Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Asia Cup 2025: एशिया कप टीम का ऐलान 19 अगस्त को, ये खिलाड़ी तय, इन तीन दिग्गज को लेकर सस्पेंस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Asia Cup 2025: एशिया कप टीम का ऐलान 19 अगस्त को, ये खिलाड़ी तय, इन तीन दिग्गज को लेकर सस्पेंस

खेल

Asia Cup 2025: एशिया कप टीम का ऐलान 19 अगस्त को, ये खिलाड़ी तय, इन तीन दिग्गज को लेकर सस्पेंस

Hum Vatan News
Last updated: August 18, 2025 3:54 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. एशिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को हो सकती है. वहीं,  एशिया कप 2025 (India’s Likely Squad For Asia Cup 2025)  के लिए कुछ खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं तो वहीं, कुछ खिलाड़ियों के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

Contents
शुभमन गिल का क्या होगायशस्वी जायसवाल को लेकर संशय के बादलश्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा को मिल सकता है मौकारियान पराग पर रहेगी नजररिंकू सिंह का क्या होगाबुमराह को लेकर भी सवालमोहम्मद सिराज को मिलेगा आरामएशिया कप के लिए ये 11 खिलाड़ी लगभग तय

शुभमन गिल का क्या होगा

बता दें कि कुछ दिन पहले ये खबर सामने आ रही थी कि शुभमन गिल (Shubman Gill)  को एशिया कप की टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन अब रिपोर्ट है कि गिल का चयन एशिया कप की टीम में नहीं होगा. दरअसल, एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को है और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगा, ऐसे में चयनकर्ता गिल और जायसवाल को लाल गेंद की सीरीज के लिए तरोताजा रखना चाहेेंगे. इसी सोच के तहत गिल और जायसवाल को एशिया कप में शामिल नहीं किया जा सकता है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

यशस्वी जायसवाल को लेकर संशय के बादल

यही नहीं, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)  का भी चयन अब एशिया कप में होना मुश्किल लग रहा है. स्पोर्ट्स स्टार के रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट गौतम गंभीर की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर ही टिके रहने की अधिक संभावना है.बता दें कि भारत ने अब तक गंभीर की कोचिंग में खेले गए 15 टी-20 मैचों में से 13 में जीत हासिल की है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा को मिल सकता है मौका

वहीं, दूसरी ओर श्रेयस अय्यर के टीम में आने की संभावना है. विकल्प विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा (Shreyas Iyer and Jitesh Sharma ) का चुना जाना मुमकिन है. श्रेयस ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में टी20 मैच खेला था, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश ने जनवरी 2024 में अपना आखिरी मैच खेला था.

रियान पराग पर रहेगी नजर

पिछले आईपीएल सीज़न में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले 22 वर्षीय पराग चयनकर्ताओं की नज़र में हैं.  उन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच में लगातार छह छक्के लगाने का कमाल भी किया था.  आईपीएल में अपने बेहतरीन योगदान के अलावा, पराग ने इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है. यही नहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने  उन्हें एशिया कप 2025 के लिए अपनी संभावित टीम में भी शामिल किया है.  ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता अय्यर और रियान पराग में से किसे टीम में चयन करते हैं.

रिंकू सिंह का क्या होगा

जायसवाल और गिल के अलावा रिंकू सिंह (Rinku Singh) और शिवम दुबे के टीम में चुने जाने को लेकर भी संशय हैं. ऐसे में चयनकर्ता किन-किन खिलाड़ियों का चयन करेंगे, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है.

बुमराह को लेकर भी सवाल

वहीं, जसप्रीत बुमराह का टीम में चयन होना या नहीं, इसको लेकर भी संशय से बादल हैं. ऐसे में चयनकर्ता को तय करना होगा कि बुमराह को टीम में शामिल किया जाए या नहीं.

मोहम्मद सिराज को मिलेगा आराम

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कमाल की गेंदबाजी करने वाले सिराज को चयनकर्ता एशिया कप से आराम दे सकते हैं. सिराज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर करने वाले गेंदबाज थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि सिराज को आराम दिया जाने का फैसला किया जा सकता है.

एशिया कप के लिए ये 11 खिलाड़ी लगभग तय

संजू सैमसम, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredखेल

Shubman Gill Practice: दूसरे टेस्ट से पहले गिल का खास अभ्यास, बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ फुटवर्क सुधारने पर दिया जोर

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredखेल

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर मंडराया संकट, तारीखों में बदलाव के संकेत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

Manav Suthar: 10 विकेट लेने के पीछे क्या है राज? भारतीय स्पिनर ने खोला सफलता का सीक्रेट, रोज करते थे 35 ओवर गेंदबाजी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?