Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: भाजपा ने अवैध घुसपैठियों पर कांग्रेस को विधानसभा में घेरने के बाद, अब AI वीडियो जारी कर साधा निशाना
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » भाजपा ने अवैध घुसपैठियों पर कांग्रेस को विधानसभा में घेरने के बाद, अब AI वीडियो जारी कर साधा निशाना

Featuredछत्तीसगढ़

भाजपा ने अवैध घुसपैठियों पर कांग्रेस को विधानसभा में घेरने के बाद, अब AI वीडियो जारी कर साधा निशाना

Hum Vatan News
Last updated: July 16, 2025 11:18 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: दिल्ली से लेकर बिहार और छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपुठियों का मुद्दा गर्म है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा में एक दिन पहले इसे मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला किया था. उसके बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया में अवैध घुसपैठियों पर एक एआई वीडियो पोस्ट कर फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है.

Contents
  • रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करने की मांग
  • गृह मंत्री ने बताया ऐप के जरिए हो रही पहचान
  • महामाया पहाड़ी पर कब्जे का जिक्र

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में एआई वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पर प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि सुशासन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुशासन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब करेगी छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट pic.twitter.com/2e7C7a5rHI

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 15, 2025

- Advertisement -
HTML5 Icon

बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए प्रदेश में घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. अजय चंद्राकर ने दावा किया कि राज्य में करीब 5 हजार बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं, जो आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सिस्टम में कुछ लोग इन घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं और डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की थी.

रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करने की मांग

विधायक धरमजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करने की मांग उठाई, जबकि भावना बोहरा ने आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्रों की गहन जांच की बात कही. विधायक सुशांत शुक्ला ने बेलतरा क्षेत्र में बांग्लाभाषी लोगों द्वारा आदिवासी जमीनों पर कब्जे का आरोप लगाया और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने की बात कही. वहीं, राजेश मूणत ने रायपुर के संजय नगर और टिकरापारा में बीएसयूपी मकानों में बाहरी लोगों के बसने का मुद्दा उठाया.

गृह मंत्री ने बताया ऐप के जरिए हो रही पहचान

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ कई जिलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है. उन्होंने डिटेंशन सेंटर की जरूरत से इनकार करते हुए रायपुर में 100 सीटर बोर्डिंग सेंटर बनाने की घोषणा की, जहां चिन्हित घुसपैठियों को रखकर बीएसएफ के हवाले किया जाएगा. बीएसएफ उन्हें डिपोर्ट करेगा. शर्मा ने बताया कि विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है और एम-आधार ऐप के जरिए संदिग्धों का सत्यापन हो रहा है. अब तक 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

महामाया पहाड़ी पर कब्जे का जिक्र

अजय चंद्राकर ने पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि महामाया पहाड़ी पर कब्जा हो चुका है और पश्चिम बंगाल “बांग्लादेश” बन गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि चार राज्यों को पार कर घुसपैठिए छत्तीसगढ़ कैसे पहुंचे. गृह मंत्री ने जवाब दिया कि टोल-फ्री नंबर जारी कर जनता को जागरूक किया जा रहा है और “जय छत्तीसगढ़” अभियान के तहत सभी विधायकों को शामिल होने का आह्वान किया.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh Electricity Bill Waiver 2026
Chhattisgarh Electricity Bill Waiver 2026 : बिजली बिल के बोझ से मिलेगी मुक्ति में CM विष्णुदेव साय ने खोला 758 करोड़ की राहत का पिटारा
Featured छत्तीसगढ़
15 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को निवेश में मिलेगा अच्छा परिणाम, जानिए अपना राशिफल
Blog
गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ: प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मंच से मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान, बोले— संजय अग्रवाल की वजह से खतरे में अमर अग्रवाल की कुर्सी
Featured छत्तीसगढ़
Farah Khan बोलीं– शाहरुख, सलमान और आमिर को भी मिलती थीं धमकियां
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

कोरोना में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को मजबूत करेगी एमबीबीएस योजना… उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

CM Nitish Kumar : नीतीश कुमार की सुरक्षा में ‘सुपर’ सेंध बेकाबू बैल ने पुलिसकर्मियों को खदेड़ा, हाई-प्रोफाइल ड्रामा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG D.Ed Candidates Protest
Featuredछत्तीसगढ़

CG D.Ed Candidates Protest : 81वें दिन सड़कों पर लेटे डीएड अभ्यर्थी, विधानसभा घेरने से पहले पुलिस का पहरा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?