Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 6 April 2025: आज राम जन्मोत्सव और नवमी के दिन इन राशि वालों के सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 6 April 2025: आज राम जन्मोत्सव और नवमी के दिन इन राशि वालों के सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 6 April 2025: आज राम जन्मोत्सव और नवमी के दिन इन राशि वालों के सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: April 6, 2025 9:28 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

6 April 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। साथ ही आज राम नवमी भी मनाई जाएगी।आज शाम 6 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पर कर कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
मेष राशि- वृष राशि- मिथुन राशि- कर्क राशि- सिंह राशि- कन्या राशि- तुला राशि- वृश्चिक राशि- धनु राशि- मकर राशि- कुंभ राशि-मीन राशि- 

मेष राशि- 

आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रण में रखना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े। आज अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि- 

आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगाएं, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे। रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने इष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। आज नवरात्रि के नौवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं, सफलता के मार्ग मिलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि- 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य रहेगी। आज के दिन घर पर हवन करने से, व्यापार में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि- 

आपको अपनी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाएंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि- 

आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपके व्यवहार से लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि- 

अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज किसी से वाद विवाद करने से बचे। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे। जरूरतमंद को जौ दान करें, व्यापार की गति बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की बात शेयर करेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप ऑनलाइन नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। आज परिवार सहित माता सिद्धिदात्री की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध

होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपति के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम को लेकर की गई मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगाएं, समस्याओं का समाधान होगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?