Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: बुधवार की सुबह लाएगी खुशियों की सौगात, करियर के क्षेत्र में इन 4 राशियों को दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: बुधवार की सुबह लाएगी खुशियों की सौगात, करियर के क्षेत्र में इन 4 राशियों को दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: बुधवार की सुबह लाएगी खुशियों की सौगात, करियर के क्षेत्र में इन 4 राशियों को दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: June 4, 2025 9:40 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

4 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक वज्र योग रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 36 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शुक्ला देवी पूजन है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपको बिजनेस में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपके बिजनेस को ग्रोथ मिलेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा कर के अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा। सामाजिक कार्यो में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रोत्साहन मिलेगा , जिससे उनका आत्मविश्वास बढेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी सेहत और परिवार का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करेंगे। आज आप खुद को अत्यधिक उर्जावान महसूस करेंगें, जिससे रोज की अपेक्षा आज आप ज्यादा काम करेंगें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि- आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ेगे तो भविष्य में आपकी सफलता के अवसर बढ़ जायेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में सहजता रहेगी। आज दोपहर बाद थोड़ा समय आराम करने और कलात्मक कामों में बीतेगा। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आप बड़े  बदलाव लाने का प्रयास करेंगें , जिससे बच्चों को पढनें में आसानी होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। आज के दिन आपके लिये कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से आप उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदेमंद मुलाकात रहेगी। आज अपने निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और लोगों से जुड़े रहने से आपको फायदा होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि- आज का दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज यात्रा से आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आज आपकी परिस्थितियों में बदलाव होगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बीताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद किसी से निपट सकते हैं। समझपूर्ण व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और पक्का आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की और ले जायेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम सुलझ सकता है। आज आपके घर में मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। संबंधों में मजबूती आएगी। आपका रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आज परिवार के कुछ जरूरी काम होंगे। आज किसी से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। व्यवस्थित रहेंगे तो आज काम समय पर पूरे हो जाएंगे। शाम का समय आपका ख़ुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आपको लाभ होगा, धीरे – धीरे व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि- आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में अच्छे से काम को करने पर आपको फायदा होगा। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगें , आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि- आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। काम को पूरा करने में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव वर्क करने का प्रयास करेंगे। आपके लिए आज का दिन अच्छा है । आपके पुत्र के करियर से रिलेटेड कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने पैशन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास करेंगें। आज आप दोस्तों के साथ किसी अच्छे रेस्त्रों में जाकर पार्टी करेंगें। ऑफिस आज आपको बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा , जिससे आपकी काबिलियत पर बॉस को गर्व होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा,..साथ ही कोई कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के  बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में कोई नन्हा मेहमान आने के योग बन रहे है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे , जिससे काम में बेहतर परिणाम मिलेंगे। वकीलों के लिए आज बढ़िया दिन है , आज उनकी केस से जुड़ी किसी समस्या का हल होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : बारात स्वागत के दौरान बारातियों पर जानलेवा हमला, 5 युवक लहूलुहान
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Dharma Swatantrya Act 2026
Chhattisgarh Dharma Swatantrya Act 2026 : धर्मांतरण पर महाकानून , छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ बना कानून, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Featured छत्तीसगढ़
Liquor Raid Violence
Liquor Raid Violence : माफिया राज , अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर खूनी हमला, गाँव में भारी तनाव
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News : बड़ा हादसा , बाइक सवार को बचाने के फेर में घर में घुसी SDM की कार, मची अफरा-तफरी
Featured छत्तीसगढ़
Iran War Warning to USA
Iran War Warning to USA : होर्मुज में महायुद्ध की आहट , अमेरिकी नाकाबंदी से वापस लौटे 21 जहाज, ईरान ने दी आर-पार की चेतावनी
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Coal Levy Scam Update
Chhattisgarh Coal Levy Scam Update : भ्रष्टाचार पर डिजिटल स्ट्राइक , निलंबित IAS समीर विश्नोई की ₹20 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Petrol Pump Suicide Attempt
Chhattisgarh Petrol Pump Suicide Attempt : रूह कंपा देने वाली घटना ,युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80% झुलसा
Featured छत्तीसगढ़
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का करारा प्रहार , ‘सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी’, लोकसभा में बिल गिरना लोकतंत्र की जीत
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Murder Case
Featuredछत्तीसगढ़

Murder Case : मर्डर मिस्ट्री , शक के नशे में बॉयफ्रेंड बना कातिल, गला घोंटकर प्रेमिका को मार डाला

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Chhattisgarh CMO Transfer News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh CMO Transfer News : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी , छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में फेरबदल, 37 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Breaking News
Featuredछत्तीसगढ़

CG Breaking News : दोस्ती हुई कलंकित , प्रेमी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, ₹20 हजार की डिमांड से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?