Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री डेका.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री डेका.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री डेका.

Hum Vatan News
Last updated: November 28, 2026 7:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 28 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक के अनुभव, मानवीय संवेदनशीलता और शारीरिक परीक्षण का विकल्प नहीं हो सकती। चिकित्सा सेवा में तकनीक के साथ मानवीय स्पर्श और रोगी के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी आवश्यक है।

राज्यपाल श्री डेका ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआर आईए), छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ अवसर पर उक्त बातें कही। इस अवसर पर एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, आइ आर आइ ए के अध्यक्ष डॉ पुष्पराज भटले, छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र के. बूधे सहित वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट, फैकल्टी सदस्य और रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित थे। राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*रेडियोलॉजी ने रोगों की पहचान और उपचार को नई दिशा दी*

- Advertisement -
HTML5 Icon

अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि एक्स-रे का आविष्कार चिकित्सा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। रेडियोलॉजी ने रोगों की पहचान और उपचार को नई दिशा दी है। आज यह क्षेत्र एक्स-रे से आगे बढ़कर अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और अन्य अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीकों तक पहुंच चुका है। इन तकनीकों ने चिकित्सा निदान को अधिक प्रभावी बनाया है।

*चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदन- शीलता के साथ करना चाहिए*

श्री डेका ने कहा कि चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक उपकरण चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके पीछे मानव मस्तिष्क, कौशल और अनुभव की भूमिका सर्वोपरि है। चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

*चिकित्सक का रोगी से संवाद, मन में भरोसा पैदा करता है*

राज्यपाल ने रोगियों के शारीरिक परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चिकित्सक का रोगी से संवाद, परीक्षण और संवेदनशील व्यवहार उसके मन में भरोसा पैदा करता है। आधुनिक इमेजिंग तकनीक के साथ चिकित्सकीय अनुभव और सूक्ष्म अवलोकन भी सटीक निदान के लिए जरूरी हैं। उन्होंने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र रॉय का उदाहरण देते हुए चिकित्सकीय अंतर्दृष्टि और अनुभव के महत्व को रेखांकित किया।

*कृत्रिम बुद्धिमत्ता चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने में सहायक*

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकें समय पर चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने में सहायक हो सकती हैं। विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में इनका उपयोग जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

*मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर करें*

श्री डेका ने डिजिटल लत और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने तकनीक के संतुलित उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जरूरत पड़ने पर परामर्श लेने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करना और समय पर सहायता लेना जरूरी है।

*चिकित्सा सेवा संवेदनशीलता, विश्वास और सेवा भावना का अभिन्न अंग है*

राज्यपाल ने चिकित्सकों से रोगियों के साथ विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने तथा रोगियों को अपनी समस्याएं खुलकर बताने का अवसर देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता, विश्वास और सेवा भावना भी इसका अभिन्न अंग हैं।

सम्मेलन के आयोजकों ने राज्यपाल के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
सम्मेलन में प्रदेशभर के रेडियोलॉजिस्ट रेडियोलॉजी एवं मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और प्रगति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : हाथियों के झुंड के बीच फंसे शावक को बचाने की चुनौती, वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : युवक ने मां और बुजुर्ग पड़ोसन पर किया धारदार हथियार से हमला, महिला के हाथ में लगे 10 टांके
Featured छत्तीसगढ़
परिसीमन पर CM Vishnudeo Sai’ का बयान, बोले- छत्तीसगढ़ में 45 सीटें बढ़ने से प्रतिनिधित्व के अवसर होंगे ज्यादा
Featured छत्तीसगढ़
Census 2027 : छत्तीसगढ़ में 72,769 कर्मचारी करेंगे जनगणना, 10 जनवरी से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा; फरवरी तक पूरा होगा काम
Featured छत्तीसगढ़
CG Police Transfer List 2026
Raipur Transfer News : रायपुर जिले में 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, कलेक्टर गौरव सिंह ने जारी किया आदेश
Featured छत्तीसगढ़
महिला आरक्षण पर PM Modi’ ने पोस्ट किया 7 महीने पुराना VIDEO, कहा- वादा पूरा करेंगे
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Madurai Karthigai Deepam : पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CRPF तैनात

By
Hum Vatan News
2 Min Read
CM Vishnu Deo Sai
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Delimitation : छत्तीसगढ़ में परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बढ़ेंगी विधानसभा और लोकसभा की सीटें

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

PM Modi on Karthigai Deepam: PM मोदी ने तमिल में किया खास पोस्ट, जानें क्या लिखा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?