Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: हिस्ट्रशीटर रोहित तोमर के खिलाफ एक और FIR दर्ज, डरा-धमकाकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये वसूलने का आरोप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » हिस्ट्रशीटर रोहित तोमर के खिलाफ एक और FIR दर्ज, डरा-धमकाकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये वसूलने का आरोप

Featuredछत्तीसगढ़

हिस्ट्रशीटर रोहित तोमर के खिलाफ एक और FIR दर्ज, डरा-धमकाकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये वसूलने का आरोप

Hum Vatan News
Last updated: June 6, 2025 2:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और विरेंद्र तोमर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पुरानी बस्ती थाने में आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है. प्रार्थी करण सोनी ने शिकायत में बताया कि उसने रोहित तोमर से 10 लाख रुपये उधार लिए थे, जो वापस लौटा दिए थे. इसके बावजूद आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये वसूल लिए. पीड़ित ने रोहित के खौफ के चलते पहले शिकायत नहीं की थी.

Contents
अंडे के ठेले से करोड़ों तक का सफरतोमर बंधुओं का आपराधिक इतिहासअपराध जगत से ऐसे बनाया अकूत संपत्तिताेमर बंधुओं के ठिकाने से ये हुए जब्तवीरेंद्र तोमर के खिलाफ दर्ज मामले

बता दें कि पुलिस ने भाठागांव स्थित साई विला में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर के मकान पर छापा मारकर लाखों रुपए नकदी, सोने-चांदी के जेवर, लक्जरी गाड़ियां, अवैध हथियार, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने की मशीन जब्त की थी. वहीं दिव्यांश तोमर भी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि अन्य आरोपियों फरार हैं. यह कार्रवाई पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच के तहत की गई थी. पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित 20 अपराध दर्ज हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

तोमर बंधुओं के घर से 30 ब्लैंक चेक मिले हैं, जो अलग-अलग लोगों के हैं. दरअसल, आरोपित जिसे भी ब्याज में पैसे देते थे उनसे साइन करवा कर ब्लैंक चेक रख लेते थे. कुछ लोगों का बयान थाने में दर्ज किए गए हैं. जबरन चेक रखवाने की शिकायत दर्ज करवाई है. पांच महीने पहले म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी के मामले में पुलिस ने कमल खट्टर को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला था कि आरोपित के नाम से कई गाड़ियां हैं. इसके बाद पुलिस ने 13 गाड़ियां तोमर बंधुओं के घर से जब्त की थी. नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए तलब भी किया गया था.

- Advertisement -
HTML5 Icon

अंडे के ठेले से करोड़ों तक का सफर

वीरेंद्र तोमर समता कालोनी में 2008 में अंडे का ठेला लगाता था. वहीं से उसने ब्याज में पैसा देने की शुरुआत की. पहले 500 हजार रुपये दिया करता था. दो तीन साल बाद उसने सूदखोरी काे धंधा बना लिया. लोगों को पैसे देकर 10 से 15 प्रतिशत ब्याज वसूलने लगा. नहीं देने पर मारपीट, अपहरण सहित अन्य वारदात करता था. देखते ही देखते उसने भाठागांव में करोड़ों की हवेली खड़ी कर ली. तोमर बंधुओं का करोड़ों की संपत्ति, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां, 5,000 वर्गफीट की आलीशान कोठी, लाखों की नकदी, सोना, और अवैध हथियारों तक का सफर न केवल चौंकाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कुछ रसूखदार लोगों की मेहरबानी और प्रशासनिक लापरवाही ने इस आपराधिक गतिविधियों को पनपने का मौका दिया.

तोमर बंधुओं का आपराधिक इतिहास

वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. रायपुर में पिछले कुछ वर्षों में दोनों भाई अपराध की दुनिया के बड़े चेहरों के रूप में उभरे हैं. दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, और खारून नदी के घाट पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर अपराधों के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. उनकी शुरुआत रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारी जैसे छोटे अपराधों से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सूदखोरी, रंगदारी, और अवैध हथियारों के कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत की.

