Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शॉपिंग मॉल में भीषण आग, कम से कम 60 लोगों की मौत का दावा, VIDEO खड़े कर देगा रोंगटे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शॉपिंग मॉल में भीषण आग, कम से कम 60 लोगों की मौत का दावा, VIDEO खड़े कर देगा रोंगटे

देश - विदेश

शॉपिंग मॉल में भीषण आग, कम से कम 60 लोगों की मौत का दावा, VIDEO खड़े कर देगा रोंगटे

Hum Vatan News
Last updated: July 17, 2025 5:06 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बगदाद: इराक के शॉपिंग माल में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इराक की राज्य मीडिया ने गुरुवार को बताया कि उसके पूर्वी शहर कुत (Kut) के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। एपी न्यूज के अनुसार इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब तक 60 तक पहुंच चुकी है। काफी संख्या में लोग घायल हो गए। वीडिओ में देखा जा सकता है कि आग एक तल से होते हुए सभी तलों तक पहुंच चुकी है और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुकी है। सबकुछ तेजी से जलकर खाक होता दिख रहा है। यहां आसपास सिर्फ और सिर्फ चीख-पुकार है। बिल्डिंग से कुछ मीटर दूर लोग बेबस होकर आग का तांडव देखने को मजबूर हैं।

Contents
ईराकी मीडिया के अनुसार 60 की मौत, दर्जनों लापता5 दिन पहले खुला था मॉलपहले भी इराक में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार हाइपर मॉल में आग बुधवार देर रात भड़की, लेकिन इसके कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। यह जानकारी गवर्नर मोहम्मद अल मियाही ने दी। कुत शहर बगदाद से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है, वहां के अस्पतालों में तड़के 4 बजे तक एम्बुलेंस घायल लोगों को पहुंचा रही थीं, जिससे अस्पताल के बेड भर गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ईराकी मीडिया के अनुसार 60 की मौत, दर्जनों लापता

ईराकी मीडिया के अनुसार इस भीषण आग में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वीडियो देखकर आग की भयावहता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। मगर आग बहुत बेकाबू हो चुकी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मॉल और उसके आसपास के इलाके को आग लगने के बाद खाली कराया गया है। यातायात को अवरुद्ध कर दिया गया है। लोगों में दहशत का माहौल है।

5 दिन पहले खुला था मॉल

रिपोर्ट के अनुसार यह मॉल सिर्फ पांच दिन पहले ही खोला गया था। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई थी। एक संवाददाता ने बताया कि अस्पताल में जले हुए शव देखे गए। गवर्नर मियाही ने इस घटना के बाद प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है और कहा है कि स्थानीय प्रशासन मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। वासीट प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल मियाही ने सरकारी समाचार एजेंसी आईएनए को बताया, “एक बड़े शॉपिंग सेंटर में लगी दुखद आग में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या लगभग 50 तक पहुंच गई है।”

पहले भी इराक में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इराक में  पहले भी इस तरह की भयावह घटनाएं हो चुकी हैं। उस दौरान इराक में भवनों के निर्माण के मानक उत्कृष्ट न होने के कारण आग लगने की बातें सामने आई थीं। जुलाई 2021 में इराक के नसीरियाह शहर के एक अस्पताल में लगी आग में 60 से 92 लोगों की जान गई थी। वहीं, 2023 में निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हॉल में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान आतिशबाजी हो रही थी और तभी छत के पैनलों में आग लग गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Mukesh Chandrakar’ केस में सनसनी, बयान बदलवाने के लिए ₹1 लाख का लालच देने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : डायल-112 जवान पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : कटगोड़ी हत्याकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में धारा 163 लागू
Featured छत्तीसगढ़
NEET पेपर लीक केस : Government of India का हलफनामा, टेलीग्राम से फैला पेपर लीक
Featured देश - विदेश
Ration Card धारकों के लिए अलर्ट’ ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन नहीं मिलेगा खाद्यान्न
Featured छत्तीसगढ़
Akasa Air Raipur : रायपुर से मुंबई यात्रा होगी आसान, जल्द शुरू होगी अकासा एयर की नई उड़ान सेवा
Featured छत्तीसगढ़
2 दिन में 4 छात्रों की मौत, NEET को लेकर बढ़ा मानसिक दबाव
Featured देश - विदेश
CG NEWS : खाली पद भरने के लिए नया फैसला, मंत्रालय में अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा मौका
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Shiv Sena rebellion : Shiv Sena (UBT) में बगावत के संकेत, बैठक में सिर्फ 3 सांसद शामिल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Supreme Court's blunt message to ED: Expresses displeasure over wastage of court time.
Featurednationalदेश - विदेश

सुप्रीम कोर्ट की ED को दो टूक: अदालती समय की बर्बादी पर जताई नाराजगी, स्थगन की अर्जी खारिज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

G7 Summit : Paris में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों से भी मिले

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?