Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Ashish Banerjee suicide case: TMC नेता आशीष बनर्जी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? सुसाइड नोट में राजनीति को लेकर जताया अफसोस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Ashish Banerjee suicide case: TMC नेता आशीष बनर्जी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? सुसाइड नोट में राजनीति को लेकर जताया अफसोस

Featurednational

Ashish Banerjee suicide case: TMC नेता आशीष बनर्जी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? सुसाइड नोट में राजनीति को लेकर जताया अफसोस

Hum Vatan News
Last updated: August 16, 2026 12:51 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कोलकाता:  Ashish Banerjee suicide case: पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत मिले। उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से एक पन्ने का कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने राजनीति में आने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया।

Contents
सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदारभ्रष्टाचार के आरोपों पर दी सफाई‘राजनीति में आना मेरी सबसे बड़ी भूल’शिक्षक से बने थे वरिष्ठ राजनेता

सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार

पुलिस के अनुसार, कथित सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने अपनी मौत के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया। हालांकि, उन्होंने राजनीति में आने को लेकर गहरा अफसोस जाहिर किया और युवाओं को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नोट में उन्होंने तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी (TRDA) से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी सफाई भी दी। उन्होंने लिखा कि TRDA में उनके पास कोई प्रत्यक्ष जिम्मेदारी या अधिकार नहीं था और वह केवल बैठकों में शामिल होते थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

भ्रष्टाचार के आरोपों पर दी सफाई

आशीष बनर्जी ने कथित नोट में कहा कि टेंडर कमेटी, चेक पर हस्ताक्षर, किसी योजना को मंजूरी देने या NOC जारी करने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उनका दावा था कि इन मामलों में उनसे कोई सलाह भी नहीं ली जाती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में घसीटने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।

CG Crime News : प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, कार से टक्कर मारने के बाद युवक को सड़क पर कुचला

‘राजनीति में आना मेरी सबसे बड़ी भूल’

सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने लिखा कि उन्हें अब महसूस हो रहा है कि राजनीति में आना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने अपने परिवार की युवा पीढ़ी को राजनीति में न आने और अपने-अपने पेशे पर ध्यान देने की सलाह दी।

उन्होंने अपने लंबे करियर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने जीवनभर गलत तरीके से एक पैसा नहीं लिया और जरूरतमंद छात्रों को बिना फीस के पढ़ाया।

शिक्षक से बने थे वरिष्ठ राजनेता

आशीष बनर्जी पेशे से शिक्षक थे और TMC के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती थी। वह 2001 से 2026 तक रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार विधायक रहे। ममता बनर्जी सरकार में उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कथित सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Accident News : NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने तीन लोगों को 200 मीटर तक घसीटा’ भाई-बहन समेत 3 की मौत
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : नेता से लेकर कारोबारी और अफसर तक ठगी के शिकार, दीपक टंडन के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Congress News : महिला कांग्रेस ने जारी की पहली नियुक्ति सूची, प्रगति बाजपेयी और बरखा साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Punjab Politics : पंजाब में BJP-अकाली दल की 6 साल बाद वापसी, मिलकर लड़ेंगे चुनाव’ CM पद पर अमित शाह का बड़ा ऐलान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, CM Sai’ ने कहा- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?