Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ने जापान और UAE को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी, पाकिस्तान की खोली पोल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ने जापान और UAE को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी, पाकिस्तान की खोली पोल

Featuredदेश - विदेश

सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ने जापान और UAE को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी, पाकिस्तान की खोली पोल

Hum Vatan News
Last updated: May 22, 2025 3:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए व्यापक कूटनीतिक संपर्क अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत 7 बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों में भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को जापान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहले दो प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की करतूत बताने पहुंचे। भारतीय प्रतिनिधि मंडल ने अपने मित्र देशों को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सबूतों के साथ कलई खोल दी।

Contents
यूएई में भारत की स्थिति स्पष्टयूएई ने कहा-आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए बुराईजापान में भी हुई भारत ने खोली पाकिस्तान की पोलभारत ने आतंकवाद का अच्छा जवाब दिया-जापान‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद की घटनाएं

यूएई में भारत की स्थिति स्पष्ट

यूएई पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में यूएई की फेडरल नेशनल काउंसिल के सदस्य अहमद मीर खोरी से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने पाकिस्तान की धरती से उत्पन्न हो रहे आतंकवाद और भारत की आत्मरक्षा की नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शिंदे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “हमने गर्व के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की निर्णायक सफलता साझा की और पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवादी खतरों को रेखांकित किया।” इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के मनन कुमार मिश्रा, अतुल गर्ग, बांसुरी स्वराज और एस.एस. अहलूवालिया, बीजद के सस्मित पात्रा, आईयूएमएल के ई.टी. मोहम्मद बशीर, पूर्व राजनयिक सुजान आर. चिनॉय, और यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि “यूएई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने वाला पहला देश है, जो दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

यूएई ने कहा-आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए बुराई

यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद के रक्षा मामलों, आंतरिक और विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नूमी ने इस दौरान कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती। यह पूरी मानवता के लिए एक बुराई है।” उन्होंने कहा कि “हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद सिर्फ़ एक राष्ट्र या क्षेत्र के लिए ही ख़तरा नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक ख़तरा है। हमारा मानना ​​है कि हमें एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रूप में एक साथ आना चाहिए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जापान में भी हुई भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

एक दूसरा प्रतिनिधि मंडल जापान भी पहुंचा, जहां पाकिस्तान के आतंक का पूरा खेल सबके सामने रखा गया। जापान पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जदयू सांसद संजय कुमार झा कर रहे हैं। उनके साथ भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरुआ और हेमांग जोशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, माकपा के जॉन ब्रिटास, और पूर्व राजदूत मोहन कुमार भी शामिल हैं।

टोक्यो में भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, “माननीय सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल जापान पहुंचा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई को सभी संवादों में सामने रखा जाएगा।”

भारत ने आतंकवाद का अच्छा जवाब दिया-जापान

ऑपरेशन सिंदूर पर हडसन इंस्टीट्यूट के फेलो सतोरू नागाओ ने कहा, ” भारत ने आतंकियों पर बहुत सही और उचित कार्रवाई की। यह केवल आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर किया गया एक जिम्मेदाराना हमला था। यह एक उचित प्रतिक्रिया थी और सज़ा का एक अच्छा उदाहरण था।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद की घटनाएं

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर ‘सटीक और लक्षित हमले’ किए। इसके बाद पाकिस्तान ने 8 से 10 मई के बीच भारतीय सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया। दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच 10 मई को बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Rice Mill Fire
Rice Mill Fire : आग का तांडव , राइस मिल के अंदर रखे 2 लाख से ज्यादा नए बारदाने जलकर हुए राख
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : NH-130 पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन’ पुलिया निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम, घंटों ठप रहा यातायात
Featured छत्तीसगढ़
CG Special Train 2026
CG Special Train 2026 : 2026 समर वेकेशन अपडेट , छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने घोषित की 13 अतिरिक्त ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Census 2026
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना 2026 सुरक्षा अपडेट , अपनी निजी जानकारी देने से पहले गणनाकर्मी का आधिकारिक आई-कार्ड जरूर चेक करें
Featured छत्तीसगढ़
Big Decision of CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़
Iran US Conflict : होर्मुज में टकराव के बाद बिगड़े रिश्ते, ईरान ने वार्ता से किया किनारा
Featured देश - विदेश
CG NEWS : अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें, जनता को बड़ी राहत
Featured sarkari yojna छत्तीसगढ़
Operation Sindoor Indian Army
Operation Sindoor Indian Army : 22 अप्रैल की बरसी से पहले दहला पाकिस्तान , भारतीय सेना ने याद दिलाई 2025 वाली 22 मिनट की तबाही
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Cyber Fraud
Featuredदेश - विदेश

Cyber Fraud : बैंकिंग जगत में हड़कंप , राजकोट पुलिस ने 2500 करोड़ के साइबर क्राइम रैकेट में 20 आरोपियों को दबोचा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

दिन में लू, रात में गर्मी—रायपुर में ‘डबल अटैक’ से लोग बेहाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Rohini Nakshatra 2026
Featuredreligion

Rohini Nakshatra 2026 : 25 मई से 2 जून तक ‘नौतपा’ का पहरा: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आते ही लू और गर्मी तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?