Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Akansha Chamola unfollowed Gaurav Khanna: Gaurav Khanna से अलगाव की खबरों के बीच Akansha Chamola का बड़ा कदम, अनफॉलो कर हटाई कपल फोटोज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Akansha Chamola unfollowed Gaurav Khanna: Gaurav Khanna से अलगाव की खबरों के बीच Akansha Chamola का बड़ा कदम, अनफॉलो कर हटाई कपल फोटोज

entertainmentFeatured

Akansha Chamola unfollowed Gaurav Khanna: Gaurav Khanna से अलगाव की खबरों के बीच Akansha Chamola का बड़ा कदम, अनफॉलो कर हटाई कपल फोटोज

Hum Vatan News
Last updated: September 14, 2026 10:09 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Akansha Chamola: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और अभिनेता गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अलगाव की खबरों के बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर ऐसा कदम उठाया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है और अपने प्रोफाइल से उनके साथ की तस्वीरें और वीडियो भी हटा दिए हैं।

Contents
आकांक्षा ने गौरव को किया अनफॉलो‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने किया था सेपरेशन का खुलासा10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर क्या बोली थीं आकांक्षा?2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी

आकांक्षा ने गौरव को किया अनफॉलो

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, Akansha Chamola ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गौरव खन्ना के साथ मौजूद कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गौरव को अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि, गौरव खन्ना अभी भी आकांक्षा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं और उनके अकाउंट पर आकांक्षा के साथ पुरानी तस्वीरें मौजूद हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सोशल मीडिया पर हुआ यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है, जब दोनों के रिश्ते और अलगाव को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें हटाने या किसी को अनफॉलो करने से दोनों के बीच कानूनी तौर पर तलाक की पुष्टि नहीं होती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने किया था सेपरेशन का खुलासा

आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और उनका रिश्ता अलगाव की स्थिति में पहुंच चुका है।

इसके बाद ऐसी चर्चाएं भी हुईं कि आकांक्षा ने शो में अपनी जगह बनाने के लिए अपने रिश्ते को लेकर यह बात कही थी। अब सोशल मीडिया पर उनके हालिया कदम के बाद एक बार फिर दोनों की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है।

14 September 2026 Horoscope : गणेश चतुर्थी पर मेष समेत इन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना हाल

10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर क्या बोली थीं आकांक्षा?

आकांक्षा और गौरव के अलगाव के बीच सोशल मीडिया पर यह दावा भी सामने आया था कि आकांक्षा को कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मिली है। हालांकि, आकांक्षा ने इस दावे को खारिज करते हुए एक इंटरव्यू में इस पर प्रतिक्रिया दी थी।

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब उनसे कथित 10 करोड़ रुपये की रकम के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने इतनी रकम मांगी होती और उन्हें मिल गई होती, तो वह यहां नहीं बैठी होतीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर सच में उनके पास इतने पैसे होते तो वह देश छोड़कर चली गई होतीं।

2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी

बता दें कि Gaurav Khanna और Akansha Chamola की शादी नवंबर 2016 में हुई थी। दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं। आकांक्षा ने ‘लॉक अप 2’ में पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपने सेपरेशन की बात की थी। बाद में गौरव भी शो के तीसरे सप्ताह में बतौर गेस्ट पहुंचे थे।

गौरव ने शो में कहा था कि आकांक्षा द्वारा अपने सेपरेशन की घोषणा किए जाने से दोनों परिवारों को काफी झटका लगा था। फिलहाल, सोशल मीडिया पर सामने आए इन बदलावों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून होगा कमजोर और तापमान चढ़ने के आसार
Featured छत्तीसगढ़
Kawasaki Discount Offers September 2026
Kawasaki Discount Offers September 2026: निंजा 300 से लेकर ZX-10R तक पर मिल रही 2.89 लाख रुपये तक की भारी छूट, देखें पूरी लिस्ट
automobile
14 September 2026 Horoscope : गणेश चतुर्थी पर मेष समेत इन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना हाल
Featured religion
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में हादसे से मचा हड़कंप, लोहे के गेट की चपेट में आने से छात्र की मौत
Featured छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CGPSC केस में ADM पर ED की कार्रवाई, CM विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : मेडिकल स्टोर में इलाज का VIDEO वायरल, बिना डिग्री प्रैक्टिस के आरोप पर मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

BJP नेता पर चाकू से हमला, CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला; देखें LIVE VIDEO

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : गणेश उत्सव से पहले सरकार का बड़ा कदम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?