Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ओलंपिक 2028 पर कही बड़ी बात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ओलंपिक 2028 पर कही बड़ी बात

Blog

रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ओलंपिक 2028 पर कही बड़ी बात

Hum Vatan News
Last updated: March 16, 2025 4:22 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

टीम इंडिया ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही अटकलें लगाई जाने लगी कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि खिताब जीतने के बाद ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। चैंपियन बनने के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह अभी वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने नहीं जा रहे हैं। रोहित के बाद अब विराट कोहली ने वनडे में अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Contents
  • रिकॉर्ड्स के लिए नहीं खेलते कोहली
  • ओलंपिक 2028 में खेलने पर ली चुटकी 

अंतरिक्ष से वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष स्टेशन लेने पहुंची NASA की नई टीम

- Advertisement -
HTML5 Icon

विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल रिटायरमेंट लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। 36 साल के कोहली का कहना है कि वह अब भी क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, अब उन्होंने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। IPL 2025 से पहले RCB इनोवेशन लैब के एक कार्यक्रम में कोहली ने साफ किया कि घबराइए नहीं, वह कोई ऐलान नहीं कर रहे हैं। सब कुछ ठीक है। उन्हें अब भी खेलने में मजा आ रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रिकॉर्ड्स के लिए नहीं खेलते कोहली

उन्होंने यह भी कहा कि अब वह रिकॉर्ड्स या उपलब्धियों के लिए नहीं खेलते, बल्कि खेल का आनंद लेने और प्रतिस्पर्धा के लिए मैदान पर उतरते हैं। कोहली ने कबूल किया कि प्रतिस्पर्धी भावना किसी भी खिलाड़ी को खेल से दूर जाने का फैसला आसानी से नहीं लेने देती। इस बारें में उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ हुई दिलचस्प बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राहुल भाई ने उनसे कहा था कि यह समझना मुश्किल होता है कि आप अपने जीवन के किस मोड़ पर खड़े हैं। कभी-कभी खराब फॉर्म में आपको लगता है कि अब बस बहुत हो गया, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

IML फाइनल मैच की टिकट ब्लैक में बिकते पकड़े गए दो आरोपी, क्राइम ब्रांच की रेड

ओलंपिक 2028 में खेलने पर ली चुटकी 

किंग कोहली ने कहा कि जब भी वह इस फैसले तक पहुंचेंगे, उनकी प्रतिस्पर्धी भावना इसे कबूल करने में सबसे बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह फैसला एक महीने में आ जाए, हो सकता है 6 महीने लगें। लेकिन फिलहाल, वह अपने जीवन के इस पड़ाव पर बहुत खुश हैं। ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने पर कोहली ने कहा कि क्रिकेट के लिए यह काफी अच्छी बात है। उन्हें नहीं पता कि वह 2028 ओलंपिक में खेलेंगे या नहीं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि शायद, वह बस फाइनल में चुपके से खेलने जा सकते हैं और मेडल जीतकर घर वापस आ सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास.
खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर.
अन्य खेल देश - विदेश
CG Railway Station : छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल क्रांति’ अब ऐप से बुक होगा ‘कुली’, यात्रियों को मिलेगी बिना इंतजार की सुविधा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
rasifal
Blog

19 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज निवेश में कोई जल्दबाजी न करें, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
5 Min Read
rasifal
Blog

18 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की होने वाली है तरक्की, जानिए आपकी राशि में क्या है खास …

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?