Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: AMERICA और दक्षिण कोरिया को किम जोंग उन ने सुना दिया, बोले- ‘गंभीर होती जा रही है स्थिति’
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » AMERICA और दक्षिण कोरिया को किम जोंग उन ने सुना दिया, बोले- ‘गंभीर होती जा रही है स्थिति’

देश - विदेश

AMERICA और दक्षिण कोरिया को किम जोंग उन ने सुना दिया, बोले- ‘गंभीर होती जा रही है स्थिति’

Hum Vatan News
Last updated: August 19, 2025 4:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच जारी सैन्य अभ्यास के लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर कोरियाई नेता ने दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए देश की परमाणु ताकत को तेजी से बढ़ाने का संकल्प भी लिया है। सरकारी मीडिया की ओर से मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। किम ने यह बात परमाणु-सक्षम प्रणालियों से लैस सबसे उन्नत युद्धपोत का निरीक्षण करने के दौरान कही है।

Contents
 ‘उत्तर कोरिया को उठाने होंगे कदम’‘गंभीर होती जा रही है स्थिति’जानें दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने क्या कहा?

 ‘उत्तर कोरिया को उठाने होंगे कदम’

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की खबर के अनुसार अप्रैल में पहली बार प्रदर्शित किए गए 5,000 टन क्षमता वाले युद्धपोत ‘चोए ह्योन’ का निरीक्षण करते समय किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शत्रुता और उनकी कथित युद्ध भड़काने की इच्छा को दर्शाता है। उत्तर कोरियाई नेता ने दावा किया कि इन सैन्य अभ्यासों में परमाणु हथियार शामिल किए जाने से ये पहले से ज्यादा उकसावे वाली गतिविधि बन गए हैं और इसका जवाब देने के लिए उत्तर कोरिया को अब सक्रिय और व्यापक कदम उठाने की जरूरत है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘गंभीर होती जा रही है स्थिति’

‘केसीएनए’ ने अपनी खबर में किम जोंग उन के हवाले से कहा, ‘‘डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के ईर्द-गिर्द सुरक्षा की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। ऐसे हालात में हमें अपनी मौजूदा सैन्य नीति और अभ्यास में बड़ा बदलाव करने और परमाणु शक्ति का तेजी से विस्तार करने की जरूरत है।’’ किम ने नौसैनिक विध्वंसक ‘चोए ह्योन’ की तारीफ करते हुए कहा कि इससे सेना की ताकत में इजाफा होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जानें दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने क्या कहा?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, किम जोंग उन ने ठीक उस समय पश्चिमी बंदरगाह नम्पो का दौरा किया था जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपना वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ शुरू किया था। दोनों देशों का यह अभ्यास परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया से उत्पन्न खतरों का बेहतर ढंग से मुकाबला करने की तैयारियों का हिस्सा है। इसमें 21,000 सैनिक शामिल हैं, जिनमें 18,000 दक्षिण कोरियाई हैं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका का कहना है कि यह अभ्यास रक्षात्मक है, लेकिन उत्तर कोरिया लंबे समय से इन्हें हमले की तैयारी बताता आया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Election Commission SIR Campaign 2026: SIR के बाद चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 20 राज्यों में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान
Featured देश - विदेश
Elon Musk Instagram Statement: Instagram को लेकर एलन मस्क का कमेंट वायरल, बोले- ‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है’
Featured international
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण, 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपनारू मंत्री श्री टंक राम वर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : धमतरी में सेक्स रैकेट का संदेह, पुलिस की दबिश में 18 लोग हिरासत में, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा घर
Featured छत्तीसगढ़
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

SIR के विरोध में जंतर-मंतर पर हंगामा, 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

PM Modi Peace Efforts : रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, समाधान को लेकर कही बड़ी बात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?