Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: गणेश जी की कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी का हाल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: गणेश जी की कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी का हाल

Featured

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: गणेश जी की कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी का हाल

Hum Vatan News
Last updated: April 23, 2025 9:49 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE

23 April 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
मेष राशि: वृष राशि: मिथुन राशि: कर्क राशि: सिंह राशि: कन्या राशि: तुला राशि:वृश्चिक राशि:धनु राशि: मकर राशि: कुंभ राशि: मीन राशि: 
- Advertisement -
HTML5 Icon

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां बेहतर होगी। आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें। जीवनसाथी आज आपको कहीं घूमाने ले जायेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि: 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगें घर में खुशी का महौल बना रहेगा। आज आपका व्यवस्थित और सकारात्मक दृष्टिकोण हर जगह उचित तालमेल बनाकर रखेगा। आज व्यवसाय से संबंधित गतिविधि करते समय अपने कार्य क्षमता पर भरोसा रखें । बिजनेस बढ़ाने के लिए नए शोध और योजनाओं की जरूरत है। घर में धार्मिक आयोजन करवाने की योजनाएं बनेगी। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। व्यक्तिगत रिश्ते में चल रही समस्याओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। ज्यादा सोच विचार करने से आपकी कार्यप्रणाली पर असर पड़ सकता है। कामकाज निपटाने के नए तरीके आपको मिल सकते हैं । दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे । आज कोशिश करने पर मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। परंतु लेनदेन के मामलों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ समय बीतेगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। आज अचानक परिस्थितियां कुछ ऐसी बनेगी कि आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाएगा । आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज दूसरों के मामले में दखलंदाजी ना करें और ना ही बिन मांगे

सलाह द । आज बीती हुई नकारात्मक बातों को दिमाग पर हावी न होने दे, क्योंकि इस वजह से सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं उलझन महसूस होगी। साथ ही अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज ऑफिशियल कामों को पूरी गंभीरता से करें। आने वाले दिनों में कामों की योजना बन सकती है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि:

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की रूपरेखा बना ले । आपकी
सकारात्मक सोच आपको निर्णय लेने में सहयोग करेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। लवमेट आज लंच करने किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। जीवनसाथी आज आपकी तारीफ करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए फैसला करना कठिन होगा। आज किसी समस्या से आपको राहत मिलने वाली है और परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय बीतेगा। जिससे सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कोई काम मनोनुकूल तरीके से ना हो, तो धैर्य बनाएं रखें। आपकी पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद होने वाला है। आज आपको आय के नए रास्ते सामने नज़र आ सकते हैं। आज ऑफ़िस में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। विद्यार्थियों को अपने  किसी विषय को लेकर की गई मेहनत में सफलता हासिल होगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। आज किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधान रहें। आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन आपकी सूझबूझ से हल भी निकलते जाएंगे। खासकर इस राशि की महिलायें अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की समस्या हल हो सकती है। बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी की इच्छा है, तो अपने बजट पर भी जरूर ध्यान दें।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें। आज व्यस्तता के चलते कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। आज आपका पिछले काफी समय से रुका हुआ काम हल होने वाला है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। अपना कुछ समय किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थी वर्ग अपना प्रोजेक्ट पूरा होने से गर्व महसूस करेंगे। आज समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना उनके स्वभाव को और अधिक जिद्दी बना सकता है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Latest Post

शराब घोटाला, 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ EOW कोर्ट में चालान पेश
Featured छत्तीसगढ़
खरगे की सभा में NSUI नेताओं ने करा दी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की फजीहत
Featured छत्तीसगढ़
एयरपोर्ट पर रोती दिखी हीरोइन, आंसू छिपाते कार की तरफ भागीं, पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई चिंता
Featured मनोरंजन
जेपी नड्डा मैनपाट पहुंचे
Featured छत्तीसगढ़
भारतीय टीम ने जीत का पूरा किया अद्भुत शतक, बन गई ये मुकाम हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम
Featured खेल
पाकिस्तान को तमाचा! QUAD के बाद BRICS ने भी की पहलगाम हमले की निंदा, आतंकवाद को लेकर कही ये बात
Featured देश - विदेश
पुल पार करते वक्त हादसा, कोयला लदा ट्रक बहा; चालक की जान जेसीबी ने बचाई
Featured छत्तीसगढ़
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – मुझे खरगे जी के मोबाइल की चिंता…
Featured छत्तीसगढ़

Most Viewed Posts

  • मैच के बीच में तमीम इकबाल को आया हार्ट अटैक, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल (325)
  • अभिनेत्री Adah Sharma ने छत्तीसगढ़ी गाना ” Raipur Ke Gol Bazar ” पर बनाया रील, वीडियो ने मचाया तहलका (267)
  • Rule Change 2025: 1 मार्च से बदल गए ये बड़े नियम, LPG गैस के दामों से इंश्योरेंस प्रीमियम तक, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर (165)
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए…….. (148)
  • महादेव कावरे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त… (142)

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस की ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा: कार्यक्रम स्थल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे, देखें LIVE

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान सभा में शामिल होने रायपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Income Equality में भारत ने हासिल की जबरदस्त रैंकिंग, अमेरिका और चीन को भी पछाड़ा, जानें इसके मायने

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?