Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: एयर इंडिया के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट वापस लौटी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » एयर इंडिया के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट वापस लौटी

Featuredदेश - विदेश

एयर इंडिया के विमान में फिर आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट वापस लौटी

Hum Vatan News
Last updated: June 16, 2025 12:49 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर खराबी आई है। हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट के दौरान पायलट ने इंजन में गड़बड़ी महसूस की और एयरपोर्ट से संपर्क करने के बाद यह फ्लाइट वापस हांगकांग लौट गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 के दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी होने के बाद इसे बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। जिस विमान में खराबी आई है, वह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। हाल ही में अहमदाबाद में क्रैश होने वाला विमान भी बोइंग 787-8 ही था। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों की जांच भी हुई और अब एक और विमान में गड़बड़ी देखने को मिली है। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Contents
बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर की खासियत?अहमदाबाद में क्या हुआ?

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक वाइड-बॉडी विमान है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर लंबी दूरी वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए किया जाता है। इस विमान में 2-क्लास कॉन्फिगरेशन है, जिसमें बिजनेस क्लास में 18 सीटें और इकोनॉमी क्लास में 238 सीटें हैं। हालांकि, जरूरत के हिसाब से एयरलाइन इसमें बदलाव कर सकती हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर की खासियत?

787-8 ड्रीमलाइनर का मूल मॉडल है। यह कम फ्यूल का इस्तेमाल करता है और लंबी दूरी के सफर के हिसाब से बनाया गया है। इसमें यात्रियों की सहूलियत से लेकर फ्यूल की खपत और विमान की टंकी को भी लंबी दूरी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस विमान में दो इंजन हैं। वजन कम रखने के लिए इस विमान का 50 फीसदी हिस्सा कई मिश्रित चीजों से बनाया गया है। यह पहला विमान है, जिसे बनाने में मिश्रित सामग्री का उपयोग हुआ है। यह प्लेन एक बार में 8,500 समुद्री मील तक की दूरी तय कर सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अहमदाबाद में क्या हुआ?

12 जून को एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुआ और उड़ान भरने के कुछ सेकेंड के अंदर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। विमान लंदन जा रहा था। यह प्लेन एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराया। इस हादसे में प्लेन में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी की मौत हो गई। जिस इमारत से विमान टकराया था, उसमें मौजूद लोग भी मारे गए। इस हादसे में 297 लोगों की मौत हुई। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इसी हादसे में मारे गए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Rahul Gandhi Acquitted: राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली राहत, कांग्रेस ने बांटी मिठाइयां
Featured national
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर को था बुखार, फिर भी बल्ले से मचाया धमाल
Featured खेल
फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Cabinet Meeting : कल होगी CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और कर्मचारियों के मुद्दों पर टिकी निगाहें
Featured छत्तीसगढ़
Aashram 4 Shooting: पहाड़ी रास्ते पर अचानक फेल हुए बस के ब्रेक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान
Featured मनोरंजन
CG Cash Seizure : छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप में मिला गुप्त खजाना
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : महिला कर्मचारी का आरोप- रेलवे अधिकारी ने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, नौकरी से हटाने की धमकी दी
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भाजपा की बैठकों में 2028 चुनाव की तैयारी तेज, स्मृति ईरानी ने दिया सुशासन और विकास का संदेश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Valmiki Jayanti 2026 : आज मनाई जा रही महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident News : तेज रफ्तार बस बनी हादसे का शिकार, 3 यात्रियों की मौत, 10 लोग घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा यू-टर्न! तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?