अपराध जगत से ऐसे बनाया अकूत संपत्ति

छोटे स्तर के अपराधों से शुरूआत करने वाले इन भाइयों ने न केवल रायपुर में अपनी जड़ें जमाईं, बल्कि सूदखोरी और रंगदारी के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित की. उनकी आलीशान कोठी, महंगी गाड़ियां, और भारी मात्रा में नकदी और सोने की बरामदगी इस बात का सबूत है कि अपराध का उनका नेटवर्क कितना संगठित और व्यापक हो चुका था. यह सवाल उठता है कि इतने बड़े स्तर पर आपराधिक गतिविधियां चलाने के बावजूद वे इतने समय तक कानून की पकड़ से बाहर कैसे रहे?

ताेमर बंधुओं के ठिकाने से ये हुए जब्त

नकद राशि- 35,10,300
सोने के आभूषण- 734 ग्राम
चांदी के आभूषण- 125 ग्राम
लक्जरी वाहन- बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा.
इलेक्ट्रानिक सामान- लैपटाप, आइपैड, सीपीयू, डीवीआर, चेकबुक, एटीएम कार्ड, नोट गिनने की मशीन
दस्तावेज- जमीन की रजिस्ट्री, ई-स्टांप, लेन-देन का रजिस्टर
अवैध हथियार- एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, पांच तलवार, जिंदा और आवाजी कारतूस.
शहर के अलग-अलग थानों में रोहित के खिलाफ दर्ज मामले
एक महिला ने 2015 में पुरानी बस्ती थाना में कर्ज नहीं चुकाने पर अप्राकृतिक कृत्य करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
एक युवक ने 2016 में पुरानी बस्ती थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
कारोबारी को पैसा वसूलने जान से मारने की दी थी धमकी. कोतवाली में एफआइआर.
भाठागांव की एक महिला ने मारपीट और जान से मारने की 2017 में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
भाठागांव की महिला ने 2018 में पुरानी बस्ती थाना में ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
कोतवाली थाना में एक महिला ने 2019 में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
कबीर नगर के कारोबारी ने 2019 में ब्लैकमेलिंग-सूदखोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
अमलीडीह के एक व्यक्ति ने मारपीट और गाली गलौज की रिपोर्ट करायी दर्ज.
वीआइपी रोड की होटल में पार्टी के दौरान जान लेवा हमला करने का केस दर्ज है.

वीरेंद्र तोमर के खिलाफ दर्ज मामले

आजाद चौक थाने में 2006 में कारोबारी ने चाकू से हमले का केस दर्ज कराया.
गुढियारी में कारोबारी ने 2010 में पैसों के लिए परेशान करने और मारपीट का केस दर्ज.
2013 में हत्या का केस दर्ज.
2016 में पुरानी बस्ती थाने में मारपीट का केस.
भाठागांव की एक महिला ने मारपीट और जान से मारने की 2017 में रिपोर्ट दर्ज.
पुरानी बस्ती पुलिस ने 2019 में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस दर्ज किया.
हलवाई लाइन के कारोबारी ने 2019 में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Featured छत्तीसगढ़
CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
Featured job छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी
Featured religion
Maruti Baleno Sigma EMI
Maruti Baleno Sigma EMI: ₹2 लाख Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा गणित
automobile
Skoda Slavia Facelift Launch
Skoda Slavia Facelift Launch Today: नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ आज होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत
automobile
Mahindra Scorpio Lifestyler
Mahindra Scorpio Lifestyler: ₹19.79 लाख की शुरुआती कीमत पर अनवील, Toyota Hilux को मिलेगी सीधी चुनौती
automobile
MG Hector Plus EMI Calculator
MG Hector Plus EMI Calculator: ₹2 लाख Down Payment पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरा गणित
automobile

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, 1.2 KM नीचे आया बर्फीला मलबा’ नदी में आया भयानक उफान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : प्रदेश में बदला मौसम, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?