Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 85वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न – अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 85वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न – अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 85वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न – अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर.

Hum Vatan News
Last updated: December 12, 2025 8:09 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 85 वीं बोर्ड बैठक आज दिनांक 12/12/2025 दिन शुक्रवार को श्री अनुराग सिंह देव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की अध्यक्षता में हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में संपन्न हुई। बैठक में कई जनहितकारी एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रमुख निर्णय लिए गए।

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि मकान क्रय करने पश्चात कई हितग्राहियों द्वारा विभिन्न कारणों से समय पर किश्त की राशि जमा नही की जा रही थी, जिसके कारण उनके भवनों पर विलंबित अवधि का ब्याज भारित हो रहा था। हितग्राहियों द्वारा समय-समय पर ब्याज माफी के संबंध में निवेदन किया जा रहा था। उक्त संबंध में आज बोर्ड द्वारा स्ववित्तीय एवं भाड़ाक्रय आधार पर आबंटित संपत्तियों के मामले में हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई है। इस श्रेणी की संपत्तियों के हितग्राही यदि अपनी संपूर्ण बकाया राशि एकमुश्त जमा करते हैं तो उन्हें विलंबित अवधि की ब्याज राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह निर्णय हितग्राहियों को सीधे आर्थिक राहत प्रदान करेगा।
अध्यक्ष ने बताया कि हितग्राहियों द्वारा जलप्रदाय शुल्क (वाटर चार्जेस) भी समय पर जमा नही करने के कारण वाटर चार्जेस पर सरचार्ज भारित हो रहा था तथा हितग्राहियों द्वारा हाउसिंग बोर्ड से लगातार सरचार्ज माफ करने आग्रह किया जा रहा था। बोर्ड द्वारा हाउसिंग बोर्ड की आबंटित संपत्तियों पर लंबित जलप्रदाय शुल्क (वॉटर चार्जेस) को एकमुश्त जमा करने पर भारित सरचार्ज में 50 प्रतिशत छूट हितग्राहियों को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिससे हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा विक्रय/आबंटित संपत्तियों के विक्रय विलेख के निष्पादन के साथ ही हितग्राहियों को संपत्ति का भौतिक आधिपत्य (कब्जा) प्रदान किया जाएगा।
हाल ही में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्यस्तरीय आवास मेला का आयोजन BTI ग्राउंड शंकर नगर रायपुर में किया गया था। जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण श्री ओ. पी. चौधरी जी तथा माननीय मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए । इस आवास मेले में 26 जिलों में 2060 करोड़ के परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया था। इस आवास मेला अवधि में कुल 1477 मकानों के विरुद्ध लगभग 3500 ऑफर प्राप्त हुए, जिसका मूल्य लगभग 303 करोड़ है। इस पर बोर्ड के सदस्यों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन योजनाओं में से लगभग 11 योजनाओं का बुकिंग पर्याप्त मिलने पर नियमानुसार 15 दिवस में निविदा आमंत्रण कर निर्माण की कार्यवाही करने बाबत् मण्डल द्वारा निर्देशित किया गया ।
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई द्वारा दिनांक 12 दिसम्बर-2025 को छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रदेश में किये जा रहे निर्माण कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
बैठक में आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अवनीश कुमार शरण, विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री डी.एस. भारद्वाज, विशेष सचिव वित्त विभाग श्रीमती शीतल शाश्वत, प्रतिनिधि लोक निर्माण विभाग श्री जी.आर. रावटे, प्रतिनिधि क्षेत्रीय प्रमुख हुडको श्री के. सुरेश कुमार एवं नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त भी शामिल हुए।
इसके साथ ही हाउसिंग बोर्ड के अपर आयुक्त श्री हर्ष कुमार जोशी, मुख्य संपदा अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, प्रशासकीय अधिकारी श्री पुलक भट्टाचार्य तथा मुख्य लेखा अधिकारी श्री पी.के. सोनवानी भी बैठक में उपस्थित रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
प्रयागराज में नीले ड्रम से निकला 5 करोड़ का कैश, पड़ोसी विवाद की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
CG News : रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बच्चों को आसाराम की किताब पढ़ने के लिए किया मजबूर’ शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर गिरी गाज
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न…राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में नेताओं की VIP सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव’ 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी पर मंथन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण.

By
Hum Vatan News
21 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल श्री डेका.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?