Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में NRDA के बाद अब CSIDC में भ्रष्टाचार की दस्तक, पूर्व मंत्री अकबर के भाई की कंपनी फिर विवादों में
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ में NRDA के बाद अब CSIDC में भ्रष्टाचार की दस्तक, पूर्व मंत्री अकबर के भाई की कंपनी फिर विवादों में

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में NRDA के बाद अब CSIDC में भ्रष्टाचार की दस्तक, पूर्व मंत्री अकबर के भाई की कंपनी फिर विवादों में

Hum Vatan News
Last updated: May 12, 2025 6:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की जांच को लेकर बड़ा कदम उठाया गया था। विशेष रूप से पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाई अजगर की कंपनी को नेया रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) में दिए गए करीब 300 करोड़ रुपये के टेंडर रद्द कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट ने इस पर त्वरित जांच के निर्देश भी दिए थे, लेकिन लगभग डेढ़ साल बीतने के बावजूद ना तो जांच पूरी हो सकी है और ना ही टेंडर रद्द करने के बाद 40 फीसदी जुर्माने की वसूली को लेकर कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 50 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि की वसूली नहीं हो पाई है। साथ ही NRDA में घटिया कार्यों के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये के नुकसान में शामिल कंपनी को अप्रत्यक्ष रूप से क्लीन चिट मिल गई है। कांग्रेस शासनकाल में इस कंपनी को पांच वर्षों तक ठेके दिए गए थे, जिनमें गुणवत्ताहीन काम सामने आए थे। अब यह कंपनी छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CSIDC) में सक्रिय बताई जा रही है, जहां करोड़ों के नए टेंडर उसी कंपनी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मैनेज किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सूत्रों की मानें तो CSIDC में मंगलवार से मैनेज टेंडरों की श्रृंखला शुरू होने वाली है। इसमें कुछ खास शर्तों को जोड़कर टेंडर प्रक्रिया को खास कंपनियों के पक्ष में ढाला गया है। इसके चलते भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखे जाने की आशंका है, जिससे सरकार के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। विभागीय सूत्रों का दावा है कि कुछ अधिकारियों ने दागी कंपनियों को उपकृत करने के लिए भारी रिश्वतखोरी भी की है। एक शिकायत के अनुसार, NRDA की तरह अब CSIDC में भी पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की कथित ‘डी-कंपनी’ पूरी सक्रियता से सरकारी तिजोरी को निशाना बना रही है। बताया गया है कि बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसी वजह से 240 करोड़ का टेंडर रद्द कर दिया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पूर्व मंत्री अकबर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए NRDA के कई टेंडर अपने भाई की कंपनी को मनमाने तरीके से सौंपे थे, जिससे न केवल NRDA कर्ज में डूब गया बल्कि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को भी अरबों का नुकसान हुआ। अब CSIDC में भी हालात चिंताजनक बताए जा रहे हैं। हाल ही में जारी किए गए करोड़ों के टेंडरों की निविदा शर्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारियों का एक वर्ग टेंडर प्रक्रिया को प्रतिस्पर्धा रहित बनाने का प्रयास कर रहा है, जिससे सरकारी खजाने पर फिर से संकट मंडरा रहा है।

विशेषकर टेंडर क्रमांक 167683 (रखरखाव कार्य हेतु) और 167857 में कथित रूप से सुनियोजित ‘खेला’ किया गया है। टेंडर खुलने से पहले ही उनकी शर्तों को लेकर विभाग में घमासान मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, निष्पक्ष जांच हो तो न केवल घोटाले का खुलासा हो सकता है बल्कि राज्य सरकार को 100 करोड़ रुपये तक की बचत भी संभव है। तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं। अब तक मामले पर CSIDC के नव नियुक्त चेयरमेन राजीव अग्रवाल ने इस मामलें में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन उनके कार्यालय से कोई जवाब नहीं मिला। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या सरकार इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करवा पाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CM Vishnu Deo Sai
युवा वैज्ञानिकों को सम्मान , CM Vishnu Deo Sai ने मेधावी छात्रों को सौंपे गोल्ड मेडल और उपाधियां
Featured छत्तीसगढ़
BRICS 2026 : जयशंकर का वैश्विक संदेश—स्थिरता और शांति पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा
Featured देश - विदेश
CG Breaking News
CG Breaking News : पिता के सामने ही बेटे ने तोड़ा दम , आकाशीय बिजली ने छीन ली जान
Featured छत्तीसगढ़
Raja Shivaji Worldwide Collection : रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का जलवा’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
Featured मनोरंजन
PBKS vs MI : ‘मैं हालात को…’, लगातार पांचवीं हार के बाद बेबस नजर आए श्रेयस अय्यर, बयां किया दर्द
Featured खेल
Anwar Dhebar
जमानत याचिका खारिज , हाईकोर्ट से Anwar Dhebar की अर्जी नामंजूर
Featured छत्तीसगढ़
Vat Savitri Vrat 2026 : सास को ‘बायना’ देना क्यों जरूरी? जानें 5 अहम चीजें जो पूजा में अनिवार्य
Featured religion
VIP Treatment In Prison
VIP Treatment In Prison : जेल के भीतर ‘खास’ सेवा , पैसे दो और सुविधाओं का आनंद लो, प्रहरी का खेल खत्म
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Moto Tag 2 launched in the global market
Featuredtech

Moto Tag 2 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च: 600 दिनों की बैटरी और UWB सपोर्ट के साथ आया मोटोरोला का नया स्मार्ट ट्रैकर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Maruti Fronx Automatic EMI Plan
automobileFeatured

Maruti Fronx Automatic EMI Plan: ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी इतनी किस्त, जानें दिल्ली में ऑन-रोड कीमत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत , छत्तीसगढ़ के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?