Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Balod Mob Lynching : बालोद में मॉब लिंचिंग तीन युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, पेशाब करने का वीडियो वायरल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Balod Mob Lynching : बालोद में मॉब लिंचिंग तीन युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, पेशाब करने का वीडियो वायरल

Featuredछत्तीसगढ़

Balod Mob Lynching : बालोद में मॉब लिंचिंग तीन युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, पेशाब करने का वीडियो वायरल

Hum Vatan News
Last updated: December 13, 2025 4:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Balod Mob Lynching , बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के शक में कुछ लोगों ने मिलकर तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ युवकों को गाड़ी से जबरन उतारकर बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से पीटा, बल्कि उन्हें अर्धनग्न कर अपमानित किया और उनके ऊपर पेशाब तक किया। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Higher Education Reform : उच्च शिक्षा में ऐतिहासिक फैसला, UGC, AICTE और NCTE होंगे समाप्त

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीड़ितों के मुताबिक, धमतरी जिले के रहने वाले वेद प्रकाश साहू सहित तीन युवक वैध दस्तावेजों के साथ छह नग बछड़ों को टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन में भरकर करहिभदर मवेशी बाजार ले जा रहे थे। बीते दिनों रात करीब 11:15 बजे भरदा–पेवरों मार्ग पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए युवकों को वाहन से नीचे उतारा और बिना किसी जांच-पड़ताल के उन पर हमला कर दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बताया गया कि हमलावरों ने युवकों के कपड़े उतरवा दिए और उन्हें बुरी तरह पीटा। इस दौरान अपमानित करने की नीयत से उनके ऊपर पेशाब भी किया गया। मारपीट में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। गुरुर थाना पुलिस ने वीडियो और पीड़ितों के बयान के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CM Vishnu Deo Sai
CG News: 27.50 लाख किसानों से धान खरीदेगी सरकार, 360 नए केंद्र खुलेंगे; एम-ऊर्जा योजना की अवधि बढ़ी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : गुरु खुशवंत साहेब पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Featured छत्तीसगढ़
CG-RERA Action : अधूरी और बिना रजिस्ट्रेशन वाली परियोजना पर RERA सख्त, प्रमोटर को आबंटी को ₹6.87 लाख ब्याज देने का आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में तूफान का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद’ नारायणपुर में दो दिन की छुट्टी घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC मेंस परीक्षा विवाद में अभ्यर्थी को राहत, High Court’ ने आयोग को मुआवजा देने का दिया निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG Farmers’ Protest : किसानों का प्रदर्शन, मंत्रालय घेरने निकले सैकड़ों किसानों को पुलिस ने रोका
Featured छत्तीसगढ़
High Court
CG News : जेल विभाग में रिक्त पदों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा कदम, भर्ती पर डीजी जेल को देना होगा जवाब
Featured छत्तीसगढ़
CG Traffic News : ट्रैफिक ई-चालान से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर, शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त’ जानें पूरी प्रक्रिया
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

businessFeatured

Microsoft Employees Voluntary Exit Offer 2026: AI पर बढ़ते खर्च के बीच माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा कदम, नौकरी छोड़ने पर मिलेगा पैसा?

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Iran Nuclear Missile Program: अमेरिकी हमलों के बाद भी नहीं रुका ईरान? परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा, 22 आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नों का चालान पेश

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?