Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgarh Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पहले दिन कांग्रेस का पूर्ण बहिष्कार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgarh Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पहले दिन कांग्रेस का पूर्ण बहिष्कार

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पहले दिन कांग्रेस का पूर्ण बहिष्कार

Hum Vatan News
Last updated: December 14, 2025 2:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Chhattisgarh Assembly Winter Session : रायपुर | 14 दिसंबर 2025| छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक चार दिनों तक चलेगा। सत्र का आयोजन नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में किया जा रहा है और यह पूरी तरह पेपरलेस रहेगा।

Contents
पहले दिन सदन से नदारद रहे कांग्रेस विधायकवित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखा विजन 2047विपक्ष पर साधा निशाना2047 तक GDP में बड़ा लक्ष्यसत्र में गूंजेंगे अहम मुद्दे

Permanent Judge Chhattisgarh High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति वर्मा ने ली शपथ

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहले दिन सदन से नदारद रहे कांग्रेस विधायक

शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा में एक भी कांग्रेस विधायक मौजूद नहीं रहा। कांग्रेस विधायकों ने सत्र के पहले दिन का बहिष्कार किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही में केवल बीजेपी विधायक शामिल हुए। पहले दिन प्रश्नकाल नहीं रखा गया, बल्कि सदन में सीधे छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा की गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखा विजन 2047

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ अंजोरा विजन डॉक्यूमेंट 2047 प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में राज्य के लघु, मध्य और दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से तय किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में निर्मित एल्युमिनियम का उपयोग चंद्रयान, मंगलयान, तेजस फाइटर जेट और विभिन्न रॉकेट्स में किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में बनी रेल पटरियां आज देशभर में बिछाई जा रही हैं, जो राज्य की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है।

विपक्ष पर साधा निशाना

विजन 2047 पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन कांग्रेस विधायकों का सदन से गायब रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता कांग्रेस के ऐसे रवैये को समझ रही है और बार-बार उसे दरकिनार कर रही है।

2047 तक GDP में बड़ा लक्ष्य

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की GDP लगभग 5.67 लाख करोड़ रुपये है, जिसे वर्ष 2047 तक 74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीए शासन के दौरान देश की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, जबकि अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

सत्र में गूंजेंगे अहम मुद्दे

शीतकालीन सत्र के दौरान आने वाले दिनों में सदन में कानून व्यवस्था, धान खरीदी, जमीन की दरें, बिजली, बिजली बिल, महंगाई और लॉ एंड ऑर्डर जैसे मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है। विपक्ष ने इन विषयों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

IND vs NZ: विराट कोहली की फील्डिंग ने मचाया धमाल, कैच के बाद खास सेलिब्रेशन की चर्चा
Featured खेल
CG Crime News : जलती चिता के पास तंत्र-मंत्र करते पकड़ा गया बाबा’ गुस्साए परिजनों ने जमकर पीटा’ वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Sonarika Bhadoria: पुरुष कलाकारों को मिली तीन गुना फीस, सोनारिका भदौरिया के साथ हुआ भेदभाव
entertainment Featured
Bhagavad Gita : जब अपने ही देने लगें धोखा, तो क्या करें’ भगवान श्रीकृष्ण की ये सीख बदल देगी आपकी सोच
Featured religion
Amit Jogi Controversy : अमित जोगी के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Today : मुरासु के बाद भी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
04 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह.

By
Hum Vatan News
21 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत-केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?