Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा अर्जेंटीना, 57 साल बाद नए मुकाम पर दोस्ती
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा अर्जेंटीना, 57 साल बाद नए मुकाम पर दोस्ती

देश - विदेश

कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा अर्जेंटीना, 57 साल बाद नए मुकाम पर दोस्ती

Hum Vatan News
Last updated: July 6, 2025 4:47 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ब्यूनस आयर्सः भारत और अर्जेंटीना की दोस्ती 57 साल बाद नए मुकाम पर पहुंच रही है। भारत के किसी प्रधानमंत्री ने 57 साल बाद अर्जेंटीना का दौरा किया। जब पीएम मोदी ब्यूनस आयर्स पहुंचे तो वहां के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने उनका शानदार स्वागत किया। मिलेई ने पीएम मोदी को गले लगाया और स्टेट वेलकम किया। इस दौरान भारत और अर्जेंटीना ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इसके तहत कई नए क्षेत्रों में समझौते हुए। इससे दोनों देशों के रिश्तों को एक नया आयाम मिल गया। अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में भारत की चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा।

Contents
इन क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना बने परस्पर सहयोगीपहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत के साथ अर्जेंटीनाचीन पर निर्भरता होगी कमअर्जेंटीना के पास लीथियम, तांबा जैसे दुर्लभ खनिजों का भंडार

इन क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना बने परस्पर सहयोगी

दोनों देशों ने व्यापार में विविधता लाने और रक्षा, दवा, ऊर्जा, खनन तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। यह सहमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के बीच हुई व्यापक बातचीत के दौरान बनी। मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना पहुंचे थे। वर्ष 2018 में मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अर्जेंटीना गए थे, लेकिन यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत के साथ अर्जेंटीना

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति राष्ट्रपति मिलेई द्वारा व्यक्त समर्थन के लिए उनका आभार जताया। बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत-अर्जेंटीना राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने और रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होने का उत्सव हम मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और भविष्य को लेकर हम आशावान हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

चीन पर निर्भरता होगी कम

अर्जेंटीना के साथ कई नए क्षेत्रों में हुई दोस्ती से चीन पर से भारत की निर्भरता कम होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से दवा और खेल के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) पेरियासामी कुमारन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत में कहा कि भारत और अर्जेंटीना स्वाभाविक साझेदार हैं और इस साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को लेकर बनी सहमति भारत के लिए खास मायने रखती है, क्योंकि देश वर्तमान में चीन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से दुर्लभ खनिजों की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहा है।

अर्जेंटीना के पास लीथियम, तांबा जैसे दुर्लभ खनिजों का भंडार

अर्जेंटीना के पास लीथियम, तांबा और अन्य दुर्लभ खनिजों का समृद्ध भंडार है, जो भारत की स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक जरूरतों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो सकता है। बैठक में दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी विचार किया और इसे भविष्य के सहयोग के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में देखा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Vehicle Headlight New Rules: अब हेडलाइट की मनमानी पर लगेगी लगाम, Low Beam से लेकर हाई-बीम तक बदलेगा नियम

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Instagram पर PM Modi’ सरकार की बढ़ी मौजूदगी, मंत्रियों की पोस्टिंग में एक महीने में 48% उछाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?