Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जंगल-पहाड़ों के रास्तों से मतदाताओं तक पहुंच रही टीम……. नारायणपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जंगल-पहाड़ों के रास्तों से मतदाताओं तक पहुंच रही टीम……. नारायणपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जंगल-पहाड़ों के रास्तों से मतदाताओं तक पहुंच रही टीम……. नारायणपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार.

Hum Vatan News
Last updated: November 28, 2025 7:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 28 नवम्बर 2025/
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को नारायणपुर जिले में गति मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ जंगलों-पहाड़ों के बीच बसे दुर्गम इलाकों तक पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लक्ष्य है—कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

जिले में वर्तमान में कुल 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 77.25 प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन अब तक पूरा किया जा चुका है। प्रशासनिक टीमें त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलतियों को सुधारने और मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के कार्य में पूरी गम्भीरता से जुटी हुई हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बीएलओ समरूलाल यादव की प्रेरक कहानी

- Advertisement -
HTML5 Icon

दुर्गम ग्राम गट्टाकाल से एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है। मतदान केंद्र क्रमांक 09 के बीएलओ समरूलाल यादव को पुनरीक्षण कार्य के लिए पहाड़ी पगडंडियों पर मीलों पैदल चलना पड़ा। कई बार उन्हें बिना पुल वाले नदी-नालों को पार करना पड़ा, फिर भी वे लगातार घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करते रहे।
इस मतदान केंद्र के 360 मतदाताओं में से 262 का पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 98 मतदाताओं का कार्य भी तेजी से जारी है। समरूलाल यादव का कहना है कि कठिन रास्ते भी उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प से नहीं रोक पाते।

20 बीएलओ ने किया शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, जिले के 20 बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में 100 प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा कर चुके हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कलेक्टर प्रतिष्ठा द्वारा निरंतर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं को जोड़ने का यह निरंतर प्रयास जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी.डोंगरिया में हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने किया राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री श्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति…. नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज…. राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दिलाई शपथ.
छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर….रायपुर सिटी रीजन में जुलाई माह में बिजली खपत 31.91 प्रतिशत घटी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धमतरी में महिलाओं की बहादुरी, उफनती नदी से दो बच्चों को सुरक्षित निकाला, वीडियो वायरल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुल टूटते ही बीच में अटक गई बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?