Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: सावन का आखिरी सोमवार 3 राशियों के लिए बेहद शुभ, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: सावन का आखिरी सोमवार 3 राशियों के लिए बेहद शुभ, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Featuredदेश - विदेश

Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: सावन का आखिरी सोमवार 3 राशियों के लिए बेहद शुभ, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: August 4, 2025 9:40 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सावन महीने का चौथा सोमवार है।  साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

Contents
मेष राशिवृष राशिमिथुन राशिकर्क राशिसिंह राशिकन्या राशितुला राशिवृश्चिक राशिधनु राशिमकर राशिकुम्भ राशिमीन राशि

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका काम बेहतर तरीके से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए तरह – तरह के व्यंजन बनायेंगी, जिससे बच्चों को ख़ुशी मिलेगी। आज लेखकों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपके लेखन कार्य की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी कहानी की शुरुआत भी करेंगे। आज आपको नए व्यक्तियों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आपके अन्दर पाजिटिविटी आएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 03

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको बढ़िया लाभ होगा और आज आप  कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज आप अपनी तरफ से हर मामले पर पाजिटिविटी बनाये रखें। आज आप किसी समस्या को लेकर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आज कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आज बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 05

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों का पूरा ध्यान देंगे तो, आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए और अपने जरूरी कामों की सूची बनाएं, जिससे काफी हद तक काम पूरा करने में सफल रहें। आज आपकी वाणी की सरलता आपको मान- सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी, लेकिन अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 08

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके सारे काम  बहुत ही अच्छे से पूरे हो जायेंगे और आज आप पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में काफ़ी हद तक सफल रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी मित्रता और ज्यादा गहरी होगी। इस राशि के छात्र आज किसी नए कोर्स को करने का मन बनायेंगे। आज आप नई चीजें सीखेंगे जिससे आपको बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 04

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक  रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आज आपका परिवार के साथ हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आप नया करोबार करने के बारे में विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आप परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं । इस राशि की महिलाएं आज काम के साथ – साथ अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखेंगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 01

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए और अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जिन्हें आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज सभी व्यक्ति आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज छात्र अपने करियर को लेकर योजना बनायेंगे, आपको  सही गाइडेंस की जरुरत है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 09

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह लेंगे तो फायदा होगा। आज आप जरूरी काम की योजना बनायेंगे, जिससे काम सुचारू रूप से चलता रहे। आज किसी मेहमान के आने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर थोड़ा सेंसिटिव हो सकते हैं। आज आपका मन काम में लगेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको  कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बड़े – बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 02

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर काम समय से पूरे हो जायेंगे और आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। आज आप नये व्यापार को शुरू करने के लिए बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। आज कॉमर्स के विद्यार्थी मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आप अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे और उन्हें कहीं बाहर घुमाने लेकर जायेंगे। आज आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, इससे सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 01

मकर राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आज आप जीवनसाथी से किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। आज समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज आप भाई-बहन के साथ शॉपिंग का प्लान बनायेंगे।आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 04

कुम्भ राशि

आज आपका मन नई उमंग से भरा रहेगा। आज ऑफिस में कलीग आपसे  किसी विषय पर राय ले सकते हैं। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। आज आप शाम का वक्त दोस्तों के साथ गुजारेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का मौका मिलेगा और वे कुछ नया सीखेंगें।  आज आपका मन रचनात्मक चीजों में ज्यादा लगेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा और आपकी योजना से सभी सदस्य काफी प्रभावित होंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे,जिससे आपका मान – सम्मान बढ़ेगा। आज आपको ऑफिस में अपने विवेक से निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता रहेगी। आज आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम को करने में सफल रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेनें का अवसर प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 06
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

21 April 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों की बढ़ सकती हैं काम की जिम्मेदारियां, यहां पढ़ें अपना राशिफल
Featured religion
शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Betting Scandal : बाबू खेमानी की ‘गैंग लिस्ट’ हुई वायरल, कारोबारियों के नाम आते ही व्यापारिक गलियारों में मची खलबली, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : प्रेमी के घर फंदे से लटकी मिली युवती, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Protest Lenskart’ विवाद पर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, स्टाफ को तिलक लगाकर अनोखे अंदाज में किया विरोध
Featured छत्तीसगढ़
BJP का शक्ति प्रदर्शन’ महिला आरक्षण बिल पर हंगामे के बीच ‘जन आक्रोश पदयात्रा’, सरकार पर साधा निशाना
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS
CG NEWS : हार्ट अटैक ने छीनी पिता की खुशी , में बेटी की शादी की रस्मों के बीच अब्दुल गनी खान का दुखद अंत
Featured छत्तीसगढ़
Bus Accident
Bus Accident : रफ्तार का कहर , डीपाडीह में दो यात्री बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 20 यात्री लहूलुहान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Plane Crash : छत्तीसगढ़ में बड़ा एयर क्रैश’ जशपुर की आरा पहाड़ियों में गिरा निजी विमान, दोनों पायलटों ने मौके पर तोड़ा दम

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Murder News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Murder News : ममता हुई शर्मसार , सगी मां ने ढाई साल के मासूम को पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतारा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING News : लोकार्पण से पहले बड़ा हादसा’ पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, पीएम मोदी के कार्यक्रम पर छाया संकट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?