Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: July 20, 2025 9:17 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

Contents
  • मेष राशि
  • वृष राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि
  • तुला राशि
  • वृश्चिक राशि
  • धनु राशि
  • मकर राशि
  • कुम्भ राशि
  • मीन राशि

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी विशेष कार्य की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के छात्र किसी एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे घर में खुशियां आएंगी। किसी बड़े सदस्य की सहायता से आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा । आज आप रचनात्मक कार्यों को करने में अपनी रुचि दिखाएंगे और किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते हैं , जहाँ आपके टैलेंट को एक नई दिशा मिलेगी। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छे से बीतेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 06

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारिक लेन – देन में आज आपको बढ़िया लाभ मिलेगा और क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं , आपको आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में राहत मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि के छात्रों का आज मन पढ़ने – लिखने में ज्यादा लगेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 03

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पेंडिंग वर्क को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप मन लगाकर काम करें। शादीशुदा रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहें हैं , आज उनको एक्सपर्ट की सलाह मिलने से वो तकलीफ दूर हो जाएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी, जिससे वो बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी। बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 09

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर कार्य पूरे होंगे, जिससे आप आगे का प्लान तैयार कर पायेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जहाँ आप अपनी सूझ – बूझ से मामले को सुलझा लेंगे। अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं , तो घर के बड़ों से राय –मशवरा अवश्य कर लें। लवमेट आज समय निकालकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ डिसीजन लेने का विचार कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 02

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप बड़े और अहम फैसले में जल्दबाजी न करें , थोड़ा रुक कर सोच – विचार जरूर करें ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल बनाये रखें, जिससे परिवार में शांति बनी रहे। आज आप बेवजह की आवाजाही को अवॉयड कर सकते हैं, जरूरी हो तो ही बाहर जाएं। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा,जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 01

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज आप माता – पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिसमें वो आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स खेलने वाले छात्र आज कोच की मदद से बेहतर परफॉर्म करने में सफल रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं , घर के लिए जरूरी सामान लेंगे। जिन लोगों को पेंटिंग करने का शौक है, आज उनको समय मिलेगा।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 05

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज आपका दोस्त आपसे मदद मांग सकता है , उसकी मदद करके आपको ख़ुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, जिससे आज आप अच्छे से काम कर पायेंगे। आज काफ़ी समय बाद फैमिली के साथ आप डिनर करने बाहर जा सकते हैं, पारिवारिक ख़ुशी बनी रहेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहने वाला है। जिन व्यक्तियों को रोजगार की तलाश है, उनको आज बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके रुके हुए कार्य को गति मिलेगी और आप उसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप नया फर्नीचर खरीद सकते हैं, जिससे घर भरा – भरा और आकर्षक प्रतीत होगा। आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, जिससे घर में खुशियाँ आएंगी। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम को करने का मन बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 07

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में किसी भी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, अपने विवेक से काम लें। आज उधार के लेनदेन से बचें और अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों की तरफ से कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है। आज आप ऑफिस के काम को सीरियस होकर करें, अन्यथा जरूरी प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है। लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का समय मिलेगा, आप लोग कहीं घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 08

मकर राशि

आज आपका दिन लाभप्रद बना रहेगा। आपके काम में आ रही रुकावट आज दूर होगी और आपको अन्य स्रोतों से भी आय की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति किसी क़ानूनी मामलों में उलझे हुए हैं, उनको आज राहत मिलने की संभावना है। आज आप माता – पिता के साथ मंदिर दर्शन करने जायेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। आप अपनी निजी बातों को आज किसी के साथ भी शेयर न करें , जिससे आप जाने – अनजाने किसी नुकसान से बच सकें। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं और माता – पिता के लिए उपहार ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 06

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही उनको बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें। आज आप किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप काम को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मियों का योगदान भी रहेगा। किसी कोर्ट-कचहरी के केस में आज आपको जीत मिलने के योग बन रहें हैं। आज अचानक घर पर मेहमानों के आने से घर की महिलाओं का काम बढ़ सकता हैं। आप जरूरी योजना को गुप्त ही रखें, नहीं तो विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। कुल–मिलाकर सब ठीक होगा।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 09
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Naxal Surrender
Naxal Surrender : टूट रहा ‘लाल गलियारा’ हफ्ते भर में 125 से ज्यादा नक्सलियों का सरेंडर, करोड़ों का इनाम हुआ बेअसर
Featured छत्तीसगढ़
Petrol Diesel Supply News
Petrol Diesel Supply News : अफवाहों के बीच ‘ग्रीन सिग्नल’ कलेक्टर ने दी बड़ी राहत, जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh LPG Black Marketing Raid
Chhattisgarh LPG Black Marketing Raid : गैस रिफिलिंग गैंग पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ रंगे हाथों पकड़े गए माफिया, 100 सिलेंडर सीज
Featured छत्तीसगढ़
Rajesh Agarwal Minister Chhattisgarh Controversy : क्या मंत्री ने दबाया कथावाचक का पैसा? आत्मदाह की धमकी के बाद राजेश अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी
Featured छत्तीसगढ़
Vijay TVK BJP Alliance : मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री? विजय के ‘सीएम’ बनने की जिद ने बढ़ाया बीजेपी का सिरदर्द
Featured देश - विदेश मनोरंजन
Chhattisgarh Road Safety Alert : बास्तानार घाट पर धू-धू कर जली कार, नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : वायरल वीडियो पुलिस का खौफनाक चेहरा, सरेराह युवक की पिटाई करते दिखा जवान
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : बंद कमरे में पिता-पुत्र की लाश मिलने से सनसनी, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Madhu Malhotra : बॉलीवुड को बड़ा झटका ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘हीरो’ की अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Terrorist Killed at LoC Kashmir
Featuredदेश - विदेश

Terrorist Killed at LoC Kashmir : LoC अलर्ट उड़ी में भारतीय सेना ने घुसपैठियों को खदेड़ा, एनकाउंटर में एक आतंकी खत्म

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Railways’ big gift on Navratri : चैत्र नवरात्रि में भक्तों के लिए खुशखबरी’ डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा विशेष ठहराव

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?