Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किए नए आदेश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किए नए आदेश

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किए नए आदेश

Hum Vatan News
Last updated: December 8, 2025 3:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Chhattisgarh Guideline Rates रायपुर, 08 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों को लेकर चल रहे विवादों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन ने गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर विस्तृत परीक्षण के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें रियल एस्टेट सेक्टर, नगरीय विकास और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। ये सभी प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Contents
1400 वर्ग मीटर तक भूखंड मूल्यांकन की ‘इंक्रीमेंटल प्रणाली’ समाप्तबहुमंजिला फ्लैट–दुकानों के लिए बड़ी राहत: सुपर बिल्ट-अप पर रोकबहुमंजिला इमारतों लिए नया मूल्यांकन छूट प्रावधानकमर्शियल संपत्तियों के लिए भी राहतजिला मूल्यांकन समितियों को 31 दिसंबर तक प्रस्ताव भेजने का निर्देश
Chhattisgarh Guideline Rates
Chhattisgarh Guideline Rates

1400 वर्ग मीटर तक भूखंड मूल्यांकन की ‘इंक्रीमेंटल प्रणाली’ समाप्त

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय यह लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर गणना की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर दिया जाए।
अब फिर से पुराने प्रावधान लागू होंगे:

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • नगर निगम क्षेत्र – 50 डेसिमल तक मूल्यांकन स्लैब

  • नगर पालिका – 37.5 डेसिमल

  • नगर पंचायत – 25 डेसिमल

इस बदलाव से मूल्यांकन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और जनसुलभ हो जाएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बहुमंजिला फ्लैट–दुकानों के लिए बड़ी राहत: सुपर बिल्ट-अप पर रोक

काफी समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए बोर्ड ने यह बड़ा निर्णय लिया कि फ्लैट, दुकान और कार्यालय के हस्तांतरण पर अब सुपर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर मूल्यांकन नहीं होगा। अब से मूल्यांकन केवल बिल्ट-अप एरिया पर किया जाएगा। यह प्रावधान मध्यप्रदेश शासन के समय से लागू था, जिसे हटाने की मांग लगातार हो रही थी। यह फैसला वर्टिकल डेवलपमेंट को बढ़ावा देगा और शहरी भूमि का उपयोग अधिक प्रभावी रूप से हो सकेगा।

बहुमंजिला इमारतों लिए नया मूल्यांकन छूट प्रावधान

केंद्रीय बोर्ड ने नई छूट व्यवस्था भी लागू की है—

  • बेसमेंट व प्रथम तल – 10% की कमी के साथ मूल्यांकन

  • द्वितीय तल एवं उससे ऊपर के तल – 20% की कमी के साथ मूल्यांकन

इससे मध्यम वर्ग को सस्ते फ्लैट और व्यावसायिक स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ गई है।

कमर्शियल संपत्तियों के लिए भी राहत

20 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित संपत्तियों के लिए भूखंड मूल्यांकन में 25% की कमी की जाएगी। दूरी का आकलन मुख्य मार्ग की ओर से निर्मित हिस्से से किया जाएगा, जिससे मूल्यांकन अधिक न्यायसंगत होगा।

जिला मूल्यांकन समितियों को 31 दिसंबर तक प्रस्ताव भेजने का निर्देश

केंद्रीय बोर्ड ने जिला समितियों से कहा है कि हाल ही में दरों में हुई बढ़ोतरी पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का परीक्षण कर 31 दिसंबर तक पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजें। इन प्रस्तावों के आधार पर आगामी गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, चक्रवात कमजोर होने के बाद भी बारिश की संभावना
Featured छत्तीसगढ़
Chhoti Diwali 2026 : छोटी दिवाली पर झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जानें वास्तु के ये खास नियम
Featured religion
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के ठिकाने पर छापा
Featured छत्तीसगढ़
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि*
Blog
30 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
प्रयागराज में नीले ड्रम से निकला 5 करोड़ का कैश, पड़ोसी विवाद की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बच्चों को आसाराम की किताब पढ़ने के लिए किया मजबूर’ शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर गिरी गाज

By
Hum Vatan News
3 Min Read

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?