Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा अर्जेंटीना, 57 साल बाद नए मुकाम पर दोस्ती
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा अर्जेंटीना, 57 साल बाद नए मुकाम पर दोस्ती

देश - विदेश

कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा अर्जेंटीना, 57 साल बाद नए मुकाम पर दोस्ती

Hum Vatan News
Last updated: July 6, 2025 4:47 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ब्यूनस आयर्सः भारत और अर्जेंटीना की दोस्ती 57 साल बाद नए मुकाम पर पहुंच रही है। भारत के किसी प्रधानमंत्री ने 57 साल बाद अर्जेंटीना का दौरा किया। जब पीएम मोदी ब्यूनस आयर्स पहुंचे तो वहां के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने उनका शानदार स्वागत किया। मिलेई ने पीएम मोदी को गले लगाया और स्टेट वेलकम किया। इस दौरान भारत और अर्जेंटीना ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इसके तहत कई नए क्षेत्रों में समझौते हुए। इससे दोनों देशों के रिश्तों को एक नया आयाम मिल गया। अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा।

Contents
  • इन क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना बने परस्पर सहयोगी
  • पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत के साथ अर्जेंटीना
  • चीन पर निर्भरता होगी कम
  • अर्जेंटीना के पास लीथियम, तांबा जैसे दुर्लभ खनिजों का भंडार

इन क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना बने परस्पर सहयोगी

दोनों देशों ने व्यापार में विविधता लाने और रक्षा, दवा, ऊर्जा, खनन तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। यह सहमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के बीच हुई व्यापक बातचीत के दौरान बनी। मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना पहुंचे थे। वर्ष 2018 में मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अर्जेंटीना गए थे, लेकिन यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत के साथ अर्जेंटीना

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति राष्ट्रपति मिलेई द्वारा व्यक्त समर्थन के लिए उनका आभार जताया। बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत-अर्जेंटीना राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने और रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होने का उत्सव हम मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और भविष्य को लेकर हम आशावान हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

चीन पर निर्भरता होगी कम

अर्जेंटीना के साथ कई नए क्षेत्रों में हुई दोस्ती से चीन पर से भारत की निर्भरता कम होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से दवा और खेल के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) पेरियासामी कुमारन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत में कहा कि भारत और अर्जेंटीना स्वाभाविक साझेदार हैं और इस साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को लेकर बनी सहमति भारत के लिए खास मायने रखती है, क्योंकि देश वर्तमान में चीन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से दुर्लभ खनिजों की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहा है।

अर्जेंटीना के पास लीथियम, तांबा जैसे दुर्लभ खनिजों का भंडार

अर्जेंटीना के पास लीथियम, तांबा और अन्य दुर्लभ खनिजों का समृद्ध भंडार है, जो भारत की स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक जरूरतों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो सकता है। बैठक में दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी विचार किया और इसे भविष्य के सहयोग के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में देखा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

IPL 2026 Controversies
IPL 2026 Controversies : भज्जी के थप्पड़ से लेकर कोहली के गुस्से तक, वो 5 विवाद जिन्होंने क्रिकेट को किया शर्मसार!
Featured खेल
इच्छामृत्यु मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हरीश को ‘सम्मानजनक विदाई’ की अनुमति
Featured international
Chhattisgarh Gas Cylinder Shortage
Chhattisgarh Gas Cylinder Shortage : गैस कतारों पर डिप्टी सीएम अरुण साव का ‘मास्टरस्ट्रोक’ किल्लत की खबरों को किया खारिज, कहा- स्टॉक फुल है
Featured छत्तीसगढ़
Induction Stove Stock Update
Induction Stove Stock Update : गैस संकट का ‘पावरप्ले’ इंडक्शन का स्टॉक हुआ ‘क्लीन बोल्ड’, जनता बेहाल
Featured छत्तीसगढ़
IPL 2026 : क्या फिर गरजेगा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? वंडर बॉय पर सबकी नजर
Featured खेल
Opium Cultivation News
Opium Cultivation News : ड्रग भंडाफोड़ से छत्तीसगढ़ शिफ्ट हुआ अफीम का काला कारोबार, भाजपा नेता पर गंभीर आरोप
Featured छत्तीसगढ़
Major Action In Opium Scandal : कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड, पटवारी और सर्वेयर को नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Kathavachak Viral Video
Chhattisgarh Kathavachak Viral Video : कथावाचक की ‘आत्मदाह’ की धमकी, मंत्री राजेश अग्रवाल पर 15 लाख हड़पने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Aviation Turbine Fuel Hike : हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो और एयर इंडिया ने लगाया भारी फ्यूल सरचार्ज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Iran Missile Attack US Base Saudi Arabia : प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बरसीं ईरानी मिसाइलें, अमेरिकी वायुसेना को भारी नुकसान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आदि परब’ का रंगारंग आगाज… छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?