Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण.

Hum Vatan News
Last updated: May 1, 2026 8:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 01 मई 2026/कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3556 बीज उत्पादक किसानों को वित्तीय वर्ष 2024-25 का 8 करोड़ 01 लाख 97 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में ऑनलाईन अंतरित किया। यह राशि मंडी निधि के तहत हितग्राहियों को प्रदाय किया गया। इस मौके पर प्रदेश के सैकड़ों किसान प्रक्रिया केंद्रों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। मंत्री श्री नेताम ने बीज उत्पादक किसानों से चर्चा कर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए उनका हौसला बढ़ाया साथ ही निगम के एक वर्ष के उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार विशेष रूप से उपस्थित थीं।

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने अथक मेहनत एवं परिश्रम से बीज उत्पादन किया है। उनके इस मेहनत का फल उन्हें मिले इस उद्देश्य से प्रोत्साहन की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित किया गया। उन्होंने किसानों को धान के अलावा दलहन-तिलहन एवं मिलेट्स और सब्जी-भाजी व अन्य आय मूलक फसलें लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरमी के दिनों में धान की खेती से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें पानी अधिक लगता है। हमें पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धान की जगह किसानों को दलहन-तिलहन की खेती करनी चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। वहीं पानी की खपत भी कम होती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि बीज की गुणवत्ता पर सरकार की साख जुड़ी होती है। उन्होंने बीज उत्पादक किसानों को ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन बीज उत्पादन करने की अपील की। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश किसानों के लगन और मेहनत से बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। सरकार की प्रतिबद्धता किसानों के लिए प्राथमिकता पर है। उन्होंने मिल-जुलकर छत्तीसगढ़ को कृषि उत्पादक राज्यों के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में निगम द्वारा समय पर बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जा रहा है। आगे भी प्रयास रहेगा कि समय पर किसानों के मेहनत का सम्मान हो। उन्होंनें कहा कि हमारी सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपए प्रति क्विंटल की भाव से धान खरीद कर देश में किसानों का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस मौके पर किसानों की ओर से कुछ मांगे भी रखी, जिसका मंत्री श्री नेताम ने गंभीरता के साथ विचार करने का आश्वासन दिया। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।

मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर कवर्धा, अंबिकापुर और रायपुर जिले के किसानों से चर्चा कर हालचाल जाना। किसानों ने वर्ष 2024-25 प्रोत्साहन राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मंत्री श्री रामविचार नेताम और निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh Breaking News : यूनिपोल पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक अटकी रही राहगीरों की सांसें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : जमानत पर हाईकोर्ट का सख्त रुख , प्रक्रियात्मक खामियों को दूर करने के लिए अधिसूचना जारी
Featured छत्तीसगढ़
Sentimental Wedding Tradition : विदाई में चावल फेंकने की परंपरा’ मायके की खुशहाली से जुड़ा भावुक अर्थ जानें
Featured religion
BJP
छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी सर्जरी , कोर ग्रुप का पुनर्गठन, दिग्गजों की विदाई और नए चेहरों की एंट्री
Featured छत्तीसगढ़
Pakistan Exposed : नूर खान एयरबेस बना साजिश का अड्डा’ पाकिस्तान पर ईरानी विमानों को छिपाने के आरोप
Featured international
CG NEWS
CG NEWS : BSP सीवरेज लाइन कार्य में भारी लापरवाही, मिट्टी खिसकने से महिला समेत 3 मजदूरों की मौत
Featured छत्तीसगढ़
Pratik Yadav Passes Away : राजनीतिक गलियारों में शोक’ मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन
Featured देश - विदेश
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, छत्तीसगढ़ में बारिश-अंधड़ की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : दिल दहला देने वाला हादसा’ सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 जिंदा जले, मासूम भी नहीं बची

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC 2003 Recruitment Scam : CGPSC घोटाले में समझौते से साफ इनकार’ वर्षा डोंगरे बोलीं- ‘भ्रष्टाचार पर कोई सुलह नहीं’

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?