदी ने युवाओं को दी नई जिम्मेदारी

Hum Vatan News
Last updated: November 28, 2025 2:59 PM
By
Hum Vatan News
Share
PM Modi Udupi Rally
PM Modi Udupi Rally
SHARE
× Popup Image

PM Modi Udupi Rally : उडुपी (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि ‘नया भारत’ किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने भारत की सुरक्षा नीति के मूल मंत्र को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ से जोड़ते हुए दुश्मनों को ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ की चेतावनी दी।पीएम मोदी ने उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ में ‘लक्ष कंठ गीता परायण’ (एक लाख श्लोकों के सामूहिक पाठ) में भाग लेने के बाद सभा को संबोधित किया।

Contents
 ‘शांति के लिए अत्याचारियों का अंत आवश्यक’: मिशन सुदर्शन चक्र उडुपी: सुशासन और प्रेरणा की कर्मभूमि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरित नीतियां

प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर को रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

 ‘शांति के लिए अत्याचारियों का अंत आवश्यक’: मिशन सुदर्शन चक्र

प्रधानमंत्री ने भगवद्गीता के संदेश का हवाला देते हुए कहा, “भगवद्गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी आवश्यक है।” उन्होंने इसी भावना को राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव बताया। उन्होंने कहा, “हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ भी कहते हैं और ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ का मंत्र भी दोहराते हैं। हम लाल किले से श्री कृष्ण की करुणा का संदेश भी देते हैं और उसी प्राचीर से ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ की उद्घोषणा भी करते हैं।”मिशन सुदर्शन चक्र का अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के औद्योगिक और सार्वजनिक क्षेत्रों की सुरक्षा की ऐसी दीवार बनाना है जिसे दुश्मन भेद न पाए, और यदि दुश्मन दुस्साहस दिखाए तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर दे। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले आतंकी हमलों पर सरकारें चुप रहती थीं, लेकिन “यह नया भारत है। यह न किसी के आगे झुकता है और न ही अपने नागरिकों की रक्षा के कर्तव्य से डिगता है।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

 उडुपी: सुशासन और प्रेरणा की कर्मभूमि

पीएम मोदी ने उडुपी के साथ अपने विशेष जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि उडुपी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के अच्छे शासन के मॉडल की कर्मभूमि रही है। 1968 में उडुपी ने जनसंघ के वीएस आचार्य को चुनकर एक नए शासन मॉडल की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि देश भर में जो स्वच्छता अभियान आज चल रहा है, उसे उडुपी ने पाँच दशक पहले ही अपना लिया था।

 भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरित नीतियां

प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार की नीतियां भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरित हैं।

  • ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति के पीछे श्री कृष्ण के श्लोकों की प्रेरणा है।

  • गरीबों की सहायता का मंत्र ही आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं का आधार बनता है।

  • नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के ज्ञान से प्रेरणा पाकर ही देश ने ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ जैसा ऐतिहासिक निर्णय लिया।

  • विश्व कल्याण की बात वैक्सीन मैत्री और वसुधैव कुटुम्बकम की नीतियों का आधार बनती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की हालत बिगड़ी, मेडिकल जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Instagram पर PM Modi’ सरकार की बढ़ी मौजूदगी, मंत्रियों की पोस्टिंग में एक महीने में 48% उछाल
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan Special Train : दुर्ग-रायगढ़ रूट पर रेलवे की बड़ी सौगात, त्योहार पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पार्षद कार्यालय के बाहर हंगामा, गाली-गलौज के बाद महिला ने फेंका पत्थर’ पुलिस ने दर्ज किया केस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला’ रायपुर समेत 11 हवाई अड्डों के संचालन की कमान निजी कंपनियों को देने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

पैकेट पर लगेगा लाल Warning Label या नहीं’ चिप्स-कोल्ड ड्रिंक कंपनियों के विरोध पर SC सख्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

26 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